नागदा जं.-विजयादशमी पर नारी सशक्तिकरण के लिए स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ गायत्री सेवा संकल्प के अंतर्गत 3 सिलाई मशीन लगाकर महिलाओं को स्वव्यवसाय के लिए प्रेरित किया

MP NEWS24- गायत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु स्वावलंबन केंद् का शुभारंभ विजयादशमी के अवसर पर किया गया। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट मंदिर परिसर में ग्रासिम केमिकल डिविजन ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से तीन सिलाई मशीन लगाई गयी जहां ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को रोजगार हेतु कार्य उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयास किया जावेगा। समय-समय पर विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण जैसे धूपबत्ती, अगरबत्ती, अचार, पापड़ एवं अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जावेगा। इसी तारतम्य में 15 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पंच कुंडीय यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे सेकड़ो शृद्धालुओ ने यज्ञ में आहुतियां दी। गायत्री परिवार के दुर्गाबक्ष सिंह ने बताया विजयादशमी पर्व पर कई साधको ने गुरु दीक्षा ली व पुंसवन, गोद भराई संस्कार भी कराए गए। कार्यक्रम में ग्रेसिम के पदाधिकारियों का सम्मान करके उन्हें हरित पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। उज्जैन से पधारे शशिकांत शास्त्री एवं महेश कानाडे द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रेसिम के पदाधिकारी अजय नागर, मनोज लाठी, आलोक वाजपाई को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु हरित पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन राजेश स्वामी ने किया व आभार उदय मिश्रा ने माना।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget