नागदा जं.-दशहरा मैदान पर होगा 71 फीट उंचे रावण के पुतले का दहन, बिरलाग्राम में होगा आयोजन

MP NEWS24- आज विजयादशमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को शहर में दो स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान में परम्परागत रूप से 71फीट उंचे रावण के पुतले का वध एवं दहन कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार ग्रेसिम खेल परिसर में भी 51 फीट उंचे पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर इस बार रावण का पुतला परमहंस रथ पर खडे हुए नजर आऐगा। यह वहीं रथ है जिसकी मदद से रावण ने सीता माता का हरण किया था। दशहरा उपलक्ष्य समिति के जगदीश मेहता, प्रशांत मेहता ने बताया कि शाम 7 बजे रावण का दहन किया जाएगा। उन्होनंे बताया कि करीब 12 दिनों से पुतले का निर्माण कलाकारों द्वारा किया जा रहा है जिसमें राकेश पांचाल, राजेश शर्मा आदि ने पुतला बनाया है। वहीं वेशभूषा व पेंटिंग का कार्य नरेन्द्र डोहरिया व शिवजी डोहरिया ने किया है।

ग्रेसिम खेल परिसर में भी होगा आयोजन
राजस्थान नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में ग्रेसिम खेल परिसर में भी 51 फीट उंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मंडल के सज्जनसिंह शेखावत ने बताया कि करीब 10 से 12 दिनों की मेहनत से सोहन जोशी व उनकी टीम द्वारा पुतले का निर्माण किया जा रहा है। शेखावत के अनुसार आयोजन का यह 17वां वर्ष है।
शस्त्र पूजन के आयोजन भी होंगे
विजयादशमी के अवसर पर मंडी व बिरलाग्राम थाने में शस्त्र पूजन किया जाएगा। इसी प्रकार विहिप व बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शस्त्र पूजन के आयोजन किए जाएंगे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget