नागदा - मकर संक्रांति पर गिल्ली डंडा और सितोलिया खेल बांटी स्नेह की रोली प्रतियोगिता पुरुस्कार व आपस मे उपहार बांटे



Nagda(mpnews24)।   सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की ऊर्जावान अध्यक्ष निर्मला रावल के नेतृत्व में समाज की महिलाओ ने संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया। 14 जनवरी मकर  संक्रांति के अवसर पर महिदपुर रोड स्थित ग्राउंड पर महिलाएं एकत्रित हुई जहां सभी ने उत्साह पूर्वक अंताक्षरी, गिल्ली-डंडा, सितोलिया आदि खेलों में हिस्सा लिया खेल खेलते हुए सभी ने अपने बचपन की यादें भी ताजा की। गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में प्रथम रही वर्षा मेहता को महिला मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इसी अवसर पर 10 जनवरी को महिला मंडल द्वारा मिलन समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिसमे वर्षा मेहता, बालिका में आद्या मेहता, पुरुषों में राजकुमार व्यास को प्रथम पुरस्कार भेंट किया गया। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को तिलक कर हल्दी-कुमकुम लगाया उपहार भेंट किए। सभी ने एक दूसरे को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान किया। अध्य्क्ष श्रीमती रावल ने कहा कि ये त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की देन है और इनसे मिले उत्साह व खुशियों को हमे जीवन में आत्मसात कर, सदैव जीवन में ऊर्जा व प्रसन्नता पूर्वक रहना चाहिए। सर्वब्राह्मण समाज की अध्यक्ष निर्मला रावल, शोभा त्रिवेदी, वंदना त्रिवेदी, माया शर्मा, लता शर्मा, सिमा पण्ड्या, वन्दना रावल आदि महिलाओ ने उपस्थित रहकर खेलो का आनंद लिया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget