नागदा जं.-मंत्रणा साहित्यिक नागदा संस्था द्वारा पितृपक्ष में पितरों को साहित्य सुमन अर्पित

MP NEWS24- मंत्रणा साहित्यिक संस्था नागदा  द्वारा एक सरस काव्य गोष्ठी मंगलवार को सुंदरलाल जोशी सूरज के निवास सूरज सदन पर आयोजित की गई। जिसमें पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस गोष्ठीके अध्यक्ष हरचरण चावला व मुख्य अतिथि अशोक गोर थे।

सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति चावला ने दी। कमलेश शुक्ल कमल, सुरेश रघुवंशी, धर्मेन्द्र बम धैर्य, डॉ लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी, स्पर्श जोशी के मोहक गीतों ने सबका मन मोह लिया। कृष्णचंन्द्र पुरोहित, अनिल शर्मा, सुंदरलाल उपाध्याय, सुनील राका ने सामयिक रचना पाठ कर खूब तालियां बटोरी। मदन मस्ताना, राजेश रंगीला के हास्य रचनाओं उपस्थित श्रोताओं को खूब हँसाया। कुंदन वर्मा, अशोक गौर, कैलाश सोनी सार्थक, अरविंद पाठक, प्रेमसिंह रघुवंशी की आध्यात्मिक रचनाओं ने सबका मन मोह लिया। सुरेश उपाध्याय, राजेंद्र पोरवाल चंद्र शेखर जोशी, मुकेश आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत मे आभार हेमंत जोशी  ने माना। साहित्यिक संचालन सुंदरलाल जोशी सूरज ने किया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget