Latest Post

MP NEWS24-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम सामने‎ आ चुका है। अब पंचायतों में उपसरपंच और‎ जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के‎ लिए जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो चु़का है।‎ पंचायतों में 25 जुलाई को उपसरपंच के लिए‎ सम्मेलन होगा तो जनपद पंचायत अध्यक्ष‎ और उपाध्यक्ष पद के लिए सम्मेलन 28 को‎ आयोजित किया जाएगा। दोनों दल जनपद‎ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे‎ हैं। खास बात यह है कि दोनों दलों का‎ फोकस आगामी विधानसभा चुनाव में राजपूत‎ समाज के वोट पर हैं, इसलिए दोनों दल‎ राजपूत समाज के जनपद सदस्य को ही‎ अध्यक्ष बनाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं, जिसमंे‎ कांग्रेस से एकमात्र नाम वार्ड 7 से ग्राम‎ भुंवासा के पृथ्वीराजसिंह पंवार का सामने आया है।‎ भाजपा से भी जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है उसमें वार्ड 21‎ गांव निंबोदिया खुर्द की दुर्गेश कुंवर सुरेंद्रसिंह‎ डोडिया है।

कांग्रेस के 10, भाजपा के 8 और 7 निर्दलीय सदस्य‎‎ 11 दिन बाद होने वाले जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के सम्मेलन में वोट डालेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों को‎ भीतरघात की संभावना है। जोड़-तोड़ के गणित को फेल करने के लिए भाजपा नवनिर्वाचित जनपद‎ सदस्यांे को धार्मिक यात्रा पर ले गई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अपने 8 जनपद सदस्यों को भाजपा‎ के एक मंडल अध्यक्ष के साथ राजस्थान भेजा है ताकि कोई तिकड़म न हो पाए और वह अध्यक्ष बनाने‎ में कामयाब हो सके। वहीं कांग्रेस भी अपना अध्यक्ष बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है‎ क्योंकि उसके पास 10 जनपद सदस्य पहले से ही है, मात्र 3 सदस्यों की जरुरत है।‎ अध्यक्ष के लिए 13 सदस्य जरूरी, जोड़-तोड़ ऐसे समझें‎ जनपद पंचायत में 25 वार्ड हैं, जिसमें से 10 कांग्रेस, 8 भाजपा और 7 निर्दलीय जनपद सदस्य‎ निर्वाचित हुए हैं। दोनों ही दलों को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए 13 मत की जरूरत होगी। 10‎ प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस को अतिरिक्त 3 मत की जरूरत है। भाजपा को अपने 8 जनपद सदस्यांे के‎ साथ 5 और जनपद सदस्यों के मत की जरूरत है।
जनपद के 25 वार्डो में इन्होंने लहराया परचम
खाचरौद जनपद पंचायत जिसमें तीन विधानसभा क्षेत्रों से सदस्य प्रतिनिधि चुन कर आते हैं, हालांकि सबसे अधिक 16 सीट नागदा-खाचरौद विधानसभा में ही हैं। इस बार के चुनावों में जिन जनपद सदस्यों ने विजयश्री का वरण किया है उनमें वार्ड क्र. 1 से दशरथ शर्मा, 2 से विकास शर्मा, 3 से सुशीला राजेन्द्रसिंह गुर्जर, 4 से विष्णुबाई विक्रमसिंह गुर्जर, 5 से सीताबाई रामदास बैरागी, 6 से श्यामकुंवर गट्टूलाल, 7 से पृथ्वीराजसिंह पंवार, 8 से अर्जुन वर्मा, 9 से रेखाबाई भरतलाल परमार, 10 से मनोहरसिंह, 11 से पार्वती वीरसिंह चन्द्रवंशी, 12 से पदमाबाई रमेश, 13 से माया मनोहर चन्द्रवंशी, 14 से भंवरलाल हरिराम चन्द्रवंशी, 15 से सोनाबाई देवीलाल चन्द्रवंशी, 16 से धर्मेन्द्र, 17 से सपना अनिल शर्मा, 18 से लीलाबाई ईश्वरलाल गुर्जर, 19 से राकेश धाकड, 20 से रूगनाथ वरदा, 21 से दुर्गेशकुंवर सुरेन्द्रसिंह डोडिया, 22 से अर्जुन आंजना, 23 से घनश्याम कुंवर देवडा, 24 से धनसिंह आंजना, 25 से भंवरसिंह चौहान निर्वाचित होकर आऐ हैं।

MP NEWS24-तीन दिन पहले नौनिहालों को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द करने वाली मंडी पुलिस ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का परिचय देकर यह साबित किया है कि वर्दी के पीछे भी एक इंसान ही छिपा है। इस बार पुलिस के चीता पार्टी के आरक्षक व नगर सुरक्षा समिति सदस्य ने आलोट से लापता हुए युवक को खोजकर ना सिर्फ अस्पताल पहुंचाया, बल्कि परिजनों की अनुपस्थिति में उसके प्राथमिक इलाज का खर्च भी वहन किया। युवक ने जो बात पुलिस से कही है, उससे यह सामने आया है कि उसके साथ कुछ घोर अनहोनी होने वाली थी, लेकिन पुलिस की तत्परता का नतीजा है कि युवक समय पर मिल गया और उसे इलाज मिल गया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।
कैसे पहुंचा नागदा कुछ भी पता नहीं...
पूछताछ में मोहित ने बताया वह ट्रॉली खाली करने के लिए मुंडलाकला से आलोट आया था। आलोट से पुनरू शाम 7.30 से 8 बजे के बीच गांव लौट रहा था। मोहित के साथ उसके दोस्त भी थे। मोहित कुछ काम का कहकर निकल गया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने उसे बेहोशी की दवा सूंघाई। इसके बाद क्या हुआ, कैसे नागदा पहुंचा उसे कुछ पता नहीं था। होश में आने के बाद मोहित का सिर भी पीछे से दर्द कर रहा था। डॉक्टर से पूछने पर अंद्रुनी चोट लगना सामने आई है।
मण्डी थाने के आरक्षक यादव की मेहनत रंग लाई

मंडी थाने में चीता पार्टी में तैनात आरक्षक संदीप यादव के पास शनिवार रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच आलोट थाने से फोन आया कि आलोट से लापता हुए मोहित पिता शंकरलाल प्रजापत (20) निवासी मुंडलाकला की लोकेशन नागदा की आ रही है। सूचना मिलते ही आरक्षक सक्रिय हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर संदीप अंकित के साथ मोहित को ढूंढने में लग गए। पहले ग्राम अमलावदिया पहुंचे, फिर लोकेशन रेलवे ट्रैक के आसपास मिली। अमलावदिया से लौटकर संदीप और अंकित रेलवे ट्रैैक पर पहुंचा। काफी दूर मोहित किरण टॉकिज क्षेत्र के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर बेहोशी की हालत में मिला। आरक्षक व नगर सुरक्षा समिति सदस्य शर्मा पहले मोहित को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिर उसे जनसेवा रैफर किया। परिजन रास्ते में थे, मोहित को तत्काल एडमिट करना जरुरी था। एडमिट चार्ज 4 हजार रुपए की जरुरत थी। संदीप ने अपने पास से यह रुपए वहन किए। इसके बाद मोहित के परिजन पहुंच गए। तब तक मोहित का इलाज शुरू हो चुका था। 

MP NEWS24-नगर पालिका नागदा में आखिर किस पार्टी की परिषद सत्तासीन होगी इसको लेकर चर्चाऐं शहर की हर चौपाल पर हो रही है। दोनों ही दल के आगेवान अपने-अपने दल की सरकार नपा में बनने के दावे कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर चुनाव में सटीक आंकडे देने वाला वह बाजार भी अभी खामोश है जिसमें पैसा कमाया व गवाया जाता है। ऐसे में अनिश्चितताओं के इस दौर में अब सटीक परिणाम तो 20 जुलाई को ही सामने आ पाऐंगे, लेकिन अभी 4 दिनों का लम्बा इंतजार अभी उम्मीदवारों को परिणामों के लिए करना है।

21 दिनों तक चले चुनाव प्रचार के बाद 13 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। अब 36 वार्डों के नतीजों को लेकर दावे-अनुमान लगना शुरू हो गए हैं। इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव होने से बड़ी दिलचस्पी इसमें है कि निर्दलीयों को छोड़कर कांग्रेस-भाजपा से 7 अनुसूचित जाति वार्डों में लड़ी 10 महिला प्रत्याशियों में कौन नपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगी। कांग्रेस जहॉं संपन्न चुनावों में नपा में पूर्ण बहुमत से सत्तासीन होने को लेकर आश्वस्त है वहीं भाजपा 25 से 30 वार्ड जीतने का दावा कर रही है। इसी के साथ वार्डों में भी आकलन शुरू हो गया है।
बदलाव की बयार के चलते पूर्ण बहुमत से आऐगी कांग्रेस
कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने को लेकर आश्वस्त कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी का कहना है कि भाजपा की पिछली नगर सरकारें जनता को शुद्ध पानी, सड़क, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में असमर्थ रही हैं। कांग्रेस को अब तक नगर सरकार चलाने का मौका नहीं मिला है। इसलिए जनता कांग्रेस को मौका देगी। उनका अनुमान है कि कुछ वार्डों में निर्दलीय के कारण जीत में अंतर आ सकता है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल भी कांग्रेस की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में नपा की परिषद कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व में जिन सीटों पर 400-500 सीटों पर जीती थी उन पर भी संपन्न चुनाव में 10-20 वोट से चुनाव जीतने के दावों से भी संकोच कर रही है। इसके पीछे नपा में किए गए भ्रष्ट्राचार एवं गुणवत्ताविहिन निर्माण कार्य प्रमुख है। ऐसे में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है।
विकास और जनता से संवाद के कारण जीतेगी भाजपा
मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल का मानना है कि भाजपा इस बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। मतदान के दौरान जनता ने जो उत्साह दिखाया, उससे तय है कि भाजपा 25 से 30 वार्डों में जीतने जा रही है। जीत के दावे को लेकर अतुल का तर्क है कि 20 वर्षों में भाजपा परिषद ने जो शहर विकास के काम किए। संगठन का जनता से सीधा जुड़ाव रहा। निर्दलीयों के चुनाव लड़ने के सवाल पर वह बोले, कुछ वार्डों में निर्दलीय समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

MP NEWS24-स्थानकवासी जैन समाज के मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड़ एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि महावीर भवन में धर्मसभा में महासती दिव्यज्योतिजी एवं पूज्य काव्याश्रीजी ने कहा कि जिस तरह हम प्रतिदिन कपड़े बदलते है, उसी प्रकार हमारी आत्मा हर जन्म में नवीन शरीर को धारण करती है। शरीर नश्वर है, आत्मा अमर है। हमारा मानव जन्म सूर्य की अवस्था के समान है। बचपन उगता सूरज समान, जवानी चढ़ते सूरज के समान, वृद्धावस्था डुबते सूरज के समान है। पाप, कर्म के क्षय से आत्मीक सुख की प्राप्ति होती है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि रमेश तांतेड़ ने तेले का पारणा अभिगृह पूर्ण होने पर ही किया जायेगा। अतिथि सत्कार का लाभ सुशील सचीन कोलन ने लिया। धार्मिक प्रभावना विजय पितलीया की ओर से कुमारी संस्कृति(सिद्धी) जैन पितलीया के चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण होने एवं श्रावक सुरेन्द्र पितलीया के धर्मचक्र के उपलक्ष्य में धर्म लाभ लिया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद नाहर ने किया एवं आभार प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत व सतीश जैन सांवेरवाला ने माना।

धर्मसभा में अनील पावेचा, प्रकाश चपलोत, धर्मेन्द्र बम, दिलीप ओरा, अशोक कोलन, अंकित मारू, विनोद राठौड, योगेन्द्र बोहरा, सुनील सकलेचा, श्रीमती विजया बहन सांवेरवाला, अमृतबेन मारू, सरोज बहन लुणावत, साधना जैन, मधुलीका नाहर, दाखाबाई ओरा, शकुंतला कांठेड़ आदि उपस्थित थे।

MP NEWS24- राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का 202वाँ क्रमांक की आभासी संगोष्ठी पावस ऋतु पर काव्य गोष्ठी में वर्षा ऋतु एवं वृक्षारोपण के संदर्भ में संगोष्ठी काव्य पाठ का आयोजन आभासी पटल पर दिनांक 17 जुलाई रविवार सायं 5 बजे आयोजित होगी।

यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं आयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि संस्था के मार्गदर्शक डॉ. हरिसिंह पाल(महामंत्री, नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली) का जन्मोत्सव एवं संगोष्ठी होगी। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विनय पाठक(पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजकिशोर शर्मा(अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना), मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा(अध्यक्ष कला संकाय एवं हिन्दी विभाग विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन) एवं अध्यक्षता डॉ. शहाबुद्दीन शेख(राष्ट्रीय मुख्य संयोजक) करेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुवर्णा जाधव(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), विशिष्ट वक्ता डॉ. रश्मि चौबे(राष्ट्रीय महासचिव इकाई महिला), डॉ. अनसूया अग्रवाल(राष्ट्रीय संयोजक), डॉ. दीपिका सुतोदिया(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ. सुनीता मंडल(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्री राकेश छोकर(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ. रजिया शेख(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सोनिया शर्मा(प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली), प्रभा शर्मा (राष्ट्रीय सचिव), सुनीता राठौर(प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र.) रहेंगे। कविता पाठ हेमा पाण्डेय उपमा आर्य सुशिला पाल रोहिणी डावरे साधना शर्मा अर्चना लवानिया अर्पणा जोशी करेगे। कार्यक्रम के आयोजक पुष्पा गरोठिया(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला), सह आयोजक सीमा निगम(प्रदेशाध्यक्ष महिला छत्तीसगढ), संयोजक मणिमाला शर्मा(प्रदेशाध्यक्ष महिला), सहसंयोजक ज्योति जलज(प्रदेशाध्यक्ष म.प्र.), डॉ. शहनाज शेख (स्वागताध्यक्ष) दीपिका कटरे(राष्ट्रीय सचिव), भुवनेश्वरी जायसवाल(कार्यालय सचिव) है। संचालन डॉ. मुक्ता कौशिक करेगी एवं आभार पूर्णिमा कौशिक का रहेगा।

MP NEWS24-शनिवार की सुबह मौसम साफ था, दोपहर होते-होते धुप भी खील चुकी थी, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर बारिश का दौर प्रारंभ हुआ। अषाढ़ के बाद सावन माह में भी बादल जमकर बरस रहे हैं। गुरुवार से प्रारंभ हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है, कभी दिन में कभी शाम को तो कभी रात्रि में आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक अच्छी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। लेकिन वर्षो पूर्व लगने वाली वह दो-दो तीन-तीन दिन की झडी जब नहीं लग रही है।

कैचमेंट एरिया में बारिश से चंबल में भी पानी आना शुरू हो चुका है। चंबल पर बने पिपलौदा बांगला डैम ओवर फ्लो हो चुका है। अब नायन डैम में भी पानी आना शुरू हो गया है। यदि कैचमेंट एरिया में लगातार पानी आया तो जल्द ही नायन डैम और हनुमान पाला डैम भी भर जाएगा।
जिले सात तहसीलों में सबसे अधिक बारिश उज्जैन और बाद नागदा में दर्ज हुई है। शहर में अब तक 15.19 इंच बारिश हो चुकी है, जो जिले में दूसरे नंबर पर है। गत वर्ष इस अवधि में 219 मिमी यानी 8.62 इंच बारिश हुई थी। इस साल 6.57 इंच अधिक बारिश हुई है। जिले में सबसे ज्यादा 393 मिली यानी 15.47 इंच बारिश दर्ज हुई है।

MP NEWS24-स्थानकवासी जैन समाज के मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि धर्मसभा में महासती पूज्य दिव्यज्योतिजी एवं पूज्य काव्याश्रीजी ने कहा कि महिलाओं का मेकअप एवं शरीर में आत्मा दोनों थोड़े से समय के लिये रहते है, यह स्थायी नहीं है अतः आत्मा कब शरीर को छोड़कर चली जाये उसके पूर्व ही आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर हो जाना चाहिये । जब तक शरीर में आत्मा है अशुभ भावों को निकाल कर शुभ भावों से सभी बुराइयों का त्याग कर अच्छाईयों को अपनाना चाहिये। आज ऋषी सम्प्रदाय के संस्थापक पूज्य श्री त्रिलोकऋषीजी म.सा. की पुण्यतिथि पर गुणगान सभा का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी कांठेड़ एवं बुडावनवाला ने बताया कि गुरूदेव के दर्शन वंदन एवं आशीर्वाद हेतु निरंतर आवागमन चालु है। तपस्या में रमेश तांतेड़ के 3 उपवास की तपस्या चल रही है। अतिथि सत्कार का लाभ सुशीलजी सचिनजी कोलन ने लिया है। करीब 51 श्राविकाओं द्वारा देवी पद्मावती देवी की सामुहिक आराधना कर एकासना का आयोजन किया गया। संचालन अरविन्द नाहर ने किया एवं आभार अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत व सतीश जैन सांवेरवाला ने माना।


धर्मसभा में प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित - बसन्तीलाल कोलन, चन्द्रशेखर जैन, दिलीप कांठेड, अजय मुरड़िया, विलास पावेचा, अभय चपलोत, राजेन्द्र सांवेरवाला, मनोज चपलोत, सुनील पितलीया, सुरेन्द्र भटेवरा, सुभाष छोरीया, श्रेणीक बम आदि उपस्थित थे।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget