Latest Post

MP NEWS24- शहर की एक रिहायशी कॉलोनी में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। महिनों से शहर कोरोना मुक्त था लेकिन जिस प्रकार से पुरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ रहे हैं, उसी के चलते शहर में संक्रमण एक बार फिर लौटा है। बताया जाता है कि बिरलाग्राम क्षेत्र की औद्योगिक स्टाफ कॉलोनी में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। सूत्रों का कहना है कि एक व्यक्ति जो कि हाल ही में दुसरे शहर से लौटे हैं उनमें कोरोना से संबंधित लक्षण पाऐ गए है, जिसके बाद उनकी जांच उपरांत कोरोना होने की पुष्टि हुई है तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी रविवार के कोरोना बुलेटीन में नागदा शहर में एक पॉजिटिव मरीज के होने का उल्लेख है।

पहली एवं दुसरी लहर के बाद तिसरी लहर में आया संक्रमण
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरूआत वर्ष 2020 के मार्च माह में हुई थी। उस दौरान कोरोना की आहट से पुरे देश सहम गया था तथा देश-प्रदेश में लगातार बढते हुए मामलों के बाद पुरे देश में लॉकडाउन तक लगा दिया गया था। पहली लहर में जबकि कोरोना के संक्रमण को चिकित्सक भी बहुत अधिक समझ नहीं पाऐ थे उस समय शहर में संक्रमण की दर काफी कम ही रही थी, जिसमें लॉकडाउन जैसे बडे फेसले ने काफी असर दिखाया था। लेकिन कोरोना की जब दुसरी लहर आई तब सरकार ने आर्थिक दृष्टिकोण को देखते उतना सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया जितना की पहली लहर में लगाया गया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि नागदा शहर में ही लगभग 350 परिवारों को अपने परिजनों को खोना पडा। दुसरी लहर का कहर इतना अधिक था कि प्रतिदिन दर्जनों लोग इसके शिकार होने लगे थे तथा सबसे अधिक मानवक्षति भी इस दुसरी लहर के दौरान देखी गई। उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी तथा कोरोना संक्रमण की दर 0 पर पहुॅंची। लेकिन एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने शहरवासियों को भयजदा कर दिया है।
कई गुना ज्यादा गति से फेलता है ओमिक्रोन
यहॉं यह भी उल्लेखनिय है कि कोरोना की पहली लहर की रफ्तार जहॉं बेहद कम थी, वहीं दुसरी लहर के दौरान संक्रमण की रफ्तार कई गुना ज्यादा हो गई थी। वहीं जब से ओमिक्रोन नामक वायरस की पुष्टि देश में हुई है तब से तो कोरोना का खतरा और अधिक बढ गया है। जानकारों का कहना है कि कोरोना का ओमिक्रोन संक्रमण दुसरी लहर से भी कई गुना ज्यादा तेजी से फेलता है तथा इसका संक्रमण किसी प्रकार के लक्षण भी नहीं लाता है। बताया जा रहा है कि तिसरी लहर के दौरान पहली एवं दुसरी लहर के लक्षण से भी विपरित लक्षण देखने को मिल सकते हैं। जहॉं सबसे पहले कोरोना संक्रमण में बुखार, खांसी, सर्दी जैसे लक्षण देखे गए थे वहीं दुसरी लहर में बुखार, सर्दी, जुकाम एवं ऑक्सीजन की भारी कमी होना जैसे लक्षण पाऐ गऐ थे तथा दुसरी लहर में सबसे अधिक मानवक्षति हुई थी।



MP NEWS24-आन्नद शिक्षण समिति म० प्र० शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सस्था द्दारा 1 जनवरी शनिवार को खडखड बाबा की गोशाला मे गो माता हेतु सेवा कार्य किये

समिति अध्यक्ष राघवेन्द्र वल्लभ व्यास गुरुजी सचिव राजेश सकलेचा ( भाईजी ) ने बताया कि शनिवार 11 , 30 बजे वर्धमान नगर स्थित खडखड बाबा कि गोशाला के प्रागम मे सुर्यमुखी हनुमानजी मदिर मे पुजा अचर्ना कर सेवा कार्य शुरु किया जिसमे गोशाला मे सभी गायो को सर्द हवाओ को देखते हुए  गुड की लापसी खिलाई गई ताकि गो माता के शरीर मे गर्मी बनी रहै इसके साथ ही  गुड,हरा चारा भी खिलाया गया खडखड बाबाजी ने इस नेक पुण्य कार्य हेतु सभी को आर्शीवाद दिया और ऐसे सेवा कार्य सभी को करने को कहा
यह रहे उपस्थित
राघवेन्द्र वल्लभ व्यास गुरुजी,राजेश सकलेचा ( भाईजी ),सस्था के कोषाअध्यक्ष राजेन्द्र सोलकी,पुरालाल पोरवाल,नवकार कपल ग्रुप के अध्यक्ष अमित बम,शांतिलाल सिसोदिया,राधेश्याम प्रजापत,अर्पित डोडिया,अशोक अग्रवाल,सुरेश ओरा,विनोद जैन एव गोशाला के सदस्य उपस्थित थे

MP NEWS24- नवीन कैलेंडर वर्ष 2022 के आगमन पर सर्व ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही स्वास्थ्य रक्षा के लिए साइकिल के अधिक से अधिक उपयोग करने व अपने परिवार हित व राष्ट्र हित में कोरोना से बचाव के लिए कोरोना नियमों के पालन हेतु अपनी साइकिल पर सवार होकर जनजागरण के लिए आह्वान करने शहर में निकले।

वर्तमान दौर में जहां एक और महामारी के कारण संपूर्ण विश्व के साथ हर नागरिक की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है वही स्वास्थ्य की रक्षा करना भी हमारे लिए चुनौती हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर की आहट मध्यप्रदेश में भी आ चुकी है, जिससे बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को कोरोना नियमों का पालन कर अपना कर्तव्य राष्ट्रहित में निभाना चाहिए। इसी तारतम्य में रविवार को प्रातः 9ः00 बजे श्री जी अस्पताल नागदा से साइकिल रैली प्रारंभ हुई, जिसमें शहर के डॉ अनिल दुबे, आईएमए अध्यक्ष डॉ साहनी, डॉ सुनील चैधरी, लायन कमलेश जयसवाल, सुंदरलाल जोशी ,के सी पुरोहित , अरुण पोतदार हरीश तिवारी,राजेश तिवारी, घनश्याम दवे, निलेश मेहता, मुन्नालाल शर्मा, पुरुषोत्तम पुरोहित, पुरषोत्तम सारस्वत, चंद्रशेखर दवे, रमेश नागर, विजय व्यास, जगदीश शर्मा,मुकेश पुरोहित, अग्निवेश पाण्डे, मनीष व्यास, हेमंत त्रिपाठी, आलोक नगर, मनोहर पराशर,राहुल तिवारी, मोनिका शर्मा,भूमिका शर्मा, इशिता शर्मा, खुशबू, आरुष, रुद्राक्ष, एवम श्री जी हॉस्पिटल का स्टाफ व समाजजन शामिल हुआ।
  नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए साइकिल रैली बस स्टैंड व प्रकाश नगर से सहस्त्र औदीच्य समाज धर्मशाला पर समाप्त हुई। जहां सभी ने एक आवाज में पर्यावरण स्वास्थ्य व रक्षा के लिए साइकिल के उपयोग हेतु प्रतिज्ञा ली तथा कोरोना से बचाव के लिए स्वयं के व परिवार के बचाव के लिए प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने व नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ। नव वर्ष के उपलक्ष्य में शाम को सुंदर कांड  व आरती के बाद पारिवारिक मिलन समारोह भी मनाया जाएगा

MP NEWS24- रविवार को भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा की बैठक का आयोजन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। बैठक में अजा मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा चैहान व पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, जिला मंत्री जीवनसिंह अंजना, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह गुर्जर, किसान मोर्चा सह कार्यालय मंत्री मांगूसिंहजी पवार, मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट द्वारा किया गया।

बैठक में पूर्व विधायक शेखावत ने बताया कि अजा मोर्चा के कार्यक्रम से यह बात सिद्ध होती है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कथनानुसार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा चैहान ने सभी अजा वर्ग के साथियों को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए काम करने के लिए हर समय सुख-दुख में खड़े रहने के लिए आश्वस्त किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी नागदा ग्रामीण के सभी श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मोहनसिंह राठौड़ ने किया व आभार मंडल महामंत्री नागेश्वर परिहार ने माना

MP NEWS24-नवकार कपल ग्रुप द्वारा संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा एवं संरक्षक शरद जैन के मार्गदर्शन में कई कार्यक्रम आयोजित कर वर्ष 2022 का शंखनाद किया।

मनीष चपलोत एवं राकेश ओरा ने संयुक्त रूप से बताया कि शनिवार को जीवदया मानव समिति हाल में नवकार कपल ग्रुप के द्वारा नमोकार मंत्रो का जाप, शपथ, सम्मान एवं भक्ति का आयोजन कर वर्ष 2022 की शुरूआत करी। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथि एवं ग्रुप सदस्यो द्वारा भगवान के श्री चरणो में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् श्रीमती हेमलता भाटिया के 165 उपवास की तपस्या निमित्त महामंत्र के जाप हुए। गु्रप द्वारा जाप के लाभार्थी मनोहरलाल कांठेड़ एवं अजीत कांठेड़ का शॉल, माला से सम्मान किया। इसी कड़ी में शपथ अधिकारी राजेन्द्र कांठेड़ द्वारा अध्यक्ष अमित बम, सचिव धर्मेन्द्र बम सहित कई पदाधिकारी, कार्यकारिणी को पुरे वर्ष सेवा कार्य करने की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात् मधुकर म्यूजिक ग्रुप द्वारा शानदार भक्ति की गई। जिसमें उपस्थित सदस्यो द्वारा भक्ति का आनंद लेकर कार्यक्रम को ऊँचाईयों पर पहुंचाया।
नवीन अध्यक्ष अमित बम एवं सचिव धर्मेन्द्र बम का शपथ ग्रहण के पश्चात् मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ, स्थानकवासी श्रावक संघ, जैन सोश्यल ग्रुप, जीवदया मानव सेवा समिति, कमल जैन सहारा, सुशील कांठेड़, श्रेणिक बम एवं कई उपस्थित सदस्यो द्वारा शानदार सम्मान कर शुभकामनाएं दी।
प्रकाशचन्द्र जैन सांवेरवाला, हेमन्त कांकरिया, राजेश धाकड़, सतीश जैन सांवेरवाला, रमेश तांतेड़ (मुनीमजी) प्रकाश चपलोत, दीपक गांग, मनोज गांग, राजेश मेहता, मनीष व्होरा, दिलीप गांधी, मनीष धाकड़, मनीष भंडारी, मनोज जैन सुविधा, मुकेश बोहरा, रवि संघवी, संतोष नाहटा, निलेश चण्डालिया, निर्मल दलाल, संजय गोखरू, पंकज दलाल, भुपेन्द्र गेलड़ा, सुरेन्द्र कांकरिया, पारस पोखरना, भूपेन्द्र लुणावत, संजय मुरड़िया, पियुष चपलोत, सुशील मोदी, संजय पोखरना आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

MP NEWS24- सुनियोजित षडयंत्र के तहत बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकु चैधरी हत्याकाण्ड के शेष बचे आरोपी कमल आर्य, विजय पटेल, जसवंत आर्य को तत्काल  गिरफदारी करने व उनके अवैध निर्माण व शासकीय भूमि पर किए अवैध कब्जो को हटाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक उज्जैन के नाम हिन्दु समाज द्वारा जुलुस निकाल कर ज्ञापन दिया गया।

आरोपी मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, इसलिए कर दी राकु की हत्या
नगर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अवगत कराया कि तरूण शर्मा तथा इसके पिताजी से राकु चैधरी का कोई विवाद ही नही था हत्याकांड के षडयंत्रकारी आरोपी मंदिर की लाखों रूपये की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे हिन्दुवादी नेता होने के कारण राकु चैधरी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था जिसके फलस्वरूप मंदिर की जमीन को लेकर 4 साल से मारपीट-विवाद चल रहा था रंजिश स्वरूप आरोपी कमल आर्य, विजय पटेल, जसवंत आर्य, आर्यन द्वारा योजना बनाकर सुनियोजित षडयंत्र रचकर, सुपारी देकर तरूण शर्मा के माध्यम से राकु चैधरी की हत्या करवायी गयी।
आरोपीयों पर है कई अपराधीक प्रकरण
हत्याकांड के फरार आरोपी कमल आर्य, विजय पटेल, जसवंत आर्य, आर्यन का पूर्व का भी कई आपराधिक रिकार्ड होकर कई लोगों की जमीन व मकानों पर कब्जे करने, लडाई, झगडे, मारपीट करने के प्रकरण भी पुलिस थाने में दर्ज है। आरोपी विजय पटेल पर पूर्व में जमीन विवाद में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है जो विचाराधीन है।
आरोपी मोबाईल से खुलेआम कर रहे चर्चा
घटना के 4 दिन बाद भी आरोपीयों की काॅल डिटेल व लोकेशन के आधार पर पुलिस द्वारा उनको गिरतार करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है जबकि उनके मोबाईल चालु है और नेताओं व पुलिस अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर रहे है। सभी आरोपीयों की 3 माह से आज तक काॅल डिटेल निकाली जाये जिससे सम्पूर्ण षडयंत्र एवं घटनाक्रम का खुलासा हो सके।
आरोपीयों के रिश्तेदार पुलिस पर दबाव बनाकर बचाने का प्रयास कर रहे
हत्याकाण्ड के आरोपीयों के रिश्तेदार व प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जो विभिन्न राजनैतिक पार्टियों में प्रभावशाली है उनके द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर हत्याकाण्ड के आरोपीयों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे पुलिस द्वारा हत्याकाण्ड की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और गवाहों पर आरोपीयों को बचाने संबंधी बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है। गवाहों द्वारा जो हत्याकाण्ड की स्थिति बतायी जा रही है उस अनुरूप बयान नहीं लिखे जा रहे है जिससे कि केस कमजोर होकर अपराधियों को उसका लाभ मिल सके।
पुलिस प्रशासन परिजनों को दिया आरोपीयों को गिरतार करने एवं अवैध निर्माण को जमींदोज करने का आश्वासन पुरा करे
ज्ञापन में कहा कि घटना के दिन प्रशासन द्वारा विश्व हिन्दु परिषद्, बजरंग दल के नेताओं व परिजनों को आश्वासन दिया था कि आरोपीयों को शीघ्र गिरतार करेगें तथा इनके अवैध निर्माण जमीनजोत करेगें व इनके शासकीय भूमियों पर बने गार्डन, मकान आदि अवैध कब्जों को हटाया जायेगा। प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। हिन्दु समाजजन द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपीयों को शीघ्र गिरतार नहीं किया गया तो शांतिपूर्ण आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
इन्होंने किया ज्ञापन का वाचन, बडी संख्या में थे लोग मौजुद
ज्ञापन का वाचन पूर्व अध्यक्ष गुर्जर गायरी धनगर पाल समाज रमेशचन्द्र पाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मेवाडा गायरी समाज विष्णुप्रसाद चैधरी, गुर्जर गायरी पाल धनगर समाज तहसील अध्यक्ष विशाल गुर्जर, क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भेरूसिंह चैहान, अध्यक्ष गुजराती बलाई समाज युवराज धर्मशाला नागदा अनोखीलाल सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री भंवरसिंह चैधरी जयसिंहपुरा, बजरंग दल जीवनसिंह चैधरी बडनगर, बापू चैधरी बडनगर, राजु चैधरी, हिन्दुवादी नेता राजेन्द्र पहलवान देपालपुर, प्रकाश चैधरी दुपडावदा, गोविन्द चैधरी मालाखेडी, अर्जुन चैधरी जलोद, मुकेश चैधरी कनवास, मदन चैधरी झिरन्या, अर्जुन चैधरी सोनचिढी, कन्हैयालाल चैधरी पिपलोदा पंथ, राकेश चैधरी संदला, रायसिंह चैधरी सण्डावदा, बालेश्वर चैधरी गेडावदा, पारस चैधरी बडागांव, भरत चैधरी भीकमपुर, समरथ काटकड, विक्रम चैधरी लेकोडिया, गोपाल चैधरी नायन, संजु चैधरी, रामेश्वर चैधरी, विजय चैधरी किलोाडिया, विनोद गुर्जर किलोडिया, महेश चैधरी दिवेल, ईश्वर चैधरी नापाखेडी-पाडल्या, ईश्वर चैधरी मालाखेडी, कन्हैयालाल चैधरी, महेश चैधरी बेहलोला, धर्मेन्द्र चैधरी, गोकुल चैधरी, भंवर चैधरी चावण्ड, नागेश्वर चैधरी सेकडी, दिपक चैधरी मताना, राहुल चैधरी सिमरोल, मोतीराम नारायणावाले, रमेश बम्बोरा, राघव चैधरी, प्रभुलाल चैधरी कसारी, विनोद परासिया, अजय जाटवा, विवेक शर्मा, आशुतोष डोडिया, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, जगदीश गुर्जर, अजय गुर्जर, दिपक गुर्जर, छोटु चैधरी, रणजीत गुर्जर, बंटी पाटीदार, सुभाष चैधरी, गिरधारीलाल चैधरी, नारायण चैधरी, अर्जुन पहलवान, अशोक गुर्जर, भगवतीलाल चैधरी, भारतलाल चैधरी, हीरालाल चैधरी, भंवरलाल चैधरी, कैलाश चैधरी, लव चैधरी, अन्तरसिंह अवासिया, लाखन लोहागढ, मुकेश सिवोदिया, कचरू चैधरी, देवराम चैधरी, चम्पालाल चैधरी, रामसिंह चैधरी, कानाजी व हिन्दु समाज के बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

MP NEWS24- देश-प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कलात्मक छायाकारों में शुमार नागदा शहर के प्रसिद्ध छायाकार सुरेश पंजाबी ने एक बार फिर देश का नाम सात समंदर पार रोशन किया है! पंजाबी ने हिन्दुस्तान की संस्कृति एवं कला को विश्व के विभिन्न देशों के नागरिकों तक पहुॅंचाने का एक बडा कार्य किया है। आस्ट्रेलिया की सुप्रसिद्ध मोनाश गैलेरी आफ आर्ट (एमजीए) द्वारा विक्टोरिया शहर में एक बहुत बडी फोटो गेलरी लगाई गई है जिसमें स्टुडियो सुहाग के नाम से एक खण्ड बना कर श्री पंजाबी के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। भारत के दर्शन औपनिवेशिक से समकालीन तक नाम से एजीए द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी में श्री पंजाबी के छायाचित्रों को विदेशी नागरिक 17 दिसम्बर 2021 से 20 मार्च 2022 तक निहार सकेंगे। श्री पंजाबी संभवतः देश के एकमात्र ऐसे फोटोग्राफर है जिनके चित्रों को देश-विदेश में इतना सराहा गया है।
प्रदर्शनी के लिए अवधारणा
दशकों में, और एक अभूतपूर्व पैमाने पर, भारत, इसके परिदृश्य, लोग, परंपराएं और पुरातात्विक इतिहास को औपनिवेशिक दृष्टि के लिए सूचीबद्ध किया गया। वर्षो पूर्व श्री पंजाबी द्वारा हिन्दुस्तान की संस्कृति एवं परम्पराओं पर की गई छायाकारी को जिस प्रकार से सहेजा है। स्टूडियो के संग्रह को 2019 में मालिक श्री पंजाबी द्वारा कला और फोटोग्राफी संग्रहालय, बेंगलुरु को उपहार में दिया था, तथा इन्हीं छायाचित्रों को आस्ट्रेलिया की इस तीन माह तक चलने वाली प्रदर्शनी में बहुत बडे स्तर पर एक विशेष गैलरी के रूप में प्रदर्शीत किया गया है। श्री पंजाबी की छायाकारी में जहाॅं हिन्दुस्तान की सभ्यता, संस्कृति की छलक देखी जा सकती है वहीं उनकी कलात्मक फोटोग्राफी के दर्शन भी इन छायाचित्रों में होते हैं।
प्रदर्शनी में स्टुडियो सुहाग के नाम से एक अलग ही खण्ड
गौरतलब है कि इस बड़ी प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में, मध्य प्रदेश के नागदा में एक फोटो स्टूडियो स्टूडियो सुहाग के काम को उजागर करने के लिए एक विशेष खंड समर्पित किया गया है। उल्लेखनिय यह भी है कि 1840 के दशक में यूरोप में कैमरे के आविष्कार के बाद से, फोटोग्राफी की शैली ने भारतीय कला इतिहास के पाठ्यक्रम में एक अभिन्न भूमिका निभाई है। एक अभूतपूर्व पैमाने पर, भारत इसके परिदृश्य, लोग, परंपराएं और पुरातात्विक इतिहास को औपनिवेशिक दृष्टि के लिए सूचीबद्ध किया गया है। भारत के दर्शन औपनिवेशिक से समकालीन इच्छा तक ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फोटोग्राफी का पहला बड़ा सर्वेक्षण होगा, और प्रदर्शित सभी कलाकृतियां कला और फोटोग्राफी संग्रहालय (एमएपी), बेंगलुरु के संग्रह से होंगी, जो भारत में सबसे प्रसिद्ध फोटोग्राफिक संग्रहों में से एक है। प्रदर्शनी 20 मार्च 2022 तक देखी जाएगी। इस प्रदर्शनी में यूके, अमेरिका, फ्रांस, श्रीलंका आदि देशों के छायाकारों के फोटो प्रदर्शीत किए है, जिसमें सबसे अधिक चित्र स्टुडियो सुहाग के गैलरी में लगाए गए हैं।

देश के कई शहरों में लग चुकी है श्री पंजाबी के छायाचित्रों की प्रदर्शनी
गौरतलब है कि स्टुडियो सुहाग के कलात्मक छायाचित्रों की प्रदर्शनी पूर्व में दिल्ली, चैन्नई, म्युजियम आॅफ आर्ट फोटोग्राफी, बैंगलोर व रशियों में लगाई जा चुकी है। इतना ही नहीं श्री पंजाबी द्वारा की गई छायाकारी पर अभी तक 3 किताबें भी जाने-माने लेखकों द्वारा लिखी गई है, एक किताब तो देश के पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल की पौत्री दिव्या गुजराल द्वारा लिखी गई है, साथ ही क्रिस्टोफर पिन्नी एवं नथानियल द्वारा भी एक-एक किताब लिखी गई है। श्री पंजाबी के संपूर्ण सफर पर एक डाॅक्युमेंट्री भी बनाई गई है।
प्रदर्शनी के छायाचित्रों से प्राप्त राशि कोविड से निपटने हेतु दान की
स्टुडियों सुहाग के छायाचित्रों से सजी एक प्रदर्शनी कुछ समय पूर्व भी लगाई गई थी। उक्त प्रदर्शनी में जितने भी छायाचित्रों के विक्रय से प्राप्त राशि लगभग 75 हजार रूपये को सीधे प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर) में कोविड पिडितों के उपचार एवं उपकरण हेतु प्रदान किया गया था।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget