नागदा जं.--बुधवार को बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकु चैधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात एक और आरोपी को हिरासत में लिया

MP NEWS24-बुधवार को बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकु चैधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात एक और आरोपी को हिरासत में लिया। दुसरे आरोपी की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी तरूण से पुछताछ के बाद हुई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि मामले में अभी तक तीन आरोपीयों की संलिप्तता सामने आई है, तीसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है। तरूण सहित दो अन्य को भी हत्या के इस मामले में आरोपी बनाया गया है। तीन अन्य लोगों के नाम इस मामले में शामिल होने की बात पर पुलिस का कहना है कि अब इस पर विस्तार से जांच की जा रही है। तीन आरोपीयों में से दो गिरफ्तारी की जा चुकी है एक अन्य फरार आरोपी के भी गिरफ्तार होने के बाद पुछताछ के दौरान वस्तुस्थिति का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाऐगा।

     गुरूवार शाम को सीएसपी मनोज रत्नाकर एवं थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने सीधे तौर पर मामले का खुलासा तो नहीं किया लेकिन सुत्रों के मुताबिक जो जानकारियाॅं मिली है उसके अनुसार चैधरी को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी तरूण व दो अन्य ने इस साजिश का खाका खींचने के बाद गंभीर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बजरंग दल नेता चैधरी को गोली तरूण ने ही मारी थी। मुख्य आरोपी तरूण ने आरंभिक पुछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उसने चैधरी के आॅफिस टेबल पर रखी पिस्टल से गोली मारी थी लेकिन बाद में जब पुलिस ने गंभीरता से पुछताछ की तो पता चला कि पिस्टल तरूण ही लेकर गया था जो उसे साजिश में शामिल अन्य आरोपीयों ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस अधिकारियों ने मुख्य आरोपी से पुछताछ में निकली बातों को लेकर यह जरूर बताया कि बजरंग दल नेता राकु और आरोपीयों से पूर्व से विवाद चल रहा था तथा इसी रंजीश के चलते उसकी हत्या की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तरूण के अलावा दो अन्य आरोपीयों के नाम पृथ्वीराज पंवार व आर्यन आर्य बताऐ गए हैं, जिनमें से आर्यन अभी फरार है।

गुरूवार सुबह अंतिम संस्कार के पूर्व फिर हंगामा हो गया। सुबह 9 बजे मृतक राकु चैधरी के समर्थकों ने आरोपी आर्यन व विजय पटेल के घर पर पथराव कर दिया। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई। हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं व चैधरी समर्थकों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपीयों को गिरफ्तार करे तथा उनके मकान तोडे उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाऐगा। मामला बढता देख पुलिस आर्यन के घर पहुॅंची और उसके परिजनों को थाने ले गई। मौके पर पहुॅंचे प्रशासन के समक्ष विहीप के प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने मांग रखी थी कि एएसपी डाॅ. रविन्द्र वर्मा सार्वजनिक रूप से खुलासा करें कि कार्रवाई कब की जाऐगी। इसके बाद एएसपी डाॅ. वर्मा ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि मकान तोडने की कार्रवाई भी की जाऐगी। एएसपी के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे निकली जो पाडल्या रोड, भैरू चैराहा, तिलक मार्ग, थाना चैराहा, चंबल मार्ग होती हुई चंबल तट पर पहुॅंची जहाॅं पर अंतिम संस्कार हुआ।

यह कहानी आ रही सामने

 आर्यन के पिता यशवंत आर्य व चाचा कमल आर्य के साथ राकु चैधरी का वर्ष 2018 में विवाद हुआ था। इसी प्रकार तरूण शर्मा के पिताजी महेश शर्मा के साथ भी विवाद हुआ था। आरोपी व मृतक एक ही मोहल्ले में रहते हैं। मोहल्ले में भी राकु का दबदबा था। इस भय के चलते तथा पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपीयों ने षडयंत्र रचा। पुलिस ने इन तीन युवाओं के अलावा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल आर्य, भारतीय किसान संघ के यषवंत आर्य व भाजपा के पूर्व पार्षद विजय पटेल के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। उपरोक्त तीन आरोपीयों को छोड सामने आऐ शेष तीन नाम अभी जांच में हैं। तीन मुख्य आरोपी में तरूण, आर्यन व पृथ्वीराज शामिल हैं।

यह था घटनाक्रम

  बुधवार दोपहर 1 बजे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकु चैधरी पर गोली से फायर कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना उस समय हुई थी जब चैधरी गीताश्री गार्डन स्थित अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे। चैधरी पर हमला तरूण शर्मा ने किया था। शर्मा ने तीन फायर किए थे। घायल अवस्था में राकु को शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहाॅं पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद शहर में तनाव फेल गया था। यहाॅं तक की स्टेट हाईवे पर भी दो घंटे तक चक्काजाम किया गया था।

यह थे मौजुद

  शव यात्रा में विहीप के प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा, सहमंत्री विनोद शर्मा, विभाग संगठन वासुदेव पण्ड्या, धर्मप्रचार प्रमुख जगदीश धाकड, जिला मंत्री जितेन्द्र पांचाल, प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश प्रजापत, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष भैरूलाल टाक, मोनू ठक्कर, अजय जाटवा, आरएसएस के विशाल बहल, मनीष सेन, सुनील जोशी, उज्जैन के हिन्दुवादी नेता रूपेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक मनोज राठी, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावतपूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, जितेन्द्र गेहलोत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल, राजेश धाकड, समाज सेवी मनोज राठी बारदान वाला सहित बडी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौजुद थे। अंतिम यात्रा के आगे-पीछे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।


Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget