नागदा जं.-नपा के घायल कर्मचारी की मदद हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुक्तहस्त से की मदद, 60 हजार की राशि प्रदान की

MP NEWS24- कहते हैं इंसानियत यदि दिल में है तो पैसे के अभाव में कभी भी कोई परेशान नहीं हो सकता है। कुछ इसी प्रकार की इंसानियत नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुनपा अधिकारी सीएस जाट के मार्गदर्शन में दिखाई है तथा निकाय में कार्यरत कर्मचारी के दुर्घटना में घायल हो जाने पर उपचार हेतु 60 हजार रूपये की राशि एकत्रित कर परिजनों को प्रदान की है। गुरूवार को नपा कार्यालय में मुनपा अधिकारी श्री जाट, पूर्व विधायक दिलीप शेखावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल, धर्मेश जायसवाल की उपस्थिति में परिजनों को एकत्रित राशि प्रदान की गई।

क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वाहन चालक नवीन पिता डालचंद सिसोदिया विगत माह अपनी पुत्री का विवाह संपन्न कर लौट रहे थे तभी बिरलाग्राम स्थित बीसीआई गेट के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। इनका इलाज गुजरात के एक अस्पताल में चल रहा है। नपा कर्मचारी सिसौदिया की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से परिजनो द्वारा राजनेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी स्थिति से अवगत कराते हुए आर्थिक मदद का अनुरोध किया था। जिस पर नगर पालिका के समस्त कर्मचारीबंधुओ ने मानवता को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से आर्थिक मदद की, जो कि कुल राशि 60000 रूपये एकत्रित हुई। इस राशि को नगर पालिका में श्री सिसौदिया के परिजनो को बुलाकर उन्हें नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा सौंपा गया। जिससे की उनका उपचार ठीक तरह से हो सके। नपा के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ईश्वर से कामना कि की वह शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ नागदा लौटें।
पूर्व विधायक ने जताया नपाकर्मीयों का आभार
सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में पूर्व विधायक शेखावत ने कहा कि श्री सिसौदिया के परिजनों द्वारा दो दिन पूर्व उनसे आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था जिस पर उनके द्वारा सीएमओ से चर्चा कर राशि एकत्रित करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी का उपचार गुजरात के अस्पताल में चल रहा था जिसके चलते शासकीय मदद उपलब्ध नहीं हो सकती थी। उन्होंने मुनपा अधिकारी जाट एवं सभी अधिकारी, कर्मचारियों का आभार माना
अपने कर्मचारियों का ग्रुप मेडिक्लेम कराऐ नपा
  इस पुरे घटनाक्रम में एक बात और उभर कर सामने आई है कि करोडों के राजस्व वाली नगर पालिका को अपने स्थायी एवं अस्थायी सभी कर्मचारियों का ग्रुप मेडिक्लेम करवाना चाहिए तथा 50-50 प्रतिशत राशि नपा एवं संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को वहन करना चाहिए जिससे की किसी भी प्रकार की विपदा में कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिल सके तथा पैसों के अभाव में किसी का जीवन संकट में ना पडे। क्योंकि निकाय के लिए सभी कर्मचारी अपना सर्वस्व प्रदान करते हैं तथा पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से शहर विकास में सहयोग प्रदान करते हैं।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget