नागदा जं.-उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुए विभिन्न आयोजन



MP NEWS24- स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ शहर में उल्लास के साथ मनाई गई। कोविड प्रोटोकॉल के चलते सिमित उपस्थिति में हुए आयोजनों में राजनीतिक दल के आगेवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी हिस्सेदारी की।

विधायक गुर्जर ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी की अध्यक्षता में स्थानीय आजाद चौक पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा वंदन किया गया। राष्ट्रध्वज फहराने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथजी के संदेश का वाचन शहर अध्यक्ष राधे जायसवाल ने किया। गुर्जर ने कहा कि देश की आजादी के लिए सभी धर्म, जाति के लोगों ने कुर्बानी दी है और लोकतंत्र को स्थापित किया है साम्प्रदायिक लोगों द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है इनके विरूद्ध एक और लडाई हमे लडनी है। नागदा को जिला बनाने हेतू गजट नोटिफिकेशन के लिए भी आंदोलन करना है क्योंकि भाजपा सरकार नागदा को जिला नहीं बनाना चाहती है। कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य अनोखीलाल सोलंकी, सरनामसिंह चौहान, युकां अध्यक्ष विशाल गुर्जर, जगदीश मिमरोट, राजेन्द्र गुर्जर, अययुब कामरेड, मनोज राठी, मोहम्मद रंगरेज आदि ने सम्बोधित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रमोद चौहान ने किया व आभार रमेश बिहाणिया ने माना।
श्रीराम कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उमावि पर हुआ ध्वजारोहण
श्री राम कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उमा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गुलब्रांडसन केटेलिस्ट उद्योग के यूनिट हेड राजीव पाठक सम्मिलित हुए एवं विशेष अतिथि के रुप में समाज सेविका श्रीमती लता खेतान ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में अशोक गुर्जर, गिरधारीसिंह शेखावत, जितेंद्रसिंह कुशवाह, केशव चौहान उपस्थित थे। अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य महेश पाटीदार ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अजयसिंह रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। गवर्नमेंट कॉलोनी बिरलाग्राम स्थित विद्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया।
एटक कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण
एटक कार्यालय डी-12 पर ध्वजारोहण कर 75वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती सावित्री देवी शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दिलीप पांचाल ने की। इस मौके पर जयन्त बोराल, सोमदेव पाल ने श्रम विरोधी नीतियो, कृषि कानून, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दो पर अपने विचार रखे। एटक अध्यक्ष दिलीप पांचाल ने आजादी के पर्व पर शहीदो को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। हृदयचंद ने भी ठेकेदारी समस्या पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर किशोर मिश्रा, हरेन्द्र, जयप्रकाश सोनी, मंजूर खान, व्यास दुबे, अब्दुल अजीज, राजपाल, अनूप गोखले, आकाश यादव, रोहित सहित मजदूर साथी उपस्थित थे।
पांचाल समाज ने भी मनाया देश की आजादी का महापर्व
पांचाल समाज द्वारा 75वें स्वतत्रंता दिवस पर महिदपुर रोड़ स्थित पांचाल धर्मशाला में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठो के साथ गणमान्य समाजजन उपस्थित थे। ध्वजारोहण महिला मण्डल अध्यक्ष जयश्री पांचाल ने किया। इस मौके पर आकर्षक रांगोली सजाई गई एवं सभास्थल को विभिन्न बंदनवारो से सजाया गया। आयुषी पांचाल ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। भंवरलाल पांचाल, दिनेश मण्डोवरा ने अपने उद्बोधन में शहीदो को याद किया एवं समाजहित में अपने विचार रखे। बाबुलाल पांचाल, शिवनारायण पांचाल, चतुर्भुज पांचाल, दिनेश पांचाल, राजेश पांचाल सहित समाज की महिलाएँ उपस्थित थी। कार्यक्रम का आभार अशोक स्वास्तिक ने माना।
काव्य गोष्ठी के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
मंत्रणा साहित्यिक संस्था नागदा के द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस सरस काव्य गोष्ठी के साथ मनाया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र कांठेड़ ने की। मुख्य अतिथि का दायित्व संस्थापक अध्यक्ष सुंदरलाल जोशी सूरज ने निभाया। माँ शारदे की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ गोष्ठी की शुरुआत की गई। सचिव धर्मेन्द्र बंम ‘धैर्य‘ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था के कवि अरविंद पाठक, मदन मस्ताना, सुंदरलाल उपाध्याय आदि कवियों ने अपनी शानदार कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन ओज कवि सुग्रीव गोरखपुरी ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष सुरेश रघुवंशी ने माना।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget