Latest Post



Nagda(mpnews24)।   ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए गुरूवार को जिला कलेक्टर आशीषसिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर ग्राम हताई पालकी एवं बैरछा में चैपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर दिया। चैपाल के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने यूरिया की कालाबाजारी एवं यूरिया के साथ डीएपी भी जबरन देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अंतिम चेतावनी दे रहे हैं यदि उन्हें पुनः इस प्रकार की शिकायत मिली तो तत्काल दुकान संचालक का लायसेंस निरस्त कर दिया जावेगा।

कलेक्टर श्री सिंह सबसे पहले नागदा के समीपस्थ गांव हताई पाहलकी पहुॅंचे। कलेक्टर ने हताई पालकी के पंचायत सचिव से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच से भी चर्चा की। किसानों से खेतीबाड़ी, फसल बीमा के बारे में भी पूछताछ की। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि इस बार उन्हें फसल बीमा की राशि अच्छे से मिलेगी। खाद की स्थिति के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की।


कलेक्टर ने ग्राम चैपाल में किसानों से कहा कि वे अपनी गेहूं की फसल का बीमा भी अनिवार्य रूप से करायें। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में समय पर बिजली मिल रही है। हताई पालकी के ग्रामीणों ने कहा कि उनके घरों के ऊपर बिजली की बड़ी लाइन निकली है, उसे हटाया जाये। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही की जाये।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से नामांतरण एवं बंटवारे के बारे में भी पूछताछ की। संयुक्त खातेदारों से कहा कि वे अगर खाता अलग करायेंगे तो उन्हें शासन की योजना का अधिक लाभ प्राप्त होगा। फौती नामांतरण के बारे में भी चर्चा की। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि शासकीय भूमि पर मकान बने हैं, उन्हें हटाया न जाकर पट्टा उपलब्ध कराया जाये। इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वस्तुस्थिति देखकर उचित कार्यवाही की जाये।

बेरछा में भी आयोजित हुई ग्राम चैपाल
कलेक्टर श्री सिंह नागदा से लगभग 10-15 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत बेरछा में शाला भवन परिसर में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। सरपंच बद्रीलाल बामनिया से गांव के विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की। बेरछा ग्राम की चैपाल में ग्रामीणों की मांग पर बेरछा ग्राम से दूसरे ग्राम जाने वाली कच्ची सड़क को पक्की बनाने की मौखिक स्वीकृति प्रदान करते हुए सम्बन्धित विभाग को डीपीआर बनाने के लिये कहा। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के बारे में अवगत कराया। इसी तरह विद्युत केबल ठीक करने की मांग की। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारी को केबल ठीक करने के निर्देश दिये। ग्राम चैपाल में कलेक्टर से ग्रामीणों ने खाद की कालाबाजारी की शिकायत की। कलेक्टर ने मौके पर एसडीएम को निर्देश दिये कि छापामार कार्यवाही करते हुए खाद की कालाबाजारी को रोका जाये तथा यूरिया की बोरी के साथ डीएपी खाद जबरदस्ती ले जाने के लिये बाध्य करने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती की जाये। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि वे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर डाॅ. कमल सोलंकी, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री गहरवार, तहसीलदार राजेन्द्र गुहार, नायब तहसीलदार सलोनी पटवा, उन्हेल तहसीलदार अन्नू जैन, जिला पंचायत सीईओ, विद्युत मण्डल के एसई, डीई केतन रायपुरिया, शिक्षा विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे। संचालन अभिभाषक शैलेन्द प्रतापसिंह ने किया।

बाॅक्स
कलेक्टर ने ग्राम बेरछा में गौशाला का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्री सिंह ने आज ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम बेरछा में बनी कमलदीप गौशाला का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने इस दौरान अवगत कराया कि गौशाला के समीप शासकीय भूमि पर कतिपय लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाया जाये। कलेक्टर ने मौके पर नागदा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री गोस्वामी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गौशाला का संचालन जन-सहयोग से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गौशाला चलाने के लिये शासन से भी मदद मिलनी चाहिये। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि शीघ्र ही इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी।'

बाॅक्स
बैरछा के ग्रामीणों ने कही अपनी आबत

ग्राम चैपाल के दौरान बैरछा गांव के ग्रामीण जनों ने कलेक्टर श्री सिंह को अवगत कराया कि गौशाला वर्तमान में जन सहयोग से चल रही है, शासन द्वारा राशि उपलब्ध करवाई जावे। साथ ही विद्यालय के पास डीपी लगाने की मांग भी उठाई जिसका त्वरित निराकरण करते हुए विद्युत मंडल के अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए जिसके तहत 5 लाख 50 हजार की लागत से डीपी लगाई जाना स्वीकृत किया गया।, इसी प्रकार जल बोर्ड द्वारा लागू की गई पेयजल योजना के तहत नल कनेक्शन दिए जाने की बात भी ग्रामीणों ने उठाई। उन्होंने कहा कि 600 में से 180 घरों को ही वर्तमान में पानी मिल पा रहा है।

बाॅक्स
सोसायटी का आॅफिस गांव में ही खुलेगा, दिए आदेश

कलेक्टर श्री सिंह को ग्रामीणजनों ने अवगत कराया कि सोसायटी का मुख्यालय बैरछा है लेकिन उसका आॅफिस यहाॅं पर नही है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल आदेशित किया कि जब मुख्यालय गांव ही है तो यहाॅं पर ही आॅफिस संचालित होगा तथा शुक्रवार से ही इसे लागू किए जाने के आदेश दिए। श्री सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली जिसमें नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डिंग की स्वीकृति होने की बात भी बीएमओ डाॅ. सोलंकी ने कही तथा वर्तमान में यहाॅं आयुष विभाग का अस्पताल संचालित होने की बात भी बताई।



Nagda(mpnews24)।   सर्व ब्राहमण समाज के संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी द्वारा अपने स्वयं के खर्चे से 300 ब्राह्मण परिवरो को उपहार स्वरूप मिठाई का डिब्बा और और मिट्टी के दीपक प्रदान करेंगे। इससे जहाँ हमारे परंपरा का निर्वंहन होगा वही हमारे कुंभकार भाईयो को रोजगार मिलेगा। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आनंद दीक्षित एवं महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रावल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन के दौरान भी श्री त्रिवेदी एवं समाज द्वारा चिन्हहित किए गए 300 परिवारों को निःशुल्क राशन किट उपलब्ध कराया था अब उन्हीं परिवारों को दीपावली त्यौहार को देखते हुए उनके घर-घर जाकर समाज के प्रमुख पदाधिकारी दीपावली की शुभकामनाऐं देगे और मिठाई एवं दीपक भेट करेंगे समाज ने निर्णय लिया है कि जरुरतमंद परिवारों के सुख-दुख में समाज उनके साथ खड़ा रहेगा।



Nagda(mpnews24)।   प.पु. साध्वी श्री मैत्रीकला श्रीजी एवं तपस्वी साध्वी श्री निरंजनकला श्रीजी की निश्रा में जीवदया भावयात्रा श्री पार्श्वप्रधान पाठशाला भवन रानी लक्ष्मीबाई मार्ग नागदा से एक जुलूस के रूप में निकाली गई। जुलुस के रूप में सभी गोपाल गोशाला पधारे एवं गायों के लिए खल, गुड़, चारा व फल की गाड़ी यात्रा में साथ में चल रही थी। गोपाल गौशाला में साहेबजी की मांगलिक के पश्चात समस्त सामग्री गायों को खिलाई गई एवं पधारे सभी श्री संघ के सदस्यों की प्रभावना की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी समाजसेवी श्री मनोहरलाल जी रवि कुमारजी कांठेड़ परिवार रहे।


उल्लेखनीय है महावीर गौ सेवा संस्था विगत कई वर्षों से यहाँ की गौशाला में अपनी सेवाएं दे रहा है। संस्था की और से लाभार्थी कांठेड़ परिवार का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में शांतिलाल बोहरा, भूपेंद्र लुणावत, अभय बोहरा, पारस पोखरना, मुकेश बोहरा, दिलीप कांठेड़, सुरेंद्र कांकरिया, हर्षित नागदा, ऋषभ बोहरा, अजय गांग, अजित मारु, भूपेंद्र कांकरिया, अनिल मेहता, कैलाश कांकरिया, अमृत ओस्तवाल, धर्मचंद  चैपड़ा, राजेन्द्र मोगरा, प्रथम कांठेड़, पोतदार माहेश्वरी व महिला मंडल भी उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन मनोज वागरेचा ने किया।



Nagda(mpnews24)-   पूर्व नपा अध्यक्ष द्वारा पहले तो नागदा उद्योग समूह के पिडीत मजदूरो को लगभग पन्द्रह लाख रुपये कि किट प्रदान कर और अब नगर पालिका के करोना कर्मियो को दीपावली के मिठाई वितरण कर सेवा का भाजपा मे एक नया इतिहास रचा है । भाजपा के नागदा नगर के इतिहास मे इस तरह का सेवाकार्य स्वयं क़े पैसो से पहली बार किया गया । नही तो पिछले कई वर्षो से भाजपा सामाजिक धार्मिक एव राजनैतिक कार्यो मे चन्दा वसूली वाली पार्टी के रूप मे पहचानी जाती थी । व्यापारियो और आम जनता से सत्ता के दबाव प्रभाव मे लाखो रुपये वसूली से भारी आक्रोश बना रहता है । 

पूर्व नपाध्यक्ष के इस सेवा कार्य का उन्ही की पार्टी के नेताओ द्वारा भारी विरोध किया जाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है । पूर्व नपाध्यक्ष के निजी पैसे से किये गये कार्यक्रम मे अपना हक जमाने कि लालसा से राजनैतिक रूप देकर बदनाम करना चाहते है । होना तो यह चाहिये था कि इस विरोध कि बजाय उनको भी सेवा कार्य करके बडा जबाब देना चाहिये । 
पूर्व नपाध्यक्ष के इस कार्य को नपा चुनाव से जोड़ने वाले कुछ नेता भी संगठन मे वरिष्ठ पद पर है और चुनाव लड़ने कि तमन्ना रखते है । उन्हे भी विरोध करने के बजाय प्रेरणा लेकर सेवाकार्य करना चाहिये ।

 


Nagda(mpnews24)।   महिदपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नागदा तहसील के 22 गांवो के किसानो को बीमा राशि प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम बुधवार 4 नवम्बर को चंबल तट, नागदा स्थित मुक्तेश्वर महादेव प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चैहान थे। कार्यक्रम की  अध्यक्षता पूर्व विधायक लालसिंह राणावत द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास रहे। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


इस अवसर पर विधायक चैहान ने कहा कि मेरा सबसे ज्यादा ध्यान यदि रहता है तो वह कृषकों पर और वह यदि विधानसभा में रहते हैं तो सबसे पहले उनकी दृष्टि किसी पर पड़ती है तो वह किसान है और इसलिए उज्जैन जिले में महिदपुर विधानसभा में सर्वाधिक बीमा प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की सरकार किसान हितेषी सरकार है और जब बैंक के अंदर में किसानों की लाइन देखता हूं तो मन प्रसन्न हो जाता है कि हम किसानों के लिए कुछ कर पा रहा है।
इस अवसर पर भैरूसिंह हिड़ी, रणछोड़ गुजराती, विजय जाट, रमेश कुमावत, हरिसिंह चुंडावत, मानसिंह सिसोदिया, सत्यनारायण पाटीदार, रामकिशन पाटीदार, हाकमसिंह चावड़ा, भंवरलाल जाट सहित 22 गांवो के सभी ग्रामीण किसान जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेहरबानसिंह पंवार ने किया एवं आभार शाखा प्रबंधक बालकृष्ण शर्मा ने माना।



Nagda(mpnews24)।   पूर्वांचल वासियों के महत्वपूर्ण त्यौहार छठ पर्व को मनाने हेतु अनुमती दिए जाने को लेकर पूर्वांचल वासियों ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को सौंपा।

प्रेषित ज्ञापन में अवगत कराया कि पूर्वांचलवासियों का छठ पर्व नहीं महापर्व है, यह पर्व पूर्वांचलवासियों द्वारा नागदा में कई वर्षो से लगातार मनाया जाता रहा है और नागदा में लगभग 40 प्रतिशत नागरिकगण छठ पर्व मनाते हैं। छठ पर्व पर पूर्वांचलवासियों द्वारा चम्बल नदी के घाट पर सूर्यास्त होने पर व सूर्योदय होने पर पानी में खडे होकर सूर्यदेव की आराधना करनी होती है जो घर पर रहकर आराधना करना संभव नही है। साथ ही एक बार उपवास व आराधना भक्ति खण्डित हो जाती है तो उसे पुनः प्रारंभ करना सम्भव नहीं है, जिससे पूर्वांचलवासीयों की आस्था भंग होगी जो हिन्दू धर्म मानने वालों का अत्यधिक अपमान होगा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि छठ पर्व मनाने हेतु परिवार से एक उपासक एवं एक सहयोगी नदी के घाट पर जाने की अनुमती प्रदान करें जिससे की भीड भी कम होगी तथा सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो जाऐगा। समाजजनों ने मांग की कि छठ पर्व की अनुमती प्रदान की जावे। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत आदि को भी दी जावेगी। इस अवसर पर बडी संख्या में पूर्वांचलवासी उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)।   कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचैथ का पर्व बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर सौभाग्यवती (सुहागिन) महिलाओं द्वारा सूर्योदय से पूर्व प्रारंभ किए गए व्रत को रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पूजन-अर्चन कर पूर्ण किया। करवा चैथ के अवसर पर अमलावदिया रोड विद्यानगर स्थित मध्यप्रदेश के एक मात्र चैथ माता मंदिर पर महाआारती का आयोजन किया गया।


नवकीरण सामाजिक संस्था ने मनाया करवा चैथ का पर्व
नवकीरण सामाजिक संस्था द्वारा अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल के नेतृत्व में गुलाबबाई काॅलोनी स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में करवा चैथ का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक पूजा की गई तथा पति की लम्बी उम्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूर्ण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अग्रवाल के अलावा श्यामला पोरवाल, शोभना कंजवाल, दुर्गा लिलानी, मीना लिलानी, काजल तिवारी, कृष्णा शेखावत, संगीता भारद्वाज, सविता सिसौदिया, निर्मला शर्मा, अर्चना सोनी, अनिता वर्मा, श्रृद्धा भावसार, गीता गांधी आदि उपस्थित थी।

यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अहम व्रत माना जाता है
करवा चैथ महज एक व्रत नहीं है, यह पति-पत्नी के पावन रिश्ते को अधिक मजबूत करने वाला पर्व भी है. चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है। करवा चैथ व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है. इस दिन सुहागिन स्त्रियों द्वारा पति की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अहम व्रत माना जाता है। चैथ के दिन हर महिला बड़ी ही श्रद्धा भाव से शिव-पार्वती की पूजा की गई। इस दिन व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश के साथ चंद्रमा की भी पूजा करने का विधान है। यही नहीं कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर के लिए इस दिन व्रत रखती हैं।

चैथ माता मंदिर पर हुई महाआरती
करवा चैथ के अवसर पर अमलावदिया रोड विद्यानगर स्थित म.प्र. के एक मात्र चैथ माता मंदिर पर महाआारती का आयोजन रखा गया। चैथ माता मंदिर समिति प्रमुख अंजुबाला पोरवाल ने बताया कि सायंकाल 6.30 बजे विद्यानगर स्थित मंदिर पर महाआरती की गई। विद्यानगर स्थित श्री चैथ माता मंदिर के व्यवस्थापक एवं संचालक भूतपूर्व सैनिक डाॅ. अजयसिंह चैहान हैं। महाआरती में बडी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थी।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget