Latest Post

MP NEWS24-लगभग ढाई वर्ष पूर्व 8 दिसम्बर 2019 को क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा इस आशय का वक्तव्य जारी किया कि उन्होने उज्जैन-अलोट संसदीय क्षेत्र के श्रमिको के लिये जो लोक सभा मे प्रश्न पूछा था उसका श्रममंत्री संतोष गंगवार द्वारा बतलाया गया था कि नियमित श्रमिक व ठेका श्रमिको कि कार्य प्रकृति एक जैसी है तो नये नियमो के अनुसार मजदूरी के घन्टे, अवकाश, कार्य कि दरे एक जैसी रहेगी। सांसद द्वारा जारी वक्तव्य में यह भी बतलाया गया था कि 4 उद्योगो मे कार्यरत 8066 ठेका श्रमिक कि सूची संसद में मुद्दा उठने के बाद प्रबंधन ने श्रम विभाग को सौपी। स्थाई नेचर का काम करने वाले श्रमिकों को नियमित वेतन और वर्गीकरण कि प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन ढाई वर्ष बीत जाने के बाद आज तक इस तरह कि कोई प्रक्रिया शुरू नही हुई है। जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अभय चोपड़ा ने क्षेत्र कि जनता और मिडीया को भुलावे मे रखकर गुमराह करने का आरोप लगाया है।

जारी प्रेस बयान में चोपडा ने बताया कि सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय से उपरोक्त सूची सांसद फिरोजिया को प्राप्त हो गई थी तथा सांसद द्वारा यह भी बतलाया गया था कि सूची का परीक्षण का परीक्षण श्रम मंत्री कार्यालय से होगा, क्योकि सूची से यह पता नही चल रहा था कि कोन सा ठेका श्रमिक उद्योग मे स्थाई नेचर का काम कर रहा है ओर वेतन उसे स्थाई श्रमिक के मान से नही मिल रहा है। इसी तरह उक्त वक्तव्य मे सहायक श्रमायुक्त मेघना भट्ट का भी हवाला मजदूरों कि उस समय कि गई हड़ताल का हवाला देकर सूची बनाने का आदेश दिया था।
चोपड़ा ने आरोप लगाया कि षड़यंत्रपूर्वक श्रमिकों, नागदा कि जनता और मिड़ीया को गुमराह किया जा रहा है। नेताओ द्वारा मिडीया में हिट और रन कि पालीसी कि जा रही है। नागदा शहर के श्रमिको कि सांसद द्वारा दिये गये समाचारो के अनूरूप शीघ्रता शीघ्र परीक्षण का कार्य प्रारंभ किया जाय।

MP NEWS24-हिंद मजदुर सभा (एचएमएस) के तत्वावधान में रामलीला मैदान में श्रमिक नेता व समाजसेवी स्व. भंवरसिंहजी राठौड़ की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संगठन के विजयसिंह राठौड़ ने बताया प्रतियोगिता में इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, देवास, शाजापुर, तराना, पिपलिया मंडी, महिदपुर समेत कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

नागदा में पहली बार बालिका वर्ग की भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई जिसका फ़ाइनल मैच वॉलीबॉल गर्ल्स एकेडमी, मंदसौर व यूनिक एकेडमी, रतलाम के मध्य खेला गया, जिसमें मंदसौर की टीम विजयी रही वहीं बालक वर्ग का फायनल मैच ब्रदर्स वॉलीबॉल एकेडमी, इंदौर व गुरूकुल वॉलीबॉल एकेडमी, उज्जैन के मध्य खेला गया जिसमें इंदौर की टीम नें बाजी मारी।
विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, अध्यापक धर्मेन्द्र गांधी, समाजसेवी हेमलता तोमर आदि ने दिया।
प्रतियोगिता शुभारंभ के पूर्व स्व. राठौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनके साथी रहे पूर्व नपा अध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल व एचएमएस प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश व्यास, प्रभुसिंह शेखावत, विरेंद्र प्रताप शुक्ल, जोधसिंह राठौर, राजेन्द्र अवाना, अशोक शर्मा, मनोहर गुर्जर, विजयसिंह रधुवंशी, जागेश्वर शर्मा, ह्रदयचंद, आनंद दीक्षित, रामसिंह शेखावत, धीरेन्द्र कंडारी, मांगसिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश पाल, गणेश गुप्ता व सभी ट्रेड युनियन के साथियों नें उन्हें याद करते हुये पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया व आभार हिंद मजदुर सभा के महामंत्री जगमालसिंह राठौड़ ने माना।

MP NEWS24-देश भर में प्रति वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर का नाम पहले नम्बर पर आने तथा अव्वलता हांसिल की है। इंदौर शहर का नाम प्रदेश के नहीं अपितु देश भर में ख्याति अर्जित की है। इस उपलब्धि एवं पुरस्कार प्राप्त करने का श्रेय इंदौर नगर निगम महापौर एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड व टीम को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से ही इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड में प्रथम स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि हांसिल करता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर का नाम अव्वल रखने की उल्लेखनिय उपलब्धि पर इंदौर महापौर एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर टीटी पोरवाल, सतीश पोरवाल, नीलकृष्ण धरिया, स्वपनिल पोरवाल, सपना पोरवाल, मंजुबाला पोरवाल, टीना पोरवाल आदि मौजुद रहे।

MP NEWS24-नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रकाश नगर स्थित गुरुकुल स्कूल में मनाया गया। जहाँ विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय पर प्रोजेक्ट मॉडल भी तैयार कर प्रदर्शनी लगाई गई।

ब्लॉक समन्वयक लोकेन्द्र तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्याथियों ने सौरमंडल, मानव मस्तिष्क, मानव ह्रदय,उत्सर्जन तंत्र, रैन वाटर हार्वेस्टिंग आदि पर प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्य कोचिंग क्लासेस संचालक विशाल बहल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रवि भाटिया  ने किया व आभार प्राचार्या चित्रलेखा व्यास ने माना। कार्यक्रम में खुशी सिसोदिया, जयश्री, विनीता शर्मा, रोशन निशाद शाह, अभिषेक बोरसी, दश पिपलोदिया, निर्मला राठौर, रिशिता बैरागी ने प्रदर्शनी तैयार की।

MP NEWS24- खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने के लिए अटल स्पोर्टस क्लब द्वारा सोमवार को नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में एक माह के शिविर का सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, बबिता रघुवंशी, रामसिंह, अशोक मावर आदि मंचासीन रहे।

सांसद फिरोजिया ने कहा कि खेलो इंडिया खेलो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का अवसर प्रदान कर रहे है। 56 वर्ष बाद भारत को ओलम्पिक में पदक मिला था, जिसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा खिलाडिय़ों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। क्रिकेट के तर्ज पर अब कबड्डी खिलाडिय़ों के लिए प्रो कबड्डी का आयेाजन किया जा रहा है जिसे निजी कंपनी ऊंची कीमत चुकाकर हायर कर रही है।
पूर्व विधायक राणावत ने कहा कोरोना काल में खेल गतिविधियों पर विराम लग गया था अब दोबारा खेल गतिविधियां शुरु हो रही है जिससे खिलाडिय़ों में उत्साह व्याप्त है। कबड्डी खिलाड़ी को हरियाणा की एक निजी कंपनी द्वारा हायर किए जाने पर सांसद फिरोजिया ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन ने खिलाडिय़ों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह सांसद फिरोजिया से किया, जिसको सांसद ने स्वीकृति प्रदान की। शिविर में ऐथेलेटिक, जेवलीन, शॉटपुट, लॉग जम्प, स्किपिंग रोप, कबड्डी, कराटे एवं हाकी का प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक दिया जाएगा। इस दौरान पुष्पेंद्र सोलंकी, अनिल सोनी, हरिओम कुमावत, जितेंद्र सेंगर, अकील खान, अनिल जोशी, गोपालसिंह गुर्जर, विनोद किलोडिय़ा आदि ने की है। आभार सुभाष सेन ने माना।
बॉक्स
सांसद फिरोजिया द्वारा नमो सेवा केंद्र का शुभारंभ
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नमो सेवा केंद्र की अभीनव पहल कुछ समय बाद बेहतर परिणाम देगी, इंदौर उषैन की तर्ज पर नागदा में भी महिलाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के अवसर मिलेंगे। यह बात सांसद अनिल फिरोजिया ने सोमवार को राणीसति मंदिर परिसर के समीप नमो सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वसहायता समुहों को मजबूत करने को बल दे रहे है जिसके लिए शासन की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, दिलीप शेखावत, पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, बबिता रघुवंशी, लता खेतान, शशिकांत मावर, निर्मल मावर, कमल मावर, पुष्पेंद्र सोलंकी, अनिल सोनी, हरिओम कुमावत, जितेंद्र सेंगर, अकील खान आदि मौजूद रहे। संचालन सांसद प्रतिनिध प्रकाश जैन ने किया व आभार लता खेतान ने माना।

MP NEWS24-अंतराष्ट्रीय महिल दिवस 8 मार्च के अवसर पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निर्देशन में एनएसयुआई व युवक कांग्रेस द्वारा विद्यार्थियों, युवतियों व महिलाओं के लिए निःशुल्क ड्रायविंग लाईसेन्स (लर्निंग) विधायक निवास 4, राम सहाय मार्ग, नागदा, विधायक कार्यालय, केनरा बैंक के उपर, खाचरौद में 7 दिवस तक तथा शेषशयी कॉलेज, नागदा में 1 दिवस केम्प लगाकर बनाए जाएगें।

यह जानकारी देते हुए पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों, युवतियों व महिलाएं जो लाईसेन्स के लिए उज्जैन आ-जा नहीं सकती है उनके लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च मंगलवार को प्रातः 11 बजे से विधायक दिलीपसिंह जी गुर्जर के निवास 4, राम सहाय मार्ग, नागदा, विधायक कार्यालय, केनरा बैंक के उपर, खाचरौद में 7 दिवस के लिए तथा शेषशयी कॉलेज, नागदा में 1 दिवस के लिए केम्प लगाकर निःशुल्क ड्रायविंग लाईसेन्स बनाए जाएगें।
श्री गुर्जर ने अनुरोध किया है कि जो भी इच्छुक विद्यार्थी, युवतियां, महिलाएं लाईसेन्स बनवाना चाहती है वह अपने साथ आधार कार्ड (मोबाईल नम्बर लिंक हो) व जन्मतिथि के लिए मार्कशीट या पेन कार्ड साथ में अनिवार्य लेकर आवें।

MP NEWS24-महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में धार्मिक उल्लास छाया रहा। शिवालयों में श्रृद्धालुओं की भीड मंगलवार सुबह से लेकर रात्रि तक जगह-जगह देखने को मिली। प्रमुख मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का अभिषेक करने का दौर दिन भर चला। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों स्थित मंदिरों में भी शिव भक्तों की भीड देखी गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रृद्धालुओं को प्रसादी एवं खिचडी का वितरण भी किया।

चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर अल सुबह भगवान भोलेनाथ के भक्त एवं श्रृद्धालु दर्शन हेतु कतारबद्ध होने के साथ दर्शन एवं अभिषेक के लिए लालायित दिखाई दिए। यहॉं श्रृद्धालुओं की भीड रात्रि तक देखी गई। पंचामृत व पुष्पाभिषेक कर भक्तों ने शिवजी के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जीत किया। दुसरी तरफ बद्रीविशाल मंदिर, रेल्वे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चिकित्सालय मार्ग स्थित शिव हनुमान मंदिर, बस स्टेण्ड स्थित शिव मंदिर, महिदपुर रोड, रामसहाय मार्ग स्थित शिव मंदिर, पाडल्या रोड, प्रकाश नगर, चंबल मार्ग, चेतनपुरा स्थित मंदिरों में भी श्रृद्धा-भक्ति का नजारा देखा गया। शितलामाता चौक स्थित शिव मंदिर पर भी दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं की भीड उमडी। इन मंदिरों में दर्शन हेतु महिलाओं की तादात अधिक नजर आई। बिरलाग्राम स्थित बडे गणपति मंदिर पर भी बिरलाग्राम क्षेत्र के श्रृद्वालुओं ने पहुॅंच कर शिवजी के दर्शन, अभिषेक कर धर्मलाभ लिया। नायन डेम स्थित त्यागीजी के आश्रम, चंबल मार्ग स्थित मंदिर व अन्य स्थानों पर भी महाशिवरात्रि पर्व पर श्रृद्धालुओं ने दर्शन किए।
मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर लगा भक्तों का तांता
चंबल तट स्थित अति प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता पुरे दिन लगा रहा। यहॉं परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले का आयोजन भी इस वर्ष किया जा रहा है विगत दो वर्षो से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। प्रशासन के पर्याप्त प्रबंधों के बावजुद कतार में खडे भक्तों को दर्शन हेतु अपनी बारी आने में काफी इंतजार करना पडा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीएसपी मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने संभाल रखी थी।
अति प्राचीन मंदिर भीकमपुर में भी भक्तों ने किए दर्शन
ग्राम भीकमपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी मंदिर के गर्भ स्थान में स्थित शिवलिंग के दर्शन हेतु बडी तादात में श्रृद्धालु पहुॅंचे। नगर से 8 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र के इस मंदिर में भी मंदिर समिति द्वारा सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्था हेतु पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों के श्रृद्वालुओं के अलावा नागदा एवं खाचरौद शहर एवं अन्य स्थानों से भी श्रृद्धालु परिवार सहित यहॉं भोले के दर्शन, पूजा अर्चना व अभिषेक के लिए पहुॅचे। अन्य प्रमुख मंदिरों में भी ऐसा ही नजारा देखा गया। गली-मोहल्लों में स्थित शिवालयों व मंदिरों में भी श्रृद्धालुओं ने पहुॅंच कर पूजा के विशेष कार्यक्रमों, महाआरती, अभिषेक आदि आयोजनों में उत्साह के साथ भाग लिया। शाम को जगह-जगह भजन संध्या आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
ठंडाई का भी हुआ वितरण
शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को उनकी प्रिय बुटी भांग का भोग भी श्रृद्धालुओं ने बढ-चढ कर लगाया। विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पावन पर्व पर प्रसाद के रूप में ठंडाई का वितरण जगह-जगह किया।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget