MP NEWS24-प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी सरदार गोपालसिंह सलुजा की माताजी स्व. अमृतकौर सलुजाजी की आत्मिक शांति हेतु वरीने के पाठ का आयोजन गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा पर किया गया।यहॉं आयोजित कार्यक्रमों में 25 मार्च शुक्रवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरंभ प्रातः 10 बजे किया गया था, समापन रविवार को प्रातः 10 बजे हुआ। पश्चात कीर्तन (हजुरी रागी) प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक हुआ, पश्चात आनंद साहिब का पाठ एवं अरदास दोपहर 12.15 की गई। अरदास पश्चात गुरू के लंगर का आयोजन 12.30 बजे से किया गया। आयोजन में बडी संख्या में सिक्ख समाज के वरिष्ठजनों एवं महिलाओं ने हिस्सेदारी की। इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबुलाल गुर्जर, युवा समाजसेवी रवि कांठेड, भाजपा नेता विजय पोरवाल, विरेन्द्र जैन बिन्दु, सुरेन्द्र कांकरिया, ठाकुर शाहनवाजउद्दीन शेख छन्नू भाई, लोकेश चौहान, विनयराज शर्मा, प्रेस क्लब नागदा के सचिव दीपक चौहान, पत्रकार सलीम खान, रविन्द्र रघुवंशी, अनिलसिंह रघुवंशी, ज्ञानेश्वर वत्स, सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
MP NEWS24-दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव भगवान का पूजन, अभिषेक, शांतिधारा आदि कार्यक्रम कर धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में समाज द्वारा वर्षी तप आराधकों का समाज द्वारा मंदिरजी में बहूमान किया गया।गौरतलब है कि 26 मार्च 2017 को भीकमपुर में दिगंबर जैन प्रतिमाएं भूगर्भ से निकली थी इसी के चलते शनिवार को 5 साल पूर्ण होने पर भीकमपुर में यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाया गया। यहां दोपहर 3 बजे भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का पूजन अभिषेक शांति धारा की गई। शाम 4.30 बजे समाज का स्वामी वात्सल्य रखा गया इसके पश्चात भक्तांमर का पाठ एवं भगवान की आरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम के लाभार्थी सुनील कुमार हीरासिंहजी जैन (शाजापुर वाले) बिरलाग्राम परिवार का समाज द्वारा बहूमान किया गया। यह जानकारी समाज के अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा दी गई । कार्यक्रम में समाज के पंकज जैन, राजेश जैन, प्रेमचंद शाह, अनिल जैन, दीपक जैन, सुरेश जैन, अशोक जैन, अनूप जैन, नितिन जैन, शरद जैन, मुकेश जैन, मनोज विरौले, मुकेश कटारिया, पारस जैन, रमेश जैन, मनोज जैन, भूपेन्द्र जैन, नीरज जैन, महावीर मोदी, आंशिक सेठी, बंग कुमार बड़जात्या, सचिन बड़जात्या आदि समाजजन एवं खाचरौद समाज से विजय सेठी, सुनील बड़जात्या दिलीप बड़जात्या आदि समाज जन उपस्थित थे।
MP NEWS24-नगर के मुख्य बाजार स्थित रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पर रविवार को जय हिंद पान सदन से अज्ञात बदमाश दुकान का शटर उचका कर नगदी रुपये व सामान लेकर भगा। पान की दुकान के संचालक सुनील उपाध्याय पटवारी ने बताया जब वे दुकान पर नहीं थे, तब कोई अज्ञात बदमाश उनकी दुकान में रखे करीब 400 नकदी एवं बाहुबली पाउच, विमल पाउच, राजश्री पान मसाला एवं अन्य सिगरेट गोल्ड फ्लैक आदि के पैकेट सहित 3000 का सामान चोरी कर भागा। जिसकी रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई है।
MP NEWS24- 34 वर्षों से सतत् कार्यरत आदर्श बिहार परिषद पारिवारिक मिलन समारोह का सफलतम आयोजन किया गया। जिसमें नए मनोनीत अध्यक्ष एनके मिश्रा द्वारा आगे की रूपरेखा पर विचार रखे गए व पूर्व अध्यक्ष राजीवसिंह का शाल, श्रीफल व मिथिलांचल के पाग से सम्मानित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया व सहभोज से कार्यक्रम का समापन हुआ।आयोजन में संस्था के लगभग सौ सदस्य उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से जगदीश मिश्रा, विनोद मिश्रा, शंभू नाथ, मृत्युंजयसिंह, रतन झा, बबलू पाण्डेय, राजेश इन्द्र, संतोष मिश्रा, संजय झा, उपेन्द्र शर्मा, एसएस शर्मा, कामेश्वरसिंह, रवींद्र चौधरी, बजरंगी श्रीवास्तव, जितेंद्र तिवारी, अयोध्या झा, जवाहर जी सभी वरिष्ठ अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मन्नु जगदीश मिश्रा द्वारा दी गई।
MP NEWS24-शहर में पानी का दुरूपयोग रोकने के नाम पर नगर में दो समय होने वाले पेयजल वितरण को एक समय करने के फैसले का विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने विरोध करते हुए शासन प्रशासन से पेयजल वितरण पूर्व की भांति दो समय प्रदाय करने को व्यवस्था यथावत रखने की मांग की है।जमीनी हकीकत को जाने बगैर लिया निर्णय, गर्मी में शहरवासी होंगे परेशान श्री गुर्जर ने लिखे पत्र में अवगत कराया कि पेयजल वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत को जाने बगैर नगर पालिका प्रशासन द्वारा 01 अप्रैल से शहर में एक समय पेयजल वितरण का फरमान जारी करना गलत है। एक तरफ तो प्रशासन द्वारा नगर में विभिन्न वार्डों में सालों से नगरवासियों को पानी की पूर्ति करने वाली ट्युबवेलों को बंद कर दिया जा रहा है, वहीं दुसरी ओर नई पाईप लाईनों से आधे नगर में भी पूर्ण रूप से पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है तथा कई इलाकों में वार्डवासियों को पीने का पानी तक नपा की पाईप लाईनो से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तथा उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड रहा है। वहीं दुसरी ओर प्रशासन द्वारा एकाएक 01 अप्रैल से एक समय पेयजल वितरण की कार्यवाही किए जाने से गर्मी के मौसम में नगरवासियों को काफी बडे पेयजल संकट की ओर धकेल रहे है। जनता की सुविधा के लिए लगाए गए ट्युबवेलों को भी यथावत जारी रखा जाऐ श्री गुर्जर ने बताया कि शहर की 220 ट्युबवेलों में से 80 प्रतिशत ट्युबवेलों को बंद करने की तैयारी कर ली गई है जो कि अनुचित है। नगर पालिका द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत शहर में जो पेयजल की राईजनिंग लाईन बिछाई गई है उसमें अधिकांश इलाकों में शत प्रतिशत गति से पानी सप्लाई नही हो पा रहा है तकनीकी त्रुटि के कारण पानी सप्लाई नहीं होने के बावजुद भी प्रशासन द्वारा ट्युबवेलों को बंद करना, दो समय वितरण के पानी को एक समय करना मात्र आमजनता को परेशान करने वाला फरमान है। शहरवासियों को पेयजल हेतु भटकना पडा तो करेंगे आंदोलन श्री गुर्जर ने शासन, प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि जब तक नई जल आवर्धन योजना से सम्पूर्ण नागदा शहर में पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित ना हो जाए तब तक पूर्व की भांति पेयजल वितरण की प्रणाली ही लागू रहने दी जाए जिससे आमजनता को गर्मी के मौसम में पानी के लिए इधर-उधर ना भटकना पडे। यदि शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो मजबुरन कांग्रेस पार्टी को आंदोलन का सहारा लेना पडेगा।
MP NEWS24-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन स्थानिय नरेन्द्र मोदी खेल प्रशाल में किया जा रहा है। शनिवार को शाम 5 बजे मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पूर्व सभी खिलाडियों द्वारा राष्ट्रगान गाया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री गुर्जर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु खेल के प्रति माहौल पैदा किया जाऐगा, इसके लिए जो भी कार्य करना होगा खिलाडियों के हित में करेंगे। श्री गुर्जर ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र में एक इंडोर स्टेडियम हो जिससे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताऐं नागदा शहर में आयोजित हो सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जो खेल के मैदान है उनको खेल कुद कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर शासन से राशि लाकर खेल मैदान विकसित कर खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता जिला खेलकुद अधिकारी ओपी हरोड ने की। बतौर विशेष अतिथि पीसीसी सचिव अनोखीलाल सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, जनभागीदारी समिति पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर, पार्षद संदीप चौधरी, मुकेश खटाना, रणजीत गुर्जर, शरद भार्गव, शाकीर अली, नरेश कुंदी, कैलाश पाटीदार, लौकेश चौहान, हेमन्त, इकबाल खान, असलम डीजी आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता की संयोजक सुश्री सपना कछावा ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग के लिए पृथक-पृृथक पुरस्कार रहेंगें। बालक वर्ग के लिए विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की और से प्रथम पुरस्कार 21,000, ट्राफी, मेडल व टीशर्ट प्रदान किए जाऐंगे। वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11,000, ट्राफी, मेडल व टीशर्ट प्रदान किए जाऐंगे इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार के रूप में 7000, ट्राफी, मेडल व टीशर्ट के पुरस्कार प्रदान किए जाऐंगे। सांत्वना चतुर्थ पुरस्कार के रूप में टी-शर्ट प्रदान की जाऐगी। प्रतियोगिता के मैच शनिवार-रविवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगता में नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र की 8 बालिका वर्ग एवं 20 बालक वर्ग की टीमें हिस्से लें रही है। इस अवसर पर जितेन्द्र बागेला, प्रेम सागर बिलवाल, दीपक परमार, मुक्तेश सेन आदि उपस्थित थे।
MP NEWS24-नवकार कपल ग्रुप द्वारा वर्षीतप आराधकों के सम्मान में चल समारोह निकाला गया, साथ ही सामुहिक पारणा एवं बहुमान भी किया गया। चल समरोह मे समाजजनो, पुरूष, महिलाये, बच्चो ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। इसके पूर्व तपस्वियों का बहुमान दिगम्बर समाज द्वारा किया गया। चल समारोह बैंड बाजे के साथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में समापन हुआ। महावीर भवन प्रवेश द्वार पर ही दूध एवं पानी से तपस्वी चंदनमल संघवी, कमलनयन चपलोत, संगीता बेन सकलेचा, मानुबेन तरवेचा, चमेली बेन नवलखा, रंजनाजी लुनावत एवं श्रेया कटलेचा के पैरों का पक्षाल किया गया तत्पश्चात उन्हें ससम्मान मंच पर बिराजमान किया गया जहाँ पर समस्त लाभार्थियों द्वारा बारी-बारी से तपस्वीयो का शाल, श्रीफल, माला एवं प्रतीक चिन्ह से उनका बहुमान किया गया। समाज की अन्य संस्थाओं एवं सदस्यों ने भी व्यक्तिगत रूप से समस्त तपस्वियों का बहुमान किया।कार्यकम के पूर्व सपना जैन, अपूर्वा जैन एवं श्रद्धा संघवी ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। स्वागत उद्बोधन ग्रुप के ऊर्जावान अध्यक्ष अमित बम ने प्रदान किया। संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के उपाध्यक्ष दिलीप कांठेड़, मूर्तिपूजक श्रीसंघ से सुरेन्द्र कांकरिया, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन, जैन सोश्यल ग्रूप के अध्यक्ष शरद जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, श्रीमति साधनाजी जैन आदि अनेक वक्ताओं ने अनुमोदन स्वरूप अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक अरविंद नाहर, कमल जैन सहारा एवं श्रेणिक बम ने आयोजन का शानदार संयोजन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ मंच संचालक श्री अरविंद नाहर ने किया एवं आभार ग्रुप के सचिव धर्मेन्द्र बंम ने किया। कार्यकम समापन के पूर्व नवकारसी का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर सर्वश्री प्रकाश लुनावत, पारस पोखरना, रमेश तांतेड, मनीष चपलोद, अनिल ओरा, भूपेंद्र लुनावत, राजेंद्र कर्णावत, जंबू सुराणा, यशवंतजी धुपीया, अजीत कांठेड़, महेशजी मेहता, अशोकजी चपलोद, निर्मल जैन, सुशील मोदी, राजेश गेलडा, सुरेश जैन वकील सा., राजेंद्र जैन, चंद्रप्रकाश नागदा, रवि संघवी, मनीष धाकड़, अंकुर जैन, महेंद्र जैन, आशीष पोखरना, भूपेंद्र संघवी, प्रमोद कोठरी, अमित गुगलिया, अनिल नाकोड़ा, अमृतलाल ओसतवाल, सुरेश नाहटा, अक्षय नाहर, जयेश जैन, रवि हिंगड़, श्रीमति सुनिताजी सकलेचा, संगीता बम, प्रतिभा जैन, विभा बम, शर्मिला बम, सपना जैन, श्रद्धा संघवी, अपुर्वा जैन, रेखाजी नाहटा, अन्तिमा ओरा, सेजल चपलोद आदि अनेक समाज जन उपस्थित थे।