नागदा जं.-नवरात्रि पर्व पर विश्व युवा मण्डल ने किया देशभक्ति से ओतप्रोत पाण्डाल का निर्माण

MP NEWS24- नो दिवसीय नवरात्रि पर्व पर शहरवासी मॉं की भक्ति की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर पांडाल सजा कर मॉं दुर्गा की प्रतिमाओं को विराजित किया गया है तथा नन्ही-नन्हीं बालिकाओं द्वारा गरबों की प्रस्तुती भी दी जा रही है। नौ दिनों तक चलने वाली मॉं की आराधना में भक्तगण लीन दिखाई दे रहे हैं। चंबल तट स्थित मॉं चामुण्डा के मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन भी चंबल नदी का जल स्तर कम नहीं होने से मॉं चामुण्डा का मंदिर जलमग्न हैं। ऐसे में भक्तों को मॉं के दर्शन दूर से करने पड रहे है। दोपहर में अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी ने चंबल तट पर पहुॅंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विश्व युवा मण्डल ने किया आकर्षक पाण्डाल का निर्माण
किरण टॉकिज चौराहे पर विश्व युवा मण्डल द्वारा भारत द्वार का निर्माण कर मॉं दुर्गा की प्रतिमा को विराजित किया गया है। रात्रि में आकर्षक विद्युत सज्जा की रोशनी में यहॉं अलग ही छटा बिखर रही है। यहॉं प्रतिदिन सैकडों की संख्या में भक्तों की भीड उमड रही है तथा मॉं के दर्शन कर रहे हैं। यहॉं पर नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुती भी दी जा रही है। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी नवरात्रि पर्व पर माताजी की प्रतिमाओं को विराजित किया गया है। बस स्टेण्ड, पाडल्या रोड, दीनदयाल चौक आदि स्थानों पर आकर्षक पाण्डाल का निर्माण कर मॉं दुर्गा की प्रतिमाओं को विराजित किया गया है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget