MP NEWS24-जनता द्वारा शहर में कौन से दल को सरकार बनाने हेतु अपने मतों की आहुती दी है इसका फैसला आज बुधवार को हो जाऐगा। विगत एक माह से चल रही नगर सरकार की निर्वाचन प्रक्रिया परिणामों के साथ ही पूर्ण होगी। हालांकि बुधवार को शहर के 36 वार्डो के पार्षद उम्मीदवारों के परिणाम आऐंगे तथा इन निर्वाचित पार्षदों में से ही बाद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी चुने जाऐंगे। परिणामों की घोषणा के पूर्व तक प्रदेश में सबसे धनाड्य मानी जाने वाली नगर पालिका पर आखिर किस दल का कब्जा होगा इसके कयास भी देर रात तक लगते रहे। दोनों ही राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डो में पुरे दमखम के साथ चुनाव लडा तथा परिणामों के प्रति भी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जनता ने आखिर किसे चुना है इसका फैसला तो मतपेटियों के खुलने के बाद ही सामने आऐगा।मतगणना हेतु प्रशासन ने किए हैं पुख्ता इंतजाम मतगणना से पूर्व रिर्टनिंग ऑफिसर एवं एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर नपा निर्वाचन में हिस्सा लेने सभी अभ्यर्थीयों की एक आवश्यक बैठक दोपहर 1 बजे आहुत कर उन्हें मतगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। एसडीएम ने बताया कि भारत कॉमर्स विद्यालय में बनाऐ गए मतगणना परिसर में प्रत्येक अभ्यर्थी की और से तीन लोगों को प्रवेश दिया जाऐगा जिसमें से एक अभ्यर्थी, एक पोलिंग एजेन्ट एवं एक काउन्टींग एजेन्ट होगा, लेकिन इनमें से केवल एक व्यक्ति को ही मतगणना टेबल पर बैठने की अनुमती होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना परिसर में प्रातः 7 बजे से प्रवेश की अनुमती होगी, 8 बजे स्ट्रांगरूम को खोला जाऐगा तथा 9 बजे मतगणना प्रारंभ कर दी जाऐगी। श्री गोस्वामी ने बताया कि मतगणना हेतु 6 अलग-अलग कमरों में 6-6 टेबल लगाई गई है जहॉं अलग-अलग वार्डो की ईवीएम मशीनें गणना हेतु लाई जाऐगी तथा जिन वार्डो में एक से अधिक मशीनें हैं वहॉं प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण के तहत मतगणना की जाऐगी। मतगणना स्थल पर मोबाईल प्रतिबंधित होगा। बैठक के दौरान एसडीओपी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण मौजुद थे। दोनों ही दलों ने बुलाई अपने-अपने उम्मीदवारों की बैठक मतगणना से पूर्व कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की बैठक रख कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए तथा मतगणना के दौरान चौकस रहने की हिदायत भी दी गई है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। अब उंट किस करवट बैठेका इसका फैसला आज हो जाऐगा।
MP NEWS24-इनरव्हील क्लब नागदा ने अपने वर्क्स वंडर की थीम के तहत रविवार के दिन किशोर नवजीवन संस्थान बीसीआई स्टाफ कॉलोनी बिरलाग्राम पर पहुंचकर वहां अध्ययनरत 50 से ज्यादा निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
सत्र 2022-23 के तहत इनरव्हील क्लब नागदा का यह पहला सेवा प्रकल्प नवीन अध्यक्ष श्रीमती अंजू कांठेड़ एवं सचिव श्रीमती सोनम कांठेड़ के सानिध्य में किया गया, जिसमें सभी ग्रुप सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब की नवीन अध्यक्ष श्रीमती अंजू कांठेड़ ने इस अवसर पर सभी क्लब सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं किशोर नवजीवन संस्थान को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी तरह के सेवा प्रकल्प के द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए जो हो सकेगा वह क्लब हमेशा करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की सदस्य श्रीमती जया राठी, रेखा कांठेड़, शैली सलूजा, स्वाति राठौर, सोनी सलूजा, प्रीति कांठेड़, सुरभि अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।
MP NEWS24-सावन माह के पहले सोमवार पर शहर के प्रमुख भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों का तांता दिनभर लगा रहा। सोमवार को सुबह से ही चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, हॉस्पिटल मार्ग स्थित शिव हनुमान मंदिर, बस स्टेण्ड स्थित शिवजी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भक्तगण बडी संख्या में पहुचे तथा भगवान की पूजा-अर्चना की। शाम को छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सावन सोमवार के अवसर पर भगवान की सवारी भी निकाली।तेज बारिश के चलते मॉं चामुण्डा का मंदिर हुआ जलमग्न सोमवार की सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते तथा केचमेंट एरिए में लगातार हो रही बारिश के बाद चंबल का जलस्तर भी काफी बढ गया है। चंबल के सभी डेम लबालब होकर हनुमान डेम से पानी ओव्हर फ्लो हो रहा है। सोमवार को मॉं चामुण्डा का मंदिर भी पुरी तरह से जलमग्न हो गया। ऐसे में श्रृद्धालुओं ने पुलिया पर से ही माता चामुण्डा के दर्शन किए। बॉक्स तेज बारिश से कई स्थानों पर भरा पानी तेज बारिश के चलते शहर की कई सडकें पुरी तरह से तालाब बन चुकी थीं। जवाहर मार्ग स्थित पुराना बस स्टेण्ड, न्यायालय परिसर आदि स्थानों पर जल भराव की स्थिति देखी गई। जिसके चलते नागरिक, अभिभाषक एवं पक्षकारगण आदि परेशान भी होते रहे।
MP NEWS24-लायंस ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना और देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित संस्था स्नेह एवं लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के संयुक्त तत्त्वावधान में 86 बौद्धिक दिव्यांगजनों को एडीप योजना के तहत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यान्गजन सशक्तिकरण संस्थान सिंकदराबाद के माध्यम से टीएलएम किट का वितरण किया गया।स्नेह संस्थापक एवं केन्द्रीय दिव्यान्गजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य पंकज मारू ने बताया कि उनके द्वारा केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को देश भर के विभाग से सम्बद्ध बौद्धिक दिव्यांगजन के विशेष विद्यालयों में अध्यान्रत विशेष बच्चों को टीएलएम किट राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यान्गजन सशक्तिकरण संस्थान के माध्यम से एडीप योजना के अंतर्गत वितरित करने का सुझाव दिया गया था। विभाग द्वारा इस पर कार्यवाही करते हुए देशभर के 17000 बौद्धिक दिव्यांगजनों को इस हेतु चयनित कर किट वितरित करने का निर्णय लिया गया है। लगभग दस हजार रूपये मूल्य की इस किट में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को उनकी आयु के अनुसार दैनिक जीवन यापन के लिए आवश्यक गतिविधियों को सिखाने हेतु विभिन्न सामान एवं पुस्तके प्रदान की जाती है। स्नेह के लायंस हाल में आयोजित एक सादे समारोह में समेकित क्षेत्रीय केंद्र राजनांदगांव के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र कुमार प्रवीण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग उज्जैन के संयुक्त संचालक साबिर अहमद सिद्दकी तथा लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष झमक राठी के आतिथ्य में स्नेह के 6 वर्ष से अधिक आयु के चयनित 86 बच्चों को इन किट का वितरण किया गया तथा अभिभावकों एवं स्नेह के प्रशिक्षकों को किट के प्रयोग संबधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर लायन राजेश मोहता, अजय गरवाल, घनश्याम राठी, कमलेश नागदा, महेशचन्द्र राठौर, रमेश सिलावट, दिनेश परमाल, चन्दनसिंह, सुनील गौतम, जीवेन्द्र बिसेन, रंजीता तंवर, पूजा खेरवार, दीपिका भावसार, सविता उपाध्याय, अनिल कँवर आदि उपस्तिथ थे।
MP NEWS24-करोना के बाद से शैक्षणिक गतिविधियां धीरे-धीरे लौटने लगी है तथा छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ स्कूल आने लगे हैं। विद्यालय परंपरा अनुसार इस वर्ष विद्यालय चुनाव सोमवार को निर्धारित किए गए जिसमें करीब विद्यालय के 600 छात्र छात्राएं क्लास प्रतिनिधि एवं स्कूल हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल को वोट डालकर चुने गए। चुनाव लेकर बच्चों में काफी उत्साह था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय संरक्षक ओपी जायसवाल, पत्रकार प्रफुल्ल शुक्ला, हरीश पांचाल उपस्थित थे।विद्यालय प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के साथ कुल 40 शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। ज्ञातव्य रहे हेड बॉय एवं हेड गर्ल के रूप मे दीपक मीणा, जतिन राठौर, हिमांशी दासवाणी, मनीषा बोधाले, प्रगति सोनगरा चुनाव मैदान में थे। चुनाव की प्रणाली ठीक उसी तरह होती जैसे नगर पालिका एवं विधानसभा चुनाव होते हैं कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्रीमती प्रीति कमलेश जायसवाल, श्रीमती रूबी आनंद, नमन जायसवाल चुनाव निर्वाचन अधिकारी दिनेश मीणा, जितेंद्र अग्रवाल अमन जायसवाल श्रीमती गीता वर्मा, नोडल अधिकारी आसिफ हुसैन, हेमंत सूर्यवंशी, श्रीमती रश्मि वेद श्रीमती नाज़नीन कुरेशी, चुनाव मीडिया प्रभारी हरीश मालवीय, विशेष सहयोग वंदना शर्मा, सपना परिहार, मनीषा ठाकुर, गोरी अग्रवाल, सविता शुक्ला, कविता मालवीय, रानी सोनी, कल्पना राणावत, निशा टाक, रितेश गुर्जर, सोना सोनी, दीपिका सोनी, ममता शिकारी, मधु यादव, मीराली चांबुलवार, कुंजलता शर्मा, सपना अरोड़ा, सुनीता पोरवाल, ममता शिकारी, मधुबाला यादव, पवन प्रजापत, प्रियंका श्रीवास्तव, ज्योति भारद्वाज, आयुषी राठौर, अनुष्का जोशी, सुमन मोदी, मोहिनी जोशी, रचना गोमें, ममता कुवल, अरुण मीणा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र अग्रवाल ने किया एवं आभार विद्यालय उप प्राचार्य रूबी आनंद ने माना उक्त जानकारी नमन जायसवाल एवं हरीश मालवीय द्वारा दी गई। चुनाव के नतीजे इस प्रकार रहे। हेड बॉय - दीपक मीना, हेड गर्ल - मनीषा बदहाले, कक्षा प्रतिनिधि के नतीजे कक्षा 5 - दिव्यांशी जटिया, प्रथम भूरत, कक्षा 6 - इंद्र बिलवाल, यश श्रीवास्तव,, कक्षा 7 - कृतिका सेन, कक्षा 8 - सलोनी प्रजापत, कुलदीप आंजना, कक्षा 9 - उजमा शेख, कुलदीप चावड़ा, कक्षा 10 - मुस्कान। सिसोदिया, मो.इमरान, कक्षा 11 - संजना पोरवाल, पंकज पिपलोदिया विजेता रहे।
MP NEWS24- सदगुरु महाराज श्रीश्री 1008 श्री पुश्करानंदजी, श्री श्री 108 श्री सुखदेव आनंदजी महाराज की प्रेरणा से पिछले 33 वर्षों से नागदा नगर से बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के शिवभक्तों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी सार्वजनिक श्री जन्मेजय महादेव कावड़ यात्रा समिति द्वारा लगातार 34वें वर्ष में 24 जुलाई रविवार सुबह 7 बजे सार्वजनिक श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से चंबल मैया का जल लेकर उज्जैन बाबा महाकाल के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेगी।यात्रा के संयोजक नरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि कोरोना काल में भी कावड़ यात्रा की ध्वजा बाबा महाकाल के द्वार तक पहुंची थी। इस कावड़ यात्रा यात्रा के दौरान भव्य भजन संध्या एवं रात्रि विश्राम रविवार उन्हेल धाकड़ धर्मशाला में रहेगा। वहीं सोमवार को यात्रा धाकड़ धर्मशाला से सुबह 7 बजे उज्जैन की ओर प्रस्थान करेगी। उज्जैन में रात्रि विश्राम अन्नपूर्णा धर्मशाला में रहेगा। सार्वजनिक श्री जन्मेजय महादेव कावड़ यात्रा के भक्तों के द्वारा 26 जुलाई मंगलवार सुबह 7 बजे बाबा महाकाल का जल अभिषेक महाकाल प्रशासन द्वारा दिए गए समय नियम अनुसार किया जाएगा। जो भी माता, बहने, श्रद्धालु भगत इस कावड़ यात्रा में सम्मिलित होना चाहते हैं वे सभी श्रद्धालु रविवार सुबह 7 बजे तक सार्वजनिक श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे ओम नमः शिवाय, बम बम महाकाल की जय घोष के साथ कावड यात्रा में सम्मिलित हो।
MP NEWS24-मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड़ एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि धर्मसभा में महासति श्री दिव्यज्योतिजी महासति दिप्तिश्रीजी पूज्य काव्याश्रीजी ने कहा कि जो भी मानव धर्म की शरण में जायेगा, उसका परिणाम अपने आप पायेगा। धर्म के प्रभाव एवं आस्था एवं विश्वास से जो भी अपनी शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का समाधान सुगमतापूर्वक प्राप्त कर सकता है एवं उसका कुछ भी नहीं बिगड़ता है। हमारा धर्म अहिंसक है, हिंसा में विश्वास नहीं करता है। हमको अपने जीवन में 24 घंटे में केवल 60 मिनट ही धार्मिक कार्याे के साथ जप, तप के साथ धार्मिक सत्संग करना चाहिये।मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज से सत्ताईस दिन तक सत्ताईस बहनों का सामुहिक उवसग्गहर स्त्रोत का जाप प्रारम्भ किया। प्रश्न मंच की प्रभावना श्रेणीक बम एवं अतिथि सत्कार का लाभ राजेन्द्र कांठेड़ ने लिया। तपस्या में रमेश तांतेड़ ने 4 उपवास पूर्ण कर पारणा किया। श्रीमती संगीता सुनील सकलेचा की 3 उपवास की तपस्या चल रही है। संचालन अरविन्द नाहर ने किया एवं आभार प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत एवं सतीश जैन सांवेरवाला ने माना। सभा में प्रमुख रूप से संगीता बम, प्रिया नवावदावाला, ममता दलाल, विमलाबाई मुरडिया, श्रीमती अंजु कांठेड, लीलाबाई छाजेड
, सीमा लुणावत सांवेरवाला, निर्मला नवादावाला, इन्दु पावेचा, निर्मला बोहरा आदि उपस्थित थी।