नागदा जं-दुर्घटना में दो श्रमिक घायल

MP NEWS24- शहर में स्थापित ग्रेसिम स्टेपल फायबर डिविजन में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे हुई दुर्घटना में दो श्रमिकों केे घायल होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना उद्योग के ऑग्जीलरी विभाग में हुई है जिसमें राजकुमार साहनी एवं व्यास दुबे नामक श्रमिक घायल हुए हैं। हालांकि दुर्घटना में घायल दोनों श्रमिकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुनः कार्य भी प्रारंभ कर दिया था। बताया जाता है कि उद्योग के ऑग्जीलरी विभाग में कुछ कार्य चल रहा था तथा वहॉं दो श्रमिक कार्य कर रहे थे उसी दौरान गलत वॉल्व खोल दिए जाने से पाईप लाईन से गुजर रही भाप की चपेट में दोनों श्रमिक आ गए। बताया जाता है कि जिस स्थान पर उक्त दुर्घटना हुई है वहॉं कोई रासायनिक पदार्थ नहीं था जिसके चलते दोनों श्रमिक सुरक्षित है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget