नागदा - नागदा की माटी के वीर सपूत शहीद बादलसिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलिन पत्नी ने बेटे को गोद में लेकर दी सलामी, पुरा शहर हुआ गमगीन



Nagda(mpnews24)।  सियाचीन में बुधवार की शाम को शहीद हुए सैनिक बादलसिंह चंदेल का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 11 बजे गृह नगर नागदा पहुंचा। रामसहाय मार्ग निवास पर वीर सपूत की शहादत को सलामी देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान उस समय वातावरण गमगीन हो गया जब शहीद की पत्नी दीपिका चंदेल ने अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे विवान को गोद में लेकर देश सेवा में सर्वस्व लूटाने वाले शहीद को सलामी दी। पूरा वातावरण देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। जब तक सूरज चांद रहेगा बादल तेरा नाम रहेगा से समूचा वातावरण राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत हो गया। शहीद की अंतिम यात्रा में नागदा शहर के अलावा खाचरौद, उन्हेल, महिदपुर व उज्जैन से भी कई लोग आए थे। यात्रा में लगभग 5 हजार लोग शामिल हुए जिसमें कई महिलाए भी मौजूद थी। चंबल तट पर दोपहर 3 बजे शहीद की पार्थिव देह पंचतत्व में विलिन हुई। शहीद को मुखािग्न उसके तीन वर्षीय बेटे विवान व छोटे भाई जयसिंह ने दी। इसके पूर्व 3 बार भारतीय सेना के जवानों ने फायरिंग कर श्रद्धंजलि दी।


सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर आए
बादलसिंह का पार्थिव शरीद सियाचीन से हवाई मार्ग के द्वारा दिल्ली गुरुवार शाम को पहुंचा। बाद में दिल्ली से इंदौर में आर्मी के हैड क्वाटर महू शुक्रवार शाम को लाया गया। यहां से सेना के अधिकारी शनिवार को सड़क मार्ग से नागदा पहुंचे। शहीद के सम्मान में शहर में सैकडों मंच बनाए गए थे। शहीद का पािर्थव शरीर इंगोरिया रोड से बायपास मार्ग द्वारा महिदपुर रोड से शहर में प्रवेश किया। आर्मी के एक खुले वाहन में लहराता तिरंगा और देश भक्ति के गीतों से गूंजते वातावरण में पार्थिव देह सैनिक के निवास पर सुबह 11.20 बजे पहुंची। यहां पर सुबह 9 बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। पािर्थव शरीर को रामसहाय मार्ग पर बादलसिंह के निवास के अंदर सामाजिक रस्म के लिए ले जाया गया। लगभग 30 मीनट के बाद जयकारों के साथ बाहर उमड़ी भीड़ ने सलामी दी। अंतिम यात्रा दोपहर लगभग 11.50 बजे प्रांरभ हुई तथा 5 किमी का सफर तय कर दोपहर 2 बजे चंबल तट पर पहुंची।


मकानों की छत से बरसाए पुष्प
शहीद की अंतिम यात्रा में पूरा शहर देश भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। जिस भी मार्ग से शहीद की शव यात्रा निकली लोगों ने अपने मकानों की छत और मंचों से पुष्प बरसाए। अंतिम यात्रा काफी लंबी थी जिसमें आगे सेना के अधिकारी के वाहन चल रहे थे। समूचे भीड़ में एक और जहां तिरंगे लहरारे थे तो दूसरी तरफ तुम घर पर कब आओगे की धून गूंज रही थी। काफिला जवाहर मार्ग से प्रारंभ होकर, नगर पालिका, पुराना बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, अस्पताल चैराहा, कन्याशाला चैराहा, एमजी रोड, थाना चैराहा, चंबल मार्ग होते हुए दोपहर को मुक्तिधाम पहुंचा।


34 जवान पहुंचे थे नागदा
शहीद का शव लेकर भारतीय सेना के अलग-अलग विभाग के 34 जवान पहुंचे। इनमें 1 मैजर, 3 सुबेदार व शेष जवान थे। इन 34 में से 14 जवान 3 ईएमआई सेंटर के थे। इन के द्वारा फायरिंग कर श्रद्धंजलि गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय पुलिस लाईन से भी 8 जवान गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंचे थे। ईएमआई सेंटर के 14 जवान पुलिस के 8 जवानों ने तीन बार फायर किए।

जनप्रतिनिधि हुए अंतिम यात्रा में सम्मिलित
शहीद के निवास पर श्रद्धंजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, सांसद अनिल फिरोजिया, मप्र शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, तराना विधायक महेश परामर, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चैहान, असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पहुंचे थे। शहीद की पार्थिव देह को साथ लेकर पूर्व मंत्री पटवारी, विधायक परमार उज्जैन से ही साथ आऐ थे। ग्राम डाबरी से ही विधायक गुर्जर भी सम्मिलित हो गए तथा नागदा साथ आए। यात्रा में केंद्रीय मंत्री गेहलोत, सांसद फिरोजिया, विधायक गुर्जर के अलावा पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, डाॅ. तेजबहादुरसिंह चैहान, समेत हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष भेरुलाल टांक, वरिष्ठ इंका नेता बाबुलाल गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व नपा अध्यक्ष गोपाल यादव, रामसिंह शेखावत, सज्जनसिंह शेखावत ने श्रंद्वाजलि दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरदयालसिंह ठाकूर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष नारायणसिंह भाटीया के अलवा प्रशासन की और से एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर आदि भी मौजुद थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान मण्डी थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा एवं बिरलाग्राम प्रभारी हेमन्तसिंह जादौन ने संभाल रखी थी।

बाॅक्स
सभी हितलाभ प्रदान किए जाऐंगे - सांसद

शोक सभा को संबोधित करते हुए उज्जैन संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस संबंध में उनकी दुरभाष पर चर्चा हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा जो भी हितलाभ दिए जाते हैं वह स्व. बादलसिंह चंदेल के परिवार को सरकार की और से दिए जावेंगे।

बाॅक्स
कांग्रेसजनों ने दी श्रृद्धांजली

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, महेश परमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी आदि ने ग्राम डाबरी में सियाचीन में शहिद हुए नागदा की माटी के वीर सपूत, भारतीय सेना के जवान बादलसिंह चन्देल की अंतिम यात्रा की आगवानी कर पुष्प चक्र भेंट किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, बाबुलाल गुर्जर, रघुनाथसिंह बब्बु, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, अजय शर्मा, ओमप्रकाश मौर्य, योगेश मीणा, दिपक गुर्जर, युकां शहर अध्यक्ष विशाल गुर्जर, आशीष जैन, लोकेश चैहान, मांगीलाल गुर्जर, बल्लु गुर्जर, राजु खटाना, सुनील गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह चैहान, दिनेश दुबे, सलीम खान, रमेशचन्द्र पाल, विनयराज शर्मा, मुकेश खटाना, रणजीत गुर्जर, अमित राठौर, विजय गुर्जर, जगदीश मिमरोट, सुभाष बैरागी, रिजवान खान, प्रफुल्ल राठौर, श्याम प्रजापत, मुबारिक खान, ललित राठौर, असलम खान, संदीप चैधरी, अजय गुर्जर, सुशील जैन, अंकित प्रजापत, मनोज पाण्डे, विक्रम गुर्जर, राम भाटिया, रवि प्रजापत आदि ने शहिद बादलसिंह चन्देल की अंतिम यात्रा में भाग लेकर का पुष्प वर्षा कर श्रृद्धांजली अर्पित की। मुस्लिम समाजजनों ने भी बडी संख्या में एकत्रित होकर शहीद जवान को पुष्पवर्षा कर एवं पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजली दी।
Ετικέτες

Post a Comment

Hyy..
I am also from Nagda jn. If you have required a good website. I will made for you in too much low amount..

You can contact me 8982763200
And if you want to see my work check my blog bse55.in

Hyy..
I am also from Nagda jn. If you have required a good website. I will made for you in too much low amount..

You can contact me 8982763200
And if you want to see my work check my blog bse55.in

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget