नागदा - रावण दहन कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश होगा प्रतिबंधित, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण



Nagda(mpnews24)।   बुराई पर सच्चाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर इस वर्ष शहरवासियों को कोरोना महामारी काल के चलते दशानन का दहन देखने को नहीं मिलेगा। विजयादशमी पर्व पर रविवार को शहर में दो स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। दोनो स्थानों पर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। कलाकारों द्वारा रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रावण दहन के दौरान आतिशबाजी भी की गई। कोराना के चलते मध्यप्रदेश शासन की गाईड लाईन के अनुसार रावण दहन के लिए जनता को प्रतिबंध किया गया है। जिसके चलते दोनों स्थानों पर मैदान के आसपास पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिगेट्स लगाए गए है ताकि कोई भी व्यक्ति आयोजन स्थल पर ना जा सके। यहां तक की रविवार को शहर में मुनादी भी करवाई जाएगी। रावण दहन शाम 7 बजे होगा। उसके 1 घंटे पूर्व मार्ग प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। रावण दहन के बाद बेरिगेट्स हटा दिए जाएगे व मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रावण दहन सिर्फ आयोजन समिति द्वारा ही किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन द्वारा दोनों समिति के सदस्यों को रविवार सुबह पास वितरण किए जाएगे। प्रशासन के इस निर्णय से शहरवासियों में नाराजगी भी है।

इन स्थानों पर होगा रावण दहन
रावण दहन शहर में लगभग 47 वर्षो से किया जा रहा है। इसकी शुरूआत मंडी क्षेत्र में पुलिस थाने के पीछे एक मैदान में हुई थी। जबसे इस मैदान का नाम दशहरा मैदान पड़ गया। यहां पर सार्वजनिक दशहरा उपलक्ष्य समिति द्वारा प्रतिवर्ष 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां पर आकर्षक आतिशबाजी व विद्युत सज्जा भी की जाती है। इस आयोजन के मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व नपा अध्यक्ष बालेश्वरदयाल जायसवाल,बद्रीलाल पोरवाल, राधेश्याम कामरिया ,जगदीश मेहता आदि है। इसी  प्रकार बिरलाग्राम के ग्रेसिम खेल परिसर में राजस्थान नवयुवक मंडल द्वारा रावण दहन किया जाता है। यहां पर राजस्थान नवयुवक मंडल द्वारा वर्ष 2004 में रावण दहन का आयोजन प्रारंभ किया गया। यह आयोजन पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मध्यप्रदेश शासन में पूर्व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुल्तानङ्क्षसह शेखावत, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत आदि द्वारा किया जाता है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण
विजय दशमी की तैयारियों को लेकर शनिवार को शाम को एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, मण्डी थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, मुनपा अधिकारी अशफाक खान, नोडल अधिकारी बसंतसिंह रघुवंशी, नपा इंजीनियर जीएल गुप्ता, आबिद अली, अजीत तिवारी आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने दशहरा मैदान एवं ग्रेसिम खेल परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण लिया।

बाॅक्स
प्रशासन ने की अपील

कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन द्वारा प्रतीकात्मक रूप से दशहरा उत्सव की अनुमति दी गई है, जिसमें जनता का रावण दहन मैदान स्थल पर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अतः नागदा की जनता से निवेदन है कि रावण दहन हेतु चिन्हित दशहरा मैदान स्थल कि और जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग रहेगी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दशहरा मैदान स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर सायं 5 बजे से लेकर 8 बजे तक ना जाएं।

इनका कहना
कोविड-19 संक्रमण के खतरे के चलते इस वर्ष शहर में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शासन की गाईड लाईन के तहत ही आयोजन होंगे।
आशुतोष गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी, नागदा
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget