l
Nagda(mpnews24)। शहर के व्यापारी महासंघ ने किराना व्यापारी संघ के नवीन पदाधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष के निवास पर पहुॅंच कर किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र राठौर के निवास पर पहुॅंच कर नवागत पदाधिकारी अध्यक्ष श्री राठौर, सचिव अतुल छोरिया, कोषाध्यक्ष किरण पोरवाल आदि का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर व्यापारी महासंघ के राजेन्द्र कांठेड, नरेन्द्र राठी, गोपाल मोहता, सचिव रमेश मोहता, बद्रीलाल पोवाल, हनुमान प्रसाद शर्मा, जगदीश मेहता, आदि ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर किराना व्यापारी संघ के संरक्षक मनोज राठी, सुरेन्द्र कांकरिया, पूर्व अध्यक्ष किशोर सेठिया आदि भी उपस्थित थे।Nagda(mpnews24)। गौपाल गौशाला की ग्राम भिलसुडा में स्थित बीड जहाॅं 50 बीघा जमीन पर उगी घास पर रविवार की दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आगजनी के चलते 20 बीघा में उगी हुई घास पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गई। घास गौपाल गौशाला में रखी जाने वाली गायों के लिए उगाई जाती थी। बताया जाता है कि जिस स्थान पर जमीन पर घांस उगी हुई थी वहाॅं न तो कोई हाई टेंशन लाईन थी और ना ही अन्य कोई कारण से आग लग सकती थी। ऐसे में किसी शरारती तत्व द्वारा उक्त आगजनी की घटना को अंजाम देने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भिलसुडा में स्थित बीड पर गौपाल गौशाला में रखी जाने वाली गायों के लिए लगभग 50 बीघा जमीन पर घांस उगाई जाती है। बताया जाता है कि उक्त घांस गौशाला की गायों के खाने में उपयोग में आती है। 20 बीघा बीड में कई कुंटल घास के जल जाने से गायों को आगामी समय में भोजन आदि के लिए समस्या का सामना करना पडेगा। बताया जाता है कि आग इतनी ज्यादा थी कि उसे बुझाने के लिए दो स्थानों की फायर बिग्रेड को बुलाना पडा। इससे पूर्व ग्रामीणजनों एवं वहाॅं पर कार्यरत लोगों द्वारा दवाई छिटने के टेंकर में पानी भरकर आग को आगे बढने से रोका जिसका परिणाम रहा कि क्षेत्र में खडी फसलों में आग नहीं लग पाई। बताया जाता है कि जिस स्थान पर आगजनी की घटना हुई है वहाॅं न तो कोई हाई टेंशन लाईन है और ना ही अन्य कोई ऐसी चिज दिखाई दी जिससे आग लग सकती है। मामले में शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
Nagda(mpnews24)। 90 मीटर धार्मिक स्थल सड़क निर्माण ज्ञापन दिया गया। प्रकाश नगर वार्ड क्रमांक 23 श्री शिव हनुमान दुर्गा साईं मंदिर की बाईपास गली 130 फीट एवं फातिमा कान्वेंट रोड लक्ष्मी आटा चक्की से नहर क्षेत्र का रोड शिव मंदिर की बाईपास सड़क जो 15 वर्ष पूर्व बनी थी उबड़-खाबड़ हो चुकी है को लेकर पूर्व पार्षद सीएल वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता नारायणसिंह बेस् ने नगर पालिका प्रशासन के नाम प्रशासक के नाम मुख्य नगरपालिका अधिकारी भविष्य कुमार खोबरागड़े को धार्मिक स्थलों की बाईपास गलियों और सीमेंट कांक्रीट बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया। प्रमुख रूप से महेंद्रसिंह देवड़ा, बसंत सैनी, राजेश शर्मा, नंदकिशोर भाटी, मूलसिंह चैहान, विनीत जोशी, बलवंतसिंह चैहान, रानी जयसवाल, कालीचरण शर्मा, रामकुमार शर्मा, कल्याणसिंह तोमर, विनोद गौर, शिवरानी सुखपालसिंह चैहान अनिल जायसवाल, नंदकिशोर मथानिया आदि उपस्थित थे। सीएमओ खोबरागड़े ने आश्वस्त किया कि दोनों मंदिर की गलियां सीमेंट कंक्रीट कराई जाएगी।
Nagda(mpnews24)। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने नगरीय चुनाव को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षकगणों विधायक अलीराजपुर मुकेश पटेल, महिला कांग्रेस नैत्री हिमानी सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, सोमवार को दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस खाचरौद पर क्षैत्रीय विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की उपस्थिति में 21 वार्डों के कांग्रेस दावेदारों व अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत कर पर्यवेक्षक से चर्चा की।