Latest Post



Nagda(mpnews24)।   उमरना फाटक के समीप रहने वाले 38 वर्षीयक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने तथा जीवनलीला समाप्त करने से पूर्व बनाऐ गए विडियो में बताऐ गए नामों में से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ की जा रही है।

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरना फाटक के समीप रहने वाले दिनेश मीणा का शव बुधवार को पास ही के खेत में स्थित पेड पर लटका मिला था। दिनेश ने मौत से पहले एक विडियो वायरल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जब इच्छा होती लठ्ठ और हथियार लेकर उससे मारपीट की जाती थी। इससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या करने की बात सामने आई है। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार उसी क्षेत्र के चार लोग मुक्या, जीतू और एक महिला को बताया है। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर तीन लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी भी मिली है। बताया जाता है कि युवक ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनसे पुछताछ की जा रही है तथा जल्द ही युवक की मौत का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाऐगा।




Nagda(mpnews24)।   नवकार भाईजी ग्र्रुप के संस्थापक संचालक राजेश सकलेचा भाईजी, आशीर्वाददाता राघवेन्द्रवल्लभ व्यास गुरूजी, संरक्षक शरद जैन, संयोजक श्रीमती जया पाण्डे, वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती आशा जवेरिया एवं ग्रुप के सदस्यो की सर्वानुमति से वर्ष 2021 के लिये अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रिंकू शर्मा एवं सचिव पद हेतु श्री विनिता शर्मा को मनोनीत किया गया।


सकलेचा ने बताया कि विगत चार वर्षो में गु्रप के द्वारा दानदाताओं के सहयोग से शहर एवं शहर के बाहर कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें लेकोड़िया स्थित गौशाला में गायो को खल एवं चारा, मुक पशुओं के इलाज हेतु राशि उपलब्ध करवाना, जीवदया समाजसेवियों का सम्मान, हामूखेड़ी में कुष्ठ रोगियों को मिठाई एवं कपड़ा वितरण, देवास में दृष्टिहीन छात्रावास में चादर एवं तकिये का वितरण, तपस्वियों का सम्मान, नवकार स्तम्भ हेतु मांग, दिक्षार्थी बहन का अभिनन्दन, अंजनी नगर एवं छोटी रोहल में छात्र-छात्राओं को ड्राय फ्रूट एवं स्वेटर वितरण, शिखर जी जाने वाले तिर्थयात्रियों का सम्मान ऐसे कई सामाजिक, धार्मिक जीवदया सेवा कार्य करके नगर में एक अपनी अलग छवि बनाई। ज्ञात हो तो इन्ही ंसेवाकार्यो को देखते हुए 16 मार्च 2018 को उज्जैन में इस ग्रुप को नवकार धर्मयोद्धा की उपाधि से अलंकृत किया गया था। मनोनीत होने के बाद श्रीमती शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 2021 में ग्रुप के बैनर तले अधिक से अधिक सेवा कार्य करके ग्रुप को नई उंचाईयों पर ले जाने का प्रयास हरसंभव करेंगे।

इन्होने दी बधाई
नवीन पदाधिकारियों को केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, संस्थापक राजेश सकलेचा, संरक्षक शरद जैन, संयोजक श्रीमती जया पाण्डे, अध्यक्ष श्रीमती आशा जवेरिया, सचिव श्रीमती डॉ. श्वेता जैन, श्रीमती रेखा कांठेड़, अमित बम, मनीष भण्डारी, दिनेश सेठिया, डॉ. राहुल शर्मा, मनोज चपलोत, शुभम आदर्श, नितिन चैहान, वरूण भाटिया, सीएम अतुल, महेन्द्र जोशी, डॉ. स्वाति राठौर, श्रीमती पुष्पा रघुवंशी, राखी सेठिया, सरोज सकलेचा, सुनिता गुप्ता, मीना अग्रवाल, आदिति लिमया, अर्चना वर्मा, रितु अरोडा, डॉ. रविना सोनी, सोनाली गुर्जर, मीना गुर्जर, मुक्ता मोहता, पिंकी पोरवाल, रिता पुरोहित, सुनीता मीणा, प्रियंका राठी, रेखा मालवीय, डॉ. प्रदीप बाफना (बडावदा), महावीर जैन (रायपुरिया), मेहुल बम (बामनिया), प्रफुल्ल जैन (पिपलौदा), संजय डांगी(सरसी), सतीश मारू (उन्हेल) अदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

 


Nagda(mpnews24)।   मुनपा अधिकारी द्वारा पूर्व में मोबाइल रिचार्ज के नाम पर फर्जी वाउचर बिल के माध्यम से स्वीकृत किए गए भुगतान आदेश के मामले में हुई एक शिकायत के बाद उज्जैन संभाग के कमिश्नर आंनद कुमार शर्मा ने जांच का आदेश जारी किया गया हैं। उक्त मामले में जांच कर 7 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक एसके रेवाल (उज्जैन) को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

शिकायतकर्ता अभिषेक चैरसिया के अनुसार मुनपा अधिकारी अशफाक खान और ग्रेड 3 कर्मचारी महेश खत्री ने संयुक्त रूप से दिया पूरे मामले को अंजाम देने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने फर्जी बिल वाउचर के माध्यम से आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया गया है। एक ही मोबाइल नंबर के रिचार्ज पर 13 महीनों में 2500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 32,500 रुपए का भुगतान किया गया है। जबकि बड़ी से बड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में 2500 रुपए प्रतिमाह का वाउचर प्लान मौजूद नहीं हैं और यदि मौजूद हैं तो उसके मूल बिल आखिर क्यों सत्यापित नहीं किए गए। चैरसिया ने बताया हैं कि सीएमओ फर्जी बिल इनके कार्यकाल में नगरपालिका में भुगतान हेतु प्राप्त हुए हैं जिनके प्रमाणित दस्तावेज भी जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। बिना मिलीभगत और कमीशनखोरी ऐसे कृत्य को अंजाम दिया जाना संभव नहीं हैं।



Nagda(mpnews24)।   दिव्यांगता के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में सम्मानित एवं लायंस आफ नागदा की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग उज्जैन द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम स्नेह परिसर श्रीराम कॉलोनी में संपन्न हुआ। विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्नहे के संस्थापक लायन पंकज मारू, लायन अजय गरवाल, लायन निर्मल जैन ने हरी झण्डी दिखा कर किया। स्नेह की निदेशक डॉ. नैना क्रिश्चियन के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं में दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता।



यह रहे विजेता
खेलकूद प्रतियोगिता के तहत लेमन रेस में धनाक्षी चैहान, बॉल थ्रो में दक्ष प्रजापत, 25 मीटर दौड़ में पवन बडवानिया, डिस्पोजल पिरामिड पुरुष वर्ग में अंकित सेन एवं महिला वर्ग में धनवंतरी सक्सेना, रस्सीखेच में मोहित जटिया, हीना सांवरिया, आशुतोष, कुंज भावसार, गौरव प्रजापत, चेयर रेस में कृष्णा राठौर, हेयरस्टाइल में स्वाती जांगिड, वाटर ट्रांसफर थू्र हेंड में पुष्कर दर्कुनिया, अयान, दुर्गाशंकर एवं लाली सिसोदिया, तथा  सुईधागा प्रतियोगिता में अजय चंद्रावत ने स्वर्ण पदक जीता।
इसी प्रकार नागेश्वर चैहान, प्रदीप भाटी, अयान खांन, खुशी सवासिया, धनाक्षी चैहान, आयुषी, शिवा, करण सिलावट ने रजत पदक एवं लक्ष्मी हरारे, ऋषभ चैहान, फरजान शेख, फातिमा बी, कुलदीप सिंग, अभिषेक कंठा ने प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक अर्जित किये।
सांस्कृतिक प्रतुतियों के तहत तबला वादन में हिम्मत सोलंकी, एकल गायन में आदित्य मेहता, समूह नृत्य में उषा पाल, श्रुति निषाद, एकल नृत्य में ओमप्रकाश प्रजापत ने स्वर्ण पदक एवं नीरज बम्बोरिया, रमेश पर्वत, अजय जैन राहुल पांचाल, संजना पोरवाल ने रतज पदक तथा अरुण गिरी, मोहित, अंकित व गणेश चैहान ने कांस्य पदक आर्जित किये।


बाॅक्स
अतिथियों किया पुरस्कार वितरण

विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित इन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम के विजेताओं को अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर, समाजसेवी रवि कांठेड, लायंस क्लब नागदा ग्रेटर अध्यक्ष विनयराज शर्मा एवं लायन अजय गरवाल ने पुरुस्कृत किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया द्य स्नेह के बच्चों ने प्रार्थना गीत की प्रस्तुती दी। अतिथियों का स्वागत स्नेह के रिषभ चैहान, सलोनी भाटी, फरजान शेख, लाली सिसोदिया ने किया ने किया द्य स्वागत उद्बोधन एवं विश्व  दिव्यांग दिवस की विस्तृत जानकारी संस्थापक पंकज मारू ने दी।

यह थे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी महेशचंद्र राठौड़ एवं आभार लायन विजय पोरवाल ने माना। इस अवसर पर लायन झमक राठी, सलीम खान, शशांक सेठिया, राजेश मोहता, अशोक बिसानी, श्यामलाल चैहान, बॉबी बंसल, रमेशचन्द्र केरवार, सौरभ मोहता, तेजपाल जावेरिया, अभिभावकगण, स्टाफ, सहित अनेक दिव्यांगजन, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्तिथ थे।



Nagda(mpnews24)।   खरीफ 2019 की फसल अतिवृष्टि के कारण 70 से 75 प्रतिशत तक सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी थी, तत्कालीन कांग्रेस सरकार के राजस्व मंत्री गोविन्दसिंह राजपुत को विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने पत्र लिखकर व मुलाकात कर किसानों को राहत प्रदान करने हेतु सर्वे कराने का आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप् नागदा व खाचरौद तहसील के किसानों को शासन से मुआवजा स्वीकृत करवाया था व आगामी सर्वे के आधार पर बीमा कम्पनी को भी अगवत करवाकर बीमा क्लेम के प्रकरण बनवाये गये थे। इन किसानों को 18 अक्टूबर को शासन ने बीमा क्लेम की राशि स्वीकृत कर उज्जैन में मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में डालने की औपचारिकताऐं की थी, लेकिन डेढ माह बीत जाने के बाद भी करीब एक हजार किसानों को जो पात्र हैं दोनों तहसील के उन्हें बीमा क्लेम की राशि नहीं मिली है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैं के जिला प्रबंधक व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर को अवगत करवाकर पात्र किसानों के खाते में शीघ्र बीमा राशि जमा करवाने हेतु जिलाधीश को पत्र भेजा है, ताकि किसानों को रबी फसल में उत्पादन के खर्च कर सकें। साथ ही स्वीकृत वर्ष 2019 की मुआवजे की 75 प्रतिशत शेष राषि भी वितरण करने का आग्रह किया है। यह जानकारी पूर्व मण्डी डायरेक्टर अर्जुनसिंह पंवार ने दी।



Nagda(mpnews24)।   गुर्जर, गायरी, पाल, धनगर समाज के शहर अध्यक्ष विशाल गुर्जर, सचिव अजय गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर समाज के युवाओं द्वारा बैरछा रोड पर बनाऐ जाने वाले मटन, मछली मार्केट के निर्माण पर विरोध दर्ज करवाया।

अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए गुर्जर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बैरछा रोड पर भूमि चिन्हित कर मटन, मछली मार्केट बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे समाजजनों को आपत्ति है क्योंकि जहाॅं भूमि चिन्हित की गई है उसके पास ही भगवान देवनरायण का मंदिर स्थापित है तथा सगस महाराज का मंदिर भी स्थित है और पास ही रहवासी बस्ती है इस कारण यहाॅं मछली, मटन मार्केट बनाना उचित नहीं होगा। सभी समाजजनों ने अपनी आपत्ति प्रस्तुत की। ज्ञापन प्रेषित करते समय पवन गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, अनिल गुर्जर, दिपेश गुर्जर, राजेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, दीपक गुर्जर, महेश गुर्जर, आशीष गुर्जर आदि उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)।   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर कांग्रेस की बैठक स्थानिय जीवदया मानव सेवा समिति हाॅल में आहुत की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल, पीसीसी निकाय प्रभारी विरेन्द्र सोलंकी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, ब्लाॅक अध्यक्ष विरेन्द्र गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल द्वारा सभी कांग्रेसजनों से आगामी निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मतदाता सूचीयों के त्रुटिपूर्ण प्रकाशन होने का मुद्दा कांग्रेजनों ने प्रमुखता से उठाया। जिस पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों अपने-अपने वार्डो की सूचीयों की सुक्ष्मता से जांच कर त्रुटियों में सुधार करवाने की बात कही गई। साथ ही कांग्रेसजनों ने सभी से एकजुट होकर निकाय चुनाव में हिस्सेदारी करते हुए जीत का परचम लहराने की बात कही। इस अवसर पर संगठन के मण्डलम् अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी के अलावा बडी संख्या में कांग्रेसजन आदि मौजुद थे।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget