नागदा जं-राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी नागदा (मध्यप्रदेश) के नगर कार्यकारणी की हुई घोषणा पंडित मनोहर पाराशर अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी नियुक्त

MP NEWS24- राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी नागदा (मध्यप्रदेश) टीम के द्वारा खड़े हनुमान मंदिर पर बाबा बजरंगी की महाआरती कर हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त कर परशुराम सेना युवा वाहिनी नागदा (मध्यप्रदेश) की प्रमुख कार्यकारणी सर्वसहमति से घोषणा की गई। जिसमें सभी युवाओं के द्वारा एक मत होकर अध्यक्ष के दायित्व पर पंडित मनोहर पराशर को एवं कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व पंडित हेमन्त त्रिपाठी को सौपा। उपाध्यक्ष का दायित्व पंडित रोहित व्यास एवं अर्जुन पंडित एवं नगर कोषाध्यक्ष का दायित्व पंडित संतोष शर्मा को सौपा गया। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्व के प्रति पूरी ईमानदारी एवं सक्रीयता से करते हुए हर सम्भव समाज सेवा का कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर परशुराम सैनिक पं. मनीष व्यास, नीलेश मेहता, आलोक नागर, सुनील शर्मा, दीपक रावल, सलभ तिवारी, नन्दू शर्मा, पंकज शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, कमल शर्मा, लखन शर्मा (ग्राम रोहलखुर्द) आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget