नागदा - पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा एवं कानून की जानकारी दी



Nagda(mpnews24)।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा प्रारंभ किए गए महिला सशक्तिकरण एवं जागरूक अभियान के अंतर्गत गुरूवार को नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर एवं थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने जूना नागदा रोड इंदिरा काॅलोनी में महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की जानकारी स्वयं उपस्थित होकर प्रदान की। इससे पूर्व थाना परिसर में मुख्यमंत्रीजी के अभिभाषक का लाईव प्रसारण भी गत दिनों सुनाया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाओ एवं सुरक्षा के उपाय एवं हिंसा करने वाले लोगों के प्रति कठोर कानून के तहत कार्रवाई करने के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा कही गई बात को यहाॅं दोहराया गया। थाना प्रभारी श्री शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई। यहाॅं बडी संख्या में महिलाऐं एवं बालिकाऐं उपस्थित थी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget