नागदा- जैन पत्रकार संघ सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने माना मुख्यमंत्रीजी का आभार।



Nagda(mpnews24) -  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा वर्तमान में अहिंसक कदम उठाया वह निश्चित ही सराहनीय निर्णय है। जैन पत्रकार संघ एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इस निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार माना है।

पूर्व में आंगनवाड़ी केन्द्रो में बच्चो को कुपोषण मुक्त करने के लिये अण्डे देने का निर्णय लिया गया था जो कि अहिंसक समाज के हित में नहीं था। जिसका विरोध पुरे प्रदेश में हुआ था। लेकिन अब प्रदेश की गौ-प्रेमी सरकार ने इस निर्णय को पलटते हुए बच्चो के स्वस्थ रखने हेतु गाय का दूध देने का जो सराहनीय कदम उठाया है वह सभी के हित में है। वहीं गाय का दुध सभी तरह से शरीर के लिये पौष्टिक रहता है। हर आंगनवाड़ी केन्द्रो में बच्चो को प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार दुध वितरण किया जायेगा। जिससे किसी को भी किसी से परहेज नहीं होगा। गाय के दुध के साथ ही पौष्टिक आहार के रूप में मुंगफली के दाने एवं चने भी बच्चो को दी जाए तो उनके सेहत में काफी हद तक सुधार आयेगा।

इन्होने माना आभार - जैन पत्रकार संघ के संस्थापक संचालक राजेश सकलेचा भाईजी, डॉ. प्रदीप बाफना, दीपक दुग्गड़, सुनील जैन, मुकेश जैन, विभोर चोपड़ा, निलेश जैन, ब्रजेश बोहरा, प्रकाश जैन, जैन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष शरद जैन, सचिव मनीष चपलोत, महावीर गौशाला के पारस पोखरना, भूपेन्द्र लुणावत, राजेन्द्र कांठेड़, सुनील सकलेचा, अभय बोहरा, नवकार कपल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विपिन वागरेचा, सचिव श्रीमती हीरामणी ओरा आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार माना है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget