Latest Post



Nagda(mpnews24)।   जिला कलेक्टर आशीषसिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी के निर्देश पर स्थानिय तहसीलदार राजेन्द्र गुहा एवं खनीज विभाज के अधिकारी जयदीप नामदेव के नेतृत्व में शहर में अवैध रेत खनन कर विक्रय करने वाले ट्रेक्टर चालकों पर बडी कार्रवाई को बुधवार को अंजाम दिया गया।

राजस्व विभाग एवं खनीज विभाग के अधिकारियों ने सुबह ही उक्त कार्रवाई को अंजाम देना प्रारंभ क दिया था। गौरतलब है कि प्रतिदिन अल सुबह से ही स्थानीय कोटा फाटक पर दर्जनों ट्रेक्टरों के माध्यम से बिना रायल्टी चुकाए अवैध रूप से लाई गई रेत को यहाॅं विक्रय किया जा रहा था। जिसकी जानकारी अधिकारियों के माध्यम से जिला कलेक्टर तक पहुॅंच गई थी। मामले में दो दिन पूर्व ही तहसीलदार द्वारा एप्रोच रोड पर अवैध रूप से चट्टा बनाकर रेत का व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मार्ग को पुनः प्रारंभ करवाया था। उसके बाद से ही बिना रायल्टी के अवैध रेत के विक्रय को लेकर कार्रवाई की बात कही जा रही थी। बताया जाता है कि अधिकारियों ने 12 से अधिक ट्रेक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने में खडा करवा दिया है।

बाॅक्स
ट्रेक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नम्बर तक नहीं

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पडा। जिन टेक्ट्रर-ट्रालियों को प्रशासन ने जप्त किया है उनमें से ज्यादातर पर न तो रजिस्ट्रेशन नम्बर है और ना ही कोई अन्य कागजात मिले है। बताया जाता है कि अधिकारियों ने ट्रेक्टर के चैचिस नम्बर आदि को नोट कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसको लेकर यातायात विभाग की लापरवाही भी सामने आई है।



Nagda(mpnews24)।   इनर व्हील क्लब नागदा के तत्वाधान में बुधवार को स्थानिय नगर पालिका द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहाॅं रह रहे वृद्धजनों क दंत परीक्षण, ब्लड जांच एवं शूगर आदि की जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। शिविर के दौरान उपस्थित क्लब पदाधिकारियों द्वारा वृद्धजनों को कंबल, मिठाई एवं नमकीन आदि भी प्रदान किए। इस अवसर पर रेखा कांठेड, जया राठी, आशा जवेरिया, स्वाती राठौड, डाॅ. शैली सलुजा आदि उपस्थित थी।



Nagda(mpnews24)।   दिव्यांगता के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में सम्मानित संस्था एवं लायंस आफ नागदा की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन बुधवार को प्रातः 9 बजे स्नेह परिसर श्रीराम कॉलोनी में होगा।

स्नेह के परियोजना अधिकारी महेशचन्द्र राठौड़ ने बताया की सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग उज्जैन एवं  संस्था स्नेह के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए स्नेह की निदेशक डॉ. नैना क्रिश्चियन के नेतृत्व ने खेलकूद प्रतियोगिता के तहत म्यूजिक चेयर रेस, ड्राप द बॉल, रस्सीखेच, 25 मीटर दौड़, वाटर ट्रांसफर बॉय हेंड, लेमन रेस, पिरामिड मेकिंग, हेयर स्टाइल, भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, वादन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर तथा समाजसेवी मनोहरलाल कांठेड उपस्तिथ रहेंगे। स्नेह के संस्थापक पंकज मारू, विनयराज शर्मा, गोविन्द मोहता, रवि कांठेड, विजय पोरवाल, पंकज पावेचा, सुरेन्द्रसिंह चैहान, एवं निर्मल जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



Nagda(mpnews24)।   विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नील गाय को मारे जाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम आशुतोष गोस्वामी को सौंपा।

ज्ञापन में विहीप, बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि 26 नवम्बर को रात्रि में नील गायों को मारा गया जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि घटना स्थल का दौरान करने पर प्रतित होता है कि नील गाय की हत्या गले पर धारदार से की गई है। उन्होंने कहा कि झिरन्या गांव के पास में भी नीलगाय की हत्या पूर्व में की गई थी जिसका प्रकरण भी बिरलाग्राम थाने में दर्ज है, जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पदाधिकारियों ने मांग कि उक्त मामले को प्रशासन गंभीरता से ले तथा आरोपीयों को कठोर कार्रवाई की जावे अन्यथा संगठन को आंदोलनात्मक कार्रवाई करना होगी जिसकी जिममेदारी शासन, प्रशासन की होगी।
ज्ञापन प्रेषित करते समय विहीप प्रखण्ड मंत्री दीपक चैधरी, सुरेश सोनी, राकू चैधरी, मोनू ठक्कर, दीपक चैधरी, रमेश प्रजापत, देवेन्द्र सेन, हिमू चंदेल, राम गोपाल परमार, संजय यादव, महेश सोनी, ओम कुमावत, प्रतिक सोनी आदि उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)-  नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी, पेयजल वितरण ऑपरेटर एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्य का मान सम्मान नागदा प्रकाश नगर वार्ड 22-23 के नागरिकों की ओर से मंगलवार को किया गया।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी में अपनी सेवाएं निरंतर प्रदान करने वाले कर्मचारियों को दीपावली मिलन समारोह के दौरान पूर्व पार्षद सीएल वर्मा के जन्मदिवस पर प्रकाश नगर गली नंबर 2 दुर्गा माता मंदिर प्रांगण पर भारत सरकार सामाजिक न्याय मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति सदस्य कवि बीएल परमार, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रघुवंशी, विजन पब्लिक स्कूल संचालक बालाराम परमार के सानिध्य में किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों का पूर्व पार्षद शांतिदेवी प्रजापत, श्रीमती रमा वर्मा, श्रीमती चैधरी ने कंकू तिलक माल्यार्पण सम्मान-निधि के साथ स्वागत किया। सफाई कर्मचारियों के हेड लालचंद का स्वागत नागरिकों द्वारा किया गया नगर के नगर सुरक्षा समिति प्रभारी भारत सिंह सिंगर के साथ पधारे सभी सदस्यों का स्वागत इस अवसर पर किया गया।
इस अवसर पर श्री राम कॉलोनी, आदिनाथ कॉलोनी, अमलावदिया रोड के पेयजल वितरण ऑपरेटर आदि का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व पार्षद श्री वर्मा का जन्म दिवस सभी सेवारत कर्मचारियों के बीच मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री परमार, श्री रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण विगत 8 माह से चल रहा है, हम लोग हमारी चिंता कर रहे थे लेकिन इन कर्मचारियों ने सभी शहरवासियों की चिंता करते हुए संपूर्ण नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल वितरण व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया, साथ ही नगर सुरक्षा समिति ने पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नगर की सुरक्षा में सहयोग दिया।


कार्यक्रम में नारायणसिंह बेस, रणवीरसिंह चैहान, सुरेश पांडे, नर्मदा शंकर जोशी, उमाशंकर, हरनामसिंह रघुवंशी, मुकेश भारद्वाज, रामचंद्र मीणा, मोहनलाल चैहान, केएल सोनी, राजू राठौर, घनश्याम प्रजापत, सुरेश शर्मा, हीरालाल मीणा, प्रदीप व्यास, मनोज, विजय, रवि रघुवंशी आदि बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। सम्मान समारोह में पत्रकार बंधुओं का भी स्वागत किया गया संचालन एवं आभार सीएल वर्मा ने व्यक्त किया।



Nagda(mpnews24)।   नागदा स्थित केमिकल उद्योग लैंक्सेस के संपूर्ण भारत में स्थापित इकाईयों की वित्तीय वर्ष 2020 में बेहतर संवहनीयता के लिए लैंक्सेस की प्रतिबद्धता के अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इन्डेक्स (डीजेएसआई) यूरोप की “केमिकल्स” श्रेणी में पिछले साल की तरह ही इस साल भी यह विशेष केमिकल्स कंपनी शीर्ष स्थान पर है और डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इन्डेक्स वर्ल्ड में सुधार के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गई है। इस प्रकार लैंक्सेस को लगातार चैथी बार डीजेएसआई यूरोप में और डीजेएसआई वर्ल्ड में लगातार दसवीं बार शामिल किया गया है। कंपनी ने खास तौर पर जलवायु रणनीति, मानवाधिकार और इसके साथ ही पानी से जुड़े जोखिमों के प्रबंधन में अच्छे नतीजे हासिल किए हैं।  


लैंक्सेस एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चैयरमैन मैथियास जैशर्ट ने कहा, “लंबे समय से हमारी कॉर्पोरेट रणनीति में स्थिरता और संवहनीयता दृढ़ता से स्थापित की जा चुकी है और हम लगातार अपने ईएसजी प्रोफाइल को और बेहतर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसलिए हमें खुशी हो रही है कि इस साल हमारी कोशिशों को विशेष तौर पर मान्यता मिली है। इसके साथ ही पूंजी बाजार में संवहनीय मानदंड अब हमारी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है।”

डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडाइसेस (डीजेएसआई) के लिए साल में एक बार वित्तीय रूप से सुसंगत पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन-प्रणाली (ईएसजी) कारकों का मूल्यांकन किया जाता है। डीजेएसआई वर्ल्ड में प्रत्येक क्षेत्र में विश्लेषित की गई वैश्विक कंपनियों के केवल सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिशत को ही शामिल किया जाता है, जबकि यूरोप में स्थित मुख्यालय वाली सर्वश्रेष्ठ 20 प्रतिशत कंपनियों को डीजेएसआई यूरोप में शामिल किया जाता है।    

सस्टेनेबिलिटी रेटिंग एजेन्सियों ने लैंक्सेस को किया अपग्रेड
इसके अलावा, सस्टेनेबिलिटी (संवहनीयता) में विशेषज्ञता रखने वाली रेटिंग एजेंसियों आईएसएस और एमएससीआई ने अपने प्रतिष्ठित ईएसजी रेटिंग में लैंक्सेस को अपग्रेड किया है। आईएसएस-ईएसजी ने इस साल लैंक्सेस को सी से बी के स्तर पर अपग्रेड किया है। इसके साथ ही इस विशेषज्ञ केमिकल्स कंपनी को पहली बार “प्राइम” स्टेटस प्राप्त हुआ है जिससे इसे “केमिकल्स” क्षेत्र में सूचीबद्ध 170 कंपनियों के शीर्ष 8 प्रतिशत के बीच रखा गया है। आईएसएस-ईएसजी 100 से ज्यादा उद्योग विशिष्ट संकेतकों का मूल्यांकन करती है। लैंक्सेस ने खास तौर पर पर्यावरणीय प्रबंधन, कॉर्पोरेट शासन-प्रणाली और बिजनेस नैतिकता और इसके साथ ही ईको-एफिशियंसी में बेहतर नतीजे हासिल किए हैं।

एमएससीआई-ईएसजी रिसर्च ने भी लैंक्सेस की रेटिंग को बीबीबी से ए में लाते हुए इसमें सुधार किया है। जलवायु रणनीति, कॉर्पोरेट शासन-प्रणाली के अच्छी तरह सूत्रबद्ध सिद्धांत और केमिकल सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत प्रयासों से यह सुधार संभव हो पाया है। एमएससीआई रेटिंग दर्शाते हैं कि एक कंपनी लंबी अवधि के, वित्तीय रूप से सुसंगत ईएसजी जोखिमों के प्रति कितना लचीलापन रखती है।




Nagda(mpnews24)।   कोरोना महामारी के इस दौर में यात्री ट्रेनों के विगत 8 माह से बंद होने से नागदा से उज्जैन सडक यातायात पर भारी दबाव महसूस किया जा रहा है। लाॅकडाउन के दौरान दो माह तो यातायात बंद रहा लेकिन उसके बाद वर्तमान दौर में इस मार्ग पर अत्यधिक यातायात का दबाव देखा जा रहा है तथा चार पहिया वाहनों जिसमें कार के साथ-साथ दुपहिया वाहनों की भरमार सडक पर देखी जा रही है। मार्ग पर अत्यधिक यातायात का दबाव होने के कारण यहाॅं दुर्घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढा है जिसके चलते प्रतिदिन यहाॅं छोटी-बडी दुर्घटनाऐं हो रही है। वर्तमान में उक्त मार्ग पर देखा जाऐ तो सुरक्षा के संसाधन शून्य है। यदि कोई दुर्घटना घटित हो भी जाती है तो कई किलोमीटर दूरी से एम्बुलेन्स आदि को बुलाना पडता है। मार्ग पर आने-जाने के लिए सरकार द्वारा टैक्स वसुला जाता है लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम इस मार्ग पर नहीं है। मार्ग को उज्जैैन से लेकर जावरा तक स्टेट हाईवे-17 का दर्जा भी प्राप्त है लेकिन स्टेट हाईवे बीओटी रोड पर मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान किसी को नहीं है।

यात्री ट्रेन बंद होने से बने हालात
वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते यात्री टेªनों जिसमें नागदा से उज्जैन, इन्दौर तथा नागदा से रतलाम, जावरा आदि स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रीयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं देवउडनी ग्यारस के बाद से मांगलिक कार्यक्रमों का दौर भी प्रारंभ हो चुका है। जिसके चलते सडक मार्गो पर यातायात का भारी दबाव देखा जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा विगत 8 माह से यात्री गाडियों को बंद कर रखा है तथा अभी भी लम्बे समय तक लोकल यात्री ट्रेनों के प्रारंभ होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे है। वर्तमान में जो भी यात्री ट्रेनें चल रही है उनमें यात्रा करने से पूर्व आरक्षण आवश्यक किया गया है। ऐसे में यात्रीयों का भारी दबाव सडक मार्गो पर आ गया है।

दबाव के चलते हो रही दुर्घटनाऐं
वर्तमान में उज्जैन-जावरा बीओटी रोड जिस पर शूल्क वसुला जाता है पर यातायात का भारी दबाव है। अमूमन दिन के किसी भी समय इस मार्ग पर यातायात बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है तथा वाहन चालकों की थोडी सी भी असावधानी के चलते मार्ग पर दुर्घटनाऐं हो रही है। मार्ग पर दुपहिया वाहनों का भी अत्यधिक दबाव देखा जा रहा है जो असुरक्षित होकर यात्रा करते हैं। दुपहिया वाहन चालकों में 90 प्रतिशत चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। साथ ही कई वाहनों की न तो टेल लाईट जलती है और ना ही साईड ग्लास होते हैं। ऐसे में असुरक्षित रूप से मार्ग पर दुपहिया वाहनों का यातायात देखा जा रहा है। मार्ग पर प्रतिदिन एक-दो दुर्घटनाऐं घटित होने की सूचनाऐं मिल रही है। ऐसे में दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को बहुत ही सावधानी से उक्त मार्ग पर यात्रा करना चाहिए।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget