नागदा जं.- बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की आज दोपहर 1 बजे के समीप गोली मारकर हत्या कर दी

MP NEWS24-बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की आज दोपहर 1 बजे के लगभग महिदपुर रोड स्थित गीताश्री गार्डन के समीप गोली मारकर हत्याकर कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी तरूण पिता मुकेश शर्मा 20 वर्ष को घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के विरूद्ध धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद नगर में अफरा-तफरी का माहोल देखा गया। मृतक के परिजनों के साथ संगठन कार्यकर्ताओं ने पहले इंगोरिया रोड स्थित अस्पताल के सामने शव को रख कर चक्काजाम किया, बाद में उन्होंने गोल्डन केमिकल के सामने बायपास चौराहे पर भी चक्काजाम किया। चक्काजाम के चलते यहॉं कई घंटों तक इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। दुसरी तरफ चौधरी के समर्थकों तथा संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रमुख बाजारों में घुम कर दुकानें बंद करवा दी थी। स्थिति पर काबु पाने के लिए पुलिस को कुछ स्थानों पर हल्का बल प्रयोग भी करना पडा। जिले के विभिन्न थानों से यहॉं स्थिति को देखते हुए पुलिस बल बुलाया गया। संवेदनशील स्थानों पर देरशाम तक पुलिस बल की तैनाती वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा चुकी थी। मृतक चौधरी के शव का अन्त्य परीक्षण भी शाम को चक्काजाम खत्म होने के बाद शासकीय अस्पताल में किया गया। अंतिम संस्कार गुरूवार को होगा।

जिस स्थान पर गोलीचालन कर चौधरी की हत्या आरोपी तरूण द्वारा की गई वहॉं सामने जैन समाज के धार्मिक स्थल पर पोष दशमी का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद लहुलुहान हाल में बजरंग दल पदाधिकारी चौधरी को सडक पर गिरा देख मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। इस बीच आरोपी वहॉं से भाग निकला था। कार्यक्रम में शामिल होने पहुॅंचे पूर्व पार्षद राजेश धाकड व अन्य लोगों ने चौधरी को एक वाहन से सीधे अस्पताल पहुॅंचाया जहॉं चिकित्सकों ने चौधरी को मृत घोषित कर दिया। इधर खबर लगते ही अस्पताल में संगठन कार्यकर्ताओं का जमावडा लग गया था। चौधरी की मौत की खबर नगर में भी आग की तरह फेलने के बाद अस्पताल पर लोगों की भीड बढती गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शव को दो स्थानों पर सडक पर रख कर चक्काजाम किया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी की हत्या के मामले में षडयंत्र की शंका जाहिर करते हुए पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं तथा मृतक के परिजनों ने यहॉं पुलिस को मुख्य आरोपी के अलावा अन्य संदिग्धों के नाम भी बताऐं और आरोपी के साथ उन सभी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं के आंदोलन के दौरान ही कुछ लोगों ने नगर के प्रमुख बाजारों में घुम कर दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। इस दौरान उत्पन्न हालात के चलते कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पडा। बल की कमी को देखते हुए यहॉं जिले के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अन्य थानों से भी तुरंत आला अधिकारियों के साथ बल को भेजकर व्यवस्था को संभालने का कार्य किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे के दरर्मियान बजरंग दल के पदाधिकारी चौधरी उम्र 24 वर्ष महिदपुर रोड स्थित अपने कार्यालय पर बैठे थे जहॉ ंउनका विवाद आरोपी के साथ होने की बात सामने आई है। विवाद गहराने पर आरोपी युवक ने पिस्टल से ताबडतोड चौधरी पर फायर कर दिए। एक गोली चौधरी के मुॅंह पर लगने के बाद उनकी मौत होना पुलिस सुत्रों ने बताया है। जिस पिस्टल से चौधरी को गोली मारी गई वह आरोपी खुद लेकर आया था या चौधरी की थी इस बात की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। हत्या की वजह क्या थी इस पर पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कही है। पुलिस ने यह जरूर बताया कि मुख्य आरोपी के विरूद्ध फरियादी राजू पिता रमेश चौधरी की सूचना पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने चार अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताऐं हैं।
आधा दर्जन थाना व जिला मुख्यालय से आया बल
घटना के बाद शहर के लगभग 1 दर्जन स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। नागदा, बिरलाग्राम, महिदपुर सिटी, बडनगर ,भाटपचलाना, खाचरौद, महिदपुर रोड, उन्हेल व जिला मुख्यालय से पुलिस बल नागदा बुलाया गया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget