Latest Post



 Nagda(mpnews24)।  आदिनाथ फैमेली ग्रुप का नववर्ष पर एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप के लगभग 52 सदस्य इस धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में मणिभद्र धाम स्थित शिवपुर (मातमौर) में दादा का हवन बड़े ही धुमधाम से विधिकारक द्वारा किया। जिसमें आचार्य वीरत्नविजयश्रीजी आदि साध्वी मण्डल का सानिध्य प्राप्त हुआ है। इसके पश्चात इन्दौर के समीप ग्राण्ड मार्चल पर मनोरंजन यात्रा कराई गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक सपनाजी गांग ने दी।

इस मौके पर ग्रुप द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्ण होकर तीसरे वर्ष के लिए सत्र 2021 के लिए अध्यक्ष के लिये संजय जी गोखरू के नाम का प्रस्ताव हर्षित संध्या जी नागदा ने रखा। जिसमें सभी ने सर्वानुमति से संजयजी गोखरू को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सचिव राहुलजी मीनल छाजेड, कोषाध्यक्ष निर्मलजी प्रीतिजी छोरिया को चुना गया।

इस अवसर पर ग्रुप के द्वारा लगभग दो वर्ष की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। ग्रुप की इस एक दिवसीय यात्रा के संयोजक मयंक-श्वेता कोचर, सौरभ-मोनिका नागदा, रवि-सिद्धी हिंगड, निखिल-सोनम मेहता का शॉल श्रीफल भेंट कर बहुमान किया गया। ग्रुप के सदस्यो द्वारा उत्साह के साथ यात्रा की गई। ग्रुप के सदस्य भुपेन्द्र गेलड़ा, आशीष सिसोदिया, अंशुल ओरा, प्रवीण गोखरू, सौरभ कोलन, कमलेश भटेवरा आदि सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।



Nagda(mpnews24)। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. जीवनसिंह शेरपुर पर राजनीतिक दबाव में की गई जिला बदर की कार्रवाई को तत्काल वापस लिए जाने की मांग नागदा करणी सेना के पदाधिकारियों ने की है।

जारी प्रेस बयान में करणी सेना के तहसील महासचिव हिमांशुसिंह राणावत ने बताया कि ठा. जीवनसिंह शेरपुर द्वारा सामान्य एवं पिछडा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरक्षण संबंधी त्रुटियों को दूर करने के साथ-साथ आर्थिक आधार पर आरक्षण की पुरजोर मांग की जाती रही है। साथ ही एट्रोसीटी एक्ट के विरूद्ध भी पुरजोर आवाज उठाई गई थी। सामान्य एवं पिछडा वर्ग की मांगों को लेकर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ठा. शेरपुर द्वारा विधानसभा के घेराव का आव्हान भी किया हुआ था। इसी से घबरा कर प्रदेश सरकार द्वारा राजनीतिक दबाव में उनके विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। श्री शेरपुर द्वारा राजनीतिक दबाव में दर्ज करवाऐ गए एट्रोसीटी एक्ट के प्रकरणों के विरूद्ध भी लम्बे समय से आवाज बुलंद की जाती रही है।  

उन्होंने बताया कि ठा. जीवनसिंह शेरपुर पर जो अपराधीक प्रकरण दर्ज है जिसमें भी रतलाम पुलिस द्वारा विगत डेढ वर्षो में आज तक चालान तक प्रस्तुत नहीं किया है। ऐसे में रतलाम पुलिस द्वारा सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक दबाव के चलते ही करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है जिसकी करणी सेना नागदा कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए एक माह के लिए स्थगित की गई कार्रवाई पूर्ण रूप से समाप्त करने एवं पुलिस अधिक्षक द्वारा दबाव में की गई कार्रवाई के चलते तत्काल स्थानांतरित किए जाने की मांग करते है।

श्री राणावत ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई से पुरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। श्री राणावत ने बताया कि उपचुनावों से पूर्व मुख्यमंत्री श्री चैहान ने स्वयं ठा. जीवनसिंह शेरपुर को बुलाकर करणी सेना की जो भी मांगे है उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन दिया था लेकिन प्रदेश में स्थिर सरकार बनते ही मुख्यमंत्री अपने वादे से मुकरते हुए दिखाई दे रहे है तथा करणी सेना की मांगों से पल्ला झाडना चाहते है तथा अपराधी मामलों में फंसा कर करणी सेना से किए वादे से मुकर रहे है।
करणी सेना के महेन्द्रसिंह, धर्मेन्द्रसिंह राठौर, तेजसिंह, रविराजसिंह, सुमेरसिंह, कुलदीपसिंह, आशुतोषसिंह, आदित्यराजसिंह एवं समस्त ग्रामीण पदाधिकारी एवं करणी सेनिकों ने जीवनसिंह शेरपुर के समर्थन में पुरजोर मांग उठाई है।



Nagda(mpnews24)।  बुधवार से उन्हेल में आयोजित होने वाली नो दिवसीय श्रीराम कथा के लिए वृन्दावन से कथा व्यास पूज्य श्री कृष्णप्रिया शाम 5.15 गोल्डन टेंपल मेल से नागदा स्टेशन पहुचीं। जहाँ नगर के श्याम प्रेमियों द्वारा उनकी अगुवाई कर भव्य स्वागत किया गया। राधेश्याम पोरवाल, संगीत पोरवाल के जवाहर मार्ग स्थित निवास पर भी पूज्य श्री का भावपूर्वक स्वागत किया गया। आयोजन समिति के उन्हेल से पधारे सचिन पाटनी, छाया पाटनी, पंकज नामदेव, पंकज अग्रवाल, निलेश मेहता, राधा पांचाल, सत्यनारायण राठौर, स्वाति शर्मा, लता शर्मा, राखी पोरवाल, वन्दना गुप्ता आदि मौजूद रहे।



Nagda(mpnews24)। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने बताया कि प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 2014 के पश्चात दिवंगत शिक्षक अध्यापक वर्ग के आश्रितों को शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति देने के नियम अत्यंत जटिल बना दिए जाने से क्षैत्र के ही नहीं सम्पूर्ण प्रदेश के अनुकम्पा पात्रताधारी परेशान है।

श्री गुर्जर ने कई बार मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, आयुक्त लोक शिक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन को पत्र लिखकर अवगत कराया कि शिक्षा विभाग में स्वर्गीय शिक्षक, अध्यापक की मृत्यु पर उसके आश्रित सदस्य को बिना किसी बंधन के अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाए। पूर्व कांग्रेस की सरकार ने पात्रता परीक्षा उतीर्ण को संविदा शिक्षक के पद पर चयन का मापदण्ड निर्धारित किया था 2011-12 के चयनितों को संविदा शिक्षक के पद पर 2014 तक अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की उसके पश्चात संविदा शिक्षक जो चयनित थे उनकी सूची पूरी हो गई पश्चात कमलनाथ सरकार ने 31 हजार शिक्षकों को पात्रता परीक्षा में चयन किया और सरकार गिर गई। पश्चाात की भाजपा सरकार ने उन चयनित शिक्षकों को नौकरी नहीं दी इस कारण अनुकम्पा के सैकडों प्रकरण लम्बित है वहीं नियम भी काफी जटिल है विधानसभा में यह मामला पहुंचते ही सरकार ने अनुकम्पा नियुक्ति देने में सरलता प्रदान करते हुए उपसचिव पीके ंिसह स्कूल शिक्षा ने 01ध्02ध्2021 को बिना प्रशिक्षित डी.एड.ध्बी.एड. को भी अनुकम्पा नियुक्ति प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर दी जा सकती है। वहीं खेल युवक कल्याण विभाग से पुछा कि प्रदेश स्तर, राष्ट्र स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं ने अपना प्रदर्शन दिखाया उन्हें शासन प्रोत्साहित सहायता अथवा शासकीय नौकरी दें।



Nagda(mpnews24)।  नपा कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी एवं नपा प्रशासक आशुतोष गोस्वामी तथा मुख्य नपा अधिकारी भविषयकुमार खोब्रागडे द्वारा शहर के सभी बैंकों के शाखा प्रमुखों की बैठक ली गयी। बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना (स्ट्रीट वेंडर) अंतर्गत पंजिकृत हितग्रहियो को बैंको द्वारा ऋण वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर लंबित आवेदनो को समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एसडीएम द्वारा बैंको में किसान क्रेडिट कार्ड में प्रीमियम सम्बंधित समस्या के सम्बंध में चर्चा की गई इस दौरान शहरी आजीविका मिशन प्रभारी डॉ उपेंद्र सिंह उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)।  देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा ’’महात्मा गांधी’’ वैश्विक परिदृश्य में योगदान पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रमुख अतिथि प्रवासी साहित्यकार सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे थे। प्रमुख वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे थे। विशिष्ट अतिथि संस्था के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा एवं श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई थीं। अध्यक्षता संस्था के महासचिव डॉ प्रभु चैधरी ने की। आयोजन में देश के विभिन्न भागों के संस्कृतिकर्मी एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से श्रीमती ज्योति तिवारी ने किया।  स्वागत भाषण डॉ पूर्णिमा कौशिक, रायपुर ने दिया। संगोष्ठी की प्रस्तावना गरिमा गर्ग, पंचकूला ने प्रस्तुत की।

आयोजन में श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई, डॉ मुक्ता कौशिक, रायपुर, डॉ गरिमा गर्ग, पंचकूला, पूर्णिमा झेंडे, सुनीता चैहान, मुंबई, डॉ आशीष नायक, रायपुर, गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, प्रयागराज, लता जोशी, मुम्बई, डॉ रश्मि चैबे, गाजियाबाद, श्रीमती पूर्णिमा कौशिक, रायपुर सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। संगोष्ठी का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ मुक्ता कौशिक, रायपुर ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ पूर्णिमा कौशिक, रायपुर ने किया।



Nagda(mpnews24)।  कृषि कानून के विरोध मे किसान आंदोलन के समर्थन मे किसान नेता राकेश टिकैत के सम्मान मे मंगलवार को विधायक दिलीपसिंह गुर्जर मित्र मंडल द्वारा पुराने बस स्टेण्ड चैराहे से कांग्रेस नेता दिनेश दुबे के नेतृत्व मे किसान बलून उडाया गया और काले कृषि कानूनो का विरोध किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस बिरलाग्राम मंडलम अध्यक्ष अजय शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, शहर कांग्रेस महामंत्री शैलेन्द्रसिंह चैहान, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष विशाल गुर्जर, हरहंगी तिवारी, युसूफ पहलवान, राजकुमार राठौड, अय्युब मेव, मोहम्मद रंगरेज, रवि प्रजापति, नितिन राव, रितेश, सोनू कल्याणे सहित कई कांग्रेस जन शामिल हुए।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget