नागदा जं.-पंकज मारू भारतीय पुनर्वास परिषद् अधिनियम संशोधन समिति के सदस्य मनोनीत

MP NEWS24- लायंस ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना एवं देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के सम्मान से सम्मानित दिव्यांगो के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत संस्था स्नेह के संस्थापक पंकज मारू को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार द्वारा भारतीय पुनर्वास परिषद् अधिनियम 1992 संशोधन समिति  का सदस्य मनोनीत किया है।

स्नेह के सचिव विनय राज शर्मा ने बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद् अधिनियम संसद द्वारा 1992 में पारित किया गया था जिसके मध्यम से दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु मानव संसाधन विकास का कार्य किया जाता है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 एवं नयी शिक्षा नीति के लागू होने इस अधिनियम में भी व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए 11 सदस्यीय समिति का गठन भारतीय पुनर्वास परिषद् की चेयरपर्सन एवम दिव्यान्गजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव सुश्री अंजली भावरा की अध्यक्षता में गठित की गयी है।
समिति में पूर्व मुख्य दिव्यांगजन आयुक्तद्वय डॉक्टर कमलेश कुमार पांडे एवं डॉक्टर उमा तुली सहित देश भर के 9 विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। समिति का संयोजक भारतीय पुनर्वास परिषद् के सदस्य सचिव डॉक्टर सुबोध कुमार को मनोनीत किया गया है। समिति तीन माह में अपनी अनुसंशाये सरकार को प्रेषित करेगी जिसके आधार पर अधिनियम में संशोधन का मसौदा संसद के दोनों सदनों में पारित कराने हेतु केन्द्रीय मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि मारू पूर्व में भी दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के नियम बनाने वाली समिति एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 संशोधन समिति के भी सदस्य रहे है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget