नागदा जं--कांग्रेस नेता एवं पोरवाल समाज के आधार स्तंभ प्यारेलाल पोरवाल का आकस्मिक निधन अंतिम विदाई देने बडी संख्या में पहुॅंचे राजनीतिक पदाधिकारी कार्यकर्ता, व्यापारीगण एवं समाजजन

MP NEWS24-वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पोरवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी प्यारेलाल पोरवाल (75 वर्ष) का गुरूवार रात्री 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर नगर में फैलते ही नागरिकों को स्तब्ध देखा गया। श्री पोरवाल के निधन से जहॉं पोरवाल समाज को आघात पहुॅंचा है वहीं राजनीतिक रूप से भी कांग्रेस संगठन को क्षति उठाना पडी है। श्री पोरवाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के नजदीकी थे, वहीं बिरलाग्राम स्थित ग्रेसिम उद्योग तथा नागदा नगर के बीच की महत्वपूर्ण कडी के रूप में इन्हेें जाना जाता था। श्री पोरवाल का रात 9 बजे अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बिरलाग्राम स्थित ग्रेसिम जनसेवा ट्रस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहॉं प्रमुख चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किए। रात 9.30 बजे श्री पोरवाल ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। श्री पोरवाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे चंबल तट स्थित मुक्तिधाम पर हुआ जहॉं उनके छोटे भाईयों जयंतिलाल, संजय व पुत्रों नितिन तथा राहुल सहित परिजनों ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा महात्मा गांधी मार्ग स्थित उनके निवास से प्रातः 10.30 बजे निकली जिसमें राजनीतिक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारियों, पोरवाल समाज के नागरिक बडी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख बाजारों में पोरवाल समाज के व्यापारियों ने अपने व्यवसाय बंद रखकर श्री पोरवाल के प्रति श्रृद्धांजली व्यक्त की। उठावना शनिवार को सुबह 10.30 बजे बद्रीविशाल मंदिर धर्मशाला क्रमांक 1 पर होगा।

एक जमाने में कांग्रेस की राजनीति में पेठ रखने वाले श्री पोरवाल को राजनीति के चाणक्य के रूप में जाना जाता था। वर्तमान में उनके गहरे राजनीतिक संबंध कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य दलों के नेताओं से थे। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर स्थानिय राजनीति में उन्हें अपना गुरू मानते थे। कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नपाध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल से भी उनकी अभिन्न मित्रता थी। राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत एवं पूर्व विधायक लालसिंह राणावत से भी इनके व्यक्तिगत संबंध थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आना-जाना उनसे जीवंत संपर्क होने के कारण श्री पोरवाल के निवास पर लगा रहता था। बिरलाग्राम स्थित ग्रेसिम व उन्य उद्योगों में प्रबंधन से इनके ताल्लुकात होने के कारण श्री पोरवाल को उद्योग व नागदा नगर के बीच की कडी के रूप में भी देखा जाता था।
मुक्तिधाम पर शोक सभा आयोजित की गई जिसे प्रुमख रूप से विधायक श्री गुर्जर, पूर्व विधायक श्री राणावत, पूर्व विधायक दिलीप शेखावत, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णकांत जायसवाल, धर्मेश जायसवाल, राजेश धाकड, प्रकाश जैन, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, बसंत मालपानी, सीएम अतुल, योगेश शुक्ला, कैलाश सनोलिया, चन्द्रप्रकाश चौरडिया, मनोज राठी, मनोज राठी बारदानवाला, अशोक मालवीय, चेतन यादव, सुरेन्द्र मीणा, रविकिशन पारिक आदि ने संबोधित किया। संचालन दिलीप कांठेड ने किया।
ग्रेसिम के जनसंपर्क अधिकारी संजय व्यास, अनुराग पोद्दार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबुलाल गुर्जर, रमेशचन्द्र पाल, मनोज राठी, दिनेश अग्रवाल, गोपाल सलुजा, कैलाशचन्द सेठिया, अरूण चौधरी महिदपुर, बद्रीलाल पोरवाल, गुरूजी राघवेन्द्र वल्लभ व्यास, पूर्व पार्षद, विजय पोरवाल, प्रशांत मेहता, रमेश राठी, अशोक मालवीय, मनीष पोरवाल राधिका, मुकेश जैन, रूपेश गेलडा, गोपाल यादव, हरचरण चावला, डॉ. एसआर चावला, सुरेश पंजाबी, दिनेश दुबे, अभय चौपडा, द्वारकाधीश सेठिया, घनश्याम राठी, आशीष जैन, दीपक चौहान, विजय रघुवंशी सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक मुक्तिधाम पर उपस्थित थे।
बॉक्स
अभा टेपा सम्मेलन से पुरे देश में थी पहचान
श्री पोरवाल की पहचान काव्य एवं हास्य व्यंग्य के प्रतिवर्ष रंगपंचमी पर्व पर आयोजित होने वाले प्रमुख आयोजन अभा टेपा सम्मेलन से देश के विभिन्न प्रांतों में थी। श्री पोरवाल के संयोजन में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्ट्रीय कवि जगन्नाथ विश्व हुआ करते थे। विगत 30 वर्षो से यह आयोजन दो वर्ष पूर्व तक आयोजित होता रहा। जिसमें देश के ख्यातिनाम अनेक कवि यहॉं रचनापाठ करने आते रहे। दो दिन पूर्व ही श्री पोरवाल का जन्मदिन भी था।
चित्र फाईल - नागदा 153

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget