नागदा जं.--जनपद अध्यक्ष पद की जोड़तोड़ शुरू जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए 28 को होगा सम्मेलन कांग्रेस से पृथ्वीराजसिंह पंवार तथा भाजपा से दुर्गेशकुंवर सुरेन्द्रसिंह डोडिया का नाम आगे

MP NEWS24-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम सामने‎ आ चुका है। अब पंचायतों में उपसरपंच और‎ जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के‎ लिए जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो चु़का है।‎ पंचायतों में 25 जुलाई को उपसरपंच के लिए‎ सम्मेलन होगा तो जनपद पंचायत अध्यक्ष‎ और उपाध्यक्ष पद के लिए सम्मेलन 28 को‎ आयोजित किया जाएगा। दोनों दल जनपद‎ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे‎ हैं। खास बात यह है कि दोनों दलों का‎ फोकस आगामी विधानसभा चुनाव में राजपूत‎ समाज के वोट पर हैं, इसलिए दोनों दल‎ राजपूत समाज के जनपद सदस्य को ही‎ अध्यक्ष बनाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं, जिसमंे‎ कांग्रेस से एकमात्र नाम वार्ड 7 से ग्राम‎ भुंवासा के पृथ्वीराजसिंह पंवार का सामने आया है।‎ भाजपा से भी जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है उसमें वार्ड 21‎ गांव निंबोदिया खुर्द की दुर्गेश कुंवर सुरेंद्रसिंह‎ डोडिया है।

कांग्रेस के 10, भाजपा के 8 और 7 निर्दलीय सदस्य‎‎ 11 दिन बाद होने वाले जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के सम्मेलन में वोट डालेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों को‎ भीतरघात की संभावना है। जोड़-तोड़ के गणित को फेल करने के लिए भाजपा नवनिर्वाचित जनपद‎ सदस्यांे को धार्मिक यात्रा पर ले गई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अपने 8 जनपद सदस्यों को भाजपा‎ के एक मंडल अध्यक्ष के साथ राजस्थान भेजा है ताकि कोई तिकड़म न हो पाए और वह अध्यक्ष बनाने‎ में कामयाब हो सके। वहीं कांग्रेस भी अपना अध्यक्ष बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है‎ क्योंकि उसके पास 10 जनपद सदस्य पहले से ही है, मात्र 3 सदस्यों की जरुरत है।‎ अध्यक्ष के लिए 13 सदस्य जरूरी, जोड़-तोड़ ऐसे समझें‎ जनपद पंचायत में 25 वार्ड हैं, जिसमें से 10 कांग्रेस, 8 भाजपा और 7 निर्दलीय जनपद सदस्य‎ निर्वाचित हुए हैं। दोनों ही दलों को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए 13 मत की जरूरत होगी। 10‎ प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस को अतिरिक्त 3 मत की जरूरत है। भाजपा को अपने 8 जनपद सदस्यांे के‎ साथ 5 और जनपद सदस्यों के मत की जरूरत है।
जनपद के 25 वार्डो में इन्होंने लहराया परचम
खाचरौद जनपद पंचायत जिसमें तीन विधानसभा क्षेत्रों से सदस्य प्रतिनिधि चुन कर आते हैं, हालांकि सबसे अधिक 16 सीट नागदा-खाचरौद विधानसभा में ही हैं। इस बार के चुनावों में जिन जनपद सदस्यों ने विजयश्री का वरण किया है उनमें वार्ड क्र. 1 से दशरथ शर्मा, 2 से विकास शर्मा, 3 से सुशीला राजेन्द्रसिंह गुर्जर, 4 से विष्णुबाई विक्रमसिंह गुर्जर, 5 से सीताबाई रामदास बैरागी, 6 से श्यामकुंवर गट्टूलाल, 7 से पृथ्वीराजसिंह पंवार, 8 से अर्जुन वर्मा, 9 से रेखाबाई भरतलाल परमार, 10 से मनोहरसिंह, 11 से पार्वती वीरसिंह चन्द्रवंशी, 12 से पदमाबाई रमेश, 13 से माया मनोहर चन्द्रवंशी, 14 से भंवरलाल हरिराम चन्द्रवंशी, 15 से सोनाबाई देवीलाल चन्द्रवंशी, 16 से धर्मेन्द्र, 17 से सपना अनिल शर्मा, 18 से लीलाबाई ईश्वरलाल गुर्जर, 19 से राकेश धाकड, 20 से रूगनाथ वरदा, 21 से दुर्गेशकुंवर सुरेन्द्रसिंह डोडिया, 22 से अर्जुन आंजना, 23 से घनश्याम कुंवर देवडा, 24 से धनसिंह आंजना, 25 से भंवरसिंह चौहान निर्वाचित होकर आऐ हैं।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget