MP NEWS24- नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मुनपा अधिकारी भविष्य कुमार खोब्रागडे का स्थानांतर देवास परियोजना अधिकारी के रूप में हो जाने पर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर विदाई दी। इस अवसर पर नवागत मुनपा अधिकारी डीएस जाट का भी पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित नपा प्रशासक एवं एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने श्री खोब्रागडे के कार्यो की प्रशंसा की। नवागत मुनपा अधिकारी श्री जाट ने कहा कि उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सभी कार्यो को ससमय पर पुरा किया जाऐगा। नवागत मुनपा अधिकारी द्वारा श्री खोब्रागडे को देवास का परियोजना अधिकारी बनाऐ जाने पर बधाई दी। स्वागत समारोह का संचालन लेखापाल मनोज पंवार ने किया। इस अवसर पर श्री खोब्रागडे ने भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ बीताऐ गए पल को वह हमेशा याद रखेंगे उन्होंने सभी का आभार भी इस अवसर पर माना। आभार एक्जीक्युटिव इंजीनियर जीएल गुप्ता ने माना।
Post a Comment