Latest Post



Nagda(mpnews24)।  बुधवार की रात को आपसी विवाद के चलते तीन युवकों ने फरियादी श्यामलाल के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपीयों ने घटना के दौरान एक चार पहिया वाहन एवं एक दुपहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले में पुलिस थाना नागदा मण्डी द्वारा विभिन्न धाराओं में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मामले में थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी श्यामलाल पिता हरजी गुर्जरवाडिया ने बताया कि उसके निवास के समीप कुछ लोगों द्वारा मदिरा का सेवन कर उसके घर पर तोडफोड की गई है। फरियादी ने बताया कि प्रकाश, संदीप एवं सुनील पिता कुंवरजी ने गंभीर उसके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया दरवाजे एवं बिजली के मीटर को भी तोड दिया है। बताया जाता है कि आरोपीगण एवं एक अन्य व्यक्ति रामपाल गुर्जरवाडिया द्वारा साथ बैठकर मदिरा का सेवन कर रहे थे उसी दौरान आपसी विवाद के बाद आरोपीयों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपीयों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया तथा फरियादी के घर के दरवाजे को भी तोड दिया तथा समीप ही खडे चार पहिया वाहन स्काॅरपीयों के शीशे तोडदिए तथा मोटर सायकल प्लसर को क्षतिग्रस्त कर नाले में फेक दिया था। मामले में पुलिस द्वारा फरियादी श्यामलाल की रिर्पोट पर प्रकाश, संदीप एवं सुनील के विरूद्ध भादवि की धारा 506, 323, 294, 427, 34 में प्रकरण दर्ज किया गया है।



Nagda(mpnews24)।  वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलपथ नागदा ने बताया कि नागदा-पिपलौदा बागला के मध्य उज्जैन लाइन पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 1ए पर 5 से 8 फरवरी तक सडक मरम्मत का कार्य किया जावेगा। कार्य के दौरान समपार फाटक पर सडक यातायात को पूर्णतः बंद रखा जायेगा। उक्त तारीखों को यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने अथवा मार्ग बदलने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यक विभागों को भी अनुरोध किया गया है जिसमें एसडीएम नागदा, थाना प्रभारी मण्डी नागदा एवं बिरलाग्राम, थाना प्रभारी रेसुब एवं स्टेशन अधिक्षक नागदा भी शामिल है।



Nagda(mpnews24)।  राष्ट्रीय पत्रकार समारोह का आयोजन गत दिनों दिल्ली के संगम विहार में किया गया। जिसमें करीब 18 राज्यों के पत्रकारो का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी ने अपने विचार प्रकट करने के साथ पत्रकारों के समाज मे ओर देश मे उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही विभिन्न राज्यो से आये इस पत्रकार अलंकरण सम्मान समारोह में पत्रकारों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मान किया। नागदा से पत्रकार राशिद खान का भी स्मृति चिन्ह और मेडल पहना कर सम्मान किया गया।



 Nagda(mpnews24)।  गुरूवार को साकार गु्प द्वारा नयी पहल की शुरुआत हुई पिछले कई सालों से गरीब वर्ग की महिलाओं एवं बच्चियों को निशुल्क सिलाई, कड़ाई, मेंहदी, डांस, सेल्फ डिफेंस, कुकिंग जैसी कई गतिविधियां सिखाईं जा रही है, अब कम्प्यूटर शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। इस कार्य को बढ़ाने के लिए नागदा नगरवासियों से सहयोग लिया जा रहा है। चेतन यादव के द्वारा 5100 रुपये की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर आभार संस्था द्वारा माना गया कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष दिनेश यादव, आशा बैरागी, किरण चैहान, निलू राठौर, कविता विश्वकर्मा, टीना चैहान, प्रियंका निषाद, पूजा गोयल, दिव्यानी बड़गोतिया, शिवानी चावंड, रामकन्या मालवीय, रानी नायर, अंजली मालवीय सभी मौजूद रहे।



Nagda(mpnews24)।   गुरूवार को अभिभावक कल्याण संघ के सैकड़ो अभिभावकगण अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के समक्ष स्कूल फीस माफी हेतु धरना प्रदर्शन किया गया।

कोरोना काल में स्कूल ही नहीं लगे फिर भी हो रही फीस वसुली
अभिभावक कल्याण संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चैहान ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 कोरोनाकाल होने के कारण विद्यालयो का संचालन भौतिक रूप से नहीं हो रहा था बाद में शिक्षा विभाग के निर्देशों, द्वारा सितम्बर माह से कई विद्यालयों में ऑनलाईन पढ़ाई चालू की गई। कोरोनाकाल में अभिभावकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा, नागदा एक औद्योगिक शहर है ऐसे में उद्योगो द्वारा लगभग साढ़े तीन हजार ठेका श्रमिको को काम से बंद कर रखा है, ऐसी परिस्थिति में अभिभावक व ठेका श्रमिक भाईयों के सामने बहुत ही ज्यादा आर्थिक परिस्थितियों की मार पड़ रही है और विद्यालयों द्वारा पुरे साल की फीस की मांग की जा रही है।
अभिभावक ट्यूशन फीस भरने में भी असमर्थ
कोविड का प्रकोप लगातार जारी है ऐसी स्थिति में व्यापार-व्यवसाय बन्द होने के कारण लोगो को कई तरीके से आर्थिक संकटो का सामना करना पड रहा है। विद्यालयो द्वारा पूर्ण ट्यूशन फीस की मांग की जा रही है। किन्तु आर्थिक मजबूरियो के कारण अभिभावक फीस भरने में असमर्थ है।

बाॅक्स
विधायक ने भी दिया अभिभावकों का साथ, स्वयं बैठे धरने पर

धरना प्रदर्शन के दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला जिसमें विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, बिरलाग्राम मण्डल अध्यक्ष अजय शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और अभिभावक कल्याण संघ को अपना समर्थन दिया। साथ ही विधायक गुर्जर ने अभिभावको की मांगो को आगामी विधानसभा सत्र जो कि 22 फरवरी को प्रारंभ हो रहा है में उक्त मामला विधानसभा में उठाने का वादा किया और कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही अभिभावको के साथ है और अभिभावको की हर लड़ाई में अभिभावको के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

सोमवार तक प्रशासन करे सभी विद्यालय संचालकों से बैठक
तहसीलदार संतोष गुहा अभिभावको से चर्चा करने धरना स्थल पर पहुंचे तो अभिभावक कल्याण संघ ने तहसीलदार से कहा कि आप सोमवार तक सभी स्कूलो के साथ मीटिंग कर फीस में रियायत दिलवाने का प्रयास करे नहीं मंगलवार को जिला कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर धरना दिया जावेगा। तहसीलदार ने सभी स्कूलो से मीटिंग कर फीस में रियायत दिलवाने हेतु आश्वासन दिया साथ ही अभिभावको की मांग को शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों को पहुंचाने का कहा।

यह थे उपस्थित
इस अवसर पर सचिव श्रीमती शिल्पा गुप्ता, सुबोध स्वामी, राजा कर्नावट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिला मेघा धवन, हेमलता शाक्य, जगदीश मिमरोट, स्वदेश क्षेत्रीय, लोकुमल खत्री, योगेश मीणा, जेपी मल्लाह, शशिकला क्षत्रीय, शोभना, उर्वशी राठौर, गौराबाई मीणा, मीना सिंगोटिया, कलाबाई, लक्कीसिंह, तरूण गेहलोत, जसवीर कौर, श्याम नन्हेरा, कविता नन्हेरा, शैलेन्द्र सिंगोटिया, निर्मल जैन, निखिल मेहता सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)।  आंचलिक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेस क्लब नागदा के तत्वावधान में पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आंमत्रित की गई है। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं फोटों तीनों पर पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रविष्टियंा प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रघुवंशी एवं सचिव दीपक चैहान ने संयुक्त रूप से बताया कि पत्रकारों का जिला सम्मेलन 21 फरवरी को रांगोली गार्डन में प्रस्तावित है। इस मौके पर मूर्धन्य वक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आंमत्रित किया जा रहा है। समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रविष्टयों के परिणाम की घोषणा समारोह में की जाएगी। तीन सदस्यों का निर्णायक मंडल विजेताओं का चयन करेगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए होंगे नियम
पुरस्कार हेतु कुछ नियमों को भी बनाया गया है जिसमें आयोजक प्रेस क्लब नागदा का कोई भी सदस्य भाग नहीं ले सकेगा। यह प्रतियोगिता सिर्फ आंचलिक क्षेत्र के लिए है, इसलिए जिला मुख्यालय का कोई भी पत्रकार भाग नहीं ले सकेगा। पिंट मीडिया की प्रविष्टि के लिए 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर  2020 तक के समाचारों की फोटों प्रति को स्वीकार्य किया जाएगा। बायलाईन खबरों होतो बेहत्तर होगा। एक प्रतियोगी तीन प्रविष्टियां भेज सकेगा। प्रकाशित समाचार के प्रकाशन की तिथि का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इलेक्टा्रनिक मीडिया में चैनल पर प्रसारित खबर को ही मान्य किया जाएगा। यु टयुब की खबरों पर विचार नहीं होगा। उक्त समय अवधि में प्रसारित खबरों की वीडियों क्लीपिंग स्वीकार की जाएगी। फोटो प्रतियोगिता के लिए प्रकाशित फोटों को स्वीकार किया जाएगा। बेहत्तर होगा प्रकाशित फोटों के साथ फोटो जर्नालिस्ट के नाम का उल्लेख होगा। अंंितम तिथि को शाम 5 बजे के बाद किसी भी प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं होगा।

इस पते पर भेजनी होगी प्रविष्ठि
प्रविष्टयां व्यक्तिगत रूप  से अथवा डाक आदि से भी भेजी जा सकती है। जोकि इस पत्ते पर स्वीकार होगी शबाना कम्प्यूटर, 51 चंद्रशेखर आजाद मार्ग, नागदा जंक्शन जिला उज्जैन। प्रविष्टयों में निर्णायक मंडल का निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा। निर्णायक समिति के सदस्य प्रत्येक प्रतिभागी प्रविष्टि को अंक प्रदान करेंगे। समिति के सदस्यों के अंकों का औसत निकालकर मेरिट आधार पर विजेता को घोषित किया जाएगा। दो या दो से अधिक प्रतियोगियों को सम्मान अंक मिलने पर सामुहिक रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सम्मान राशि अनुपात में विभक्त होगी।

यह होंगे पुरस्कार
प्रेस क्लब नागदा की और से दिवंगत फोटोग्राफर राजू माहेश्वरी की स्मृति में एक फोटोजर्नालिस्ट को 1100 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार वरिष्ट पत्रकार कैलाश सनोलिया के सौजन्य से उनके जन्मदिन पर घोषित 5100 रूपए का प्रथम पुरस्कार होगा। जोकि प्रिंट मीडिया के प्रतिभागी को मिलेगा। पत्रकार प्रकाश मेहता स्मृति पुरस्कार 3100 रूपए की सम्मान राशि का होगा। यह पुरस्कार दिवंगत मेहता के पुत्र पत्रकार प्रशांत मेहता के सौजन्य से दिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल खलील खान स्मृति पुरस्कार 2100 रूपए का रखा गया है, जो कि उनके पुत्र पत्रकार सलीम खान के सौजन्य से दिया जाएगा। वरिष्ट पत्रकार सुरेश रघुवंशी के सौजन्य से 1100 रूपए का पुरस्कार प्रस्तावित है।



Nagda(mpnews24)।  हजारों करोड का मुनाफा कमाने वाला ग्रेसिम उद्योग उन ठेके श्रमिकों को बाहर कर रहा है जिनकी बदौलत ग्रेसिम ने यह उंचाईयाॅं अर्जीत की है। हजारों ठेका श्रमिकों को बाहर करके प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उद्योग में ठेके ले लिए गए और जिन लोगों को आज से 12 माह पूर्व 400 से 450 रूपये की राशि प्रतिदिन मिला करती थी उन्हीं श्रमिकों से मात्र गेट पास बनाकर 300 व 312 रूपये काम करवाया जा रहा है। श्रमिकों की मजबूरी का लाभ उठाना उद्योगपति और पूंजीपति मानसिकता का परिचायक है। भाजपा को धिक्कार है।

यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने बुधवार को ग्रेसिम उद्योग ठेका श्रमिकों द्वारा उद्योग प्रबंधन एवं ट्रेड यूनियन नेताओं को निन्द से जगाने के लिए किए गए थाली बजाओ आंदोलन के दौरान कही।

श्री स्वामी ने कहा कि थाली बजाओ आंदोलन से भी अगर शासन, प्रशासन एवं प्रबंधन की निन्द नहीं उडी तो चरणबद्ध आंदोलन के तहत नागदा नगर को बंद किया जावेगा। हजारों श्रमिकों के कार्य से बाहर होने का नतीजा यह है कि आज उनके घर के माताओं-बहनों व बच्चों को सडक पर आकर थालीयाॅं बजाना पड रही है। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। नागदा नगर की पहचान उद्योग और उद्योग में कार्यरत श्रमिकों से है। प्रबंधन सत्तापक्ष भाजपा के साथ सांठ-गांठ कर नगर को विरान करने का षडयंत्र रच रहा है।

श्री स्वामी ने कहा कि वर्तमान में उद्योग में कार्यरत स्थायी श्रमिक हो या गेट पास पर्ची से कार्यरत ठेका श्रमिक हो या फिर स्टाफ के कर्मचारी सभी को उद्योग प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित कर दबाव में कार्य करवाया जा रहा है। भविष्य में कोई भी घटना, दुर्घटना उद्योग में घटित होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ग्रेसिम उद्योग कारखाना प्रबंधन व कारखाना अधिभोगी की होगी।
थाली बजाओ आंदोलन ग्रेसिम उद्योग पावर हाउस गेट से प्रारंभ हुआ जिसमें बडी संख्या में ठेका श्रमिकों के परिजन, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। थाली बजाते हुए लोग सभी श्रमिक बिडलाग्राम बाजार तक पहुॅंचे जहाॅं अनुविभागीय अधिकारी के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार राजेन्द्र गुहा को सौंपा गया।

श्रमिक नेता रमेश गौतम व रतनसिंह ने कहा कि श्रमायुक्त कार्यालय के अधिकारी नागदा नगर में आकर हमारी समस्याओं का निराकरण करें। शासन प्रशासन को हमारी आर्थिक स्थिति व हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। नही ंतो हमारा आंदोलन सतत जारी रहेगा।

ज्ञापन का वाचन प्रमोदसिंह चैहान ने किया। इस अवसर पर ठेका श्रमिक एवं परिजन सुन्दरबाई, पुष्पा गौतम, साबरा बी, दरियावबाई, दिनदयाल चुकरी, शंकरलाल प्रजापत, चुन्नीबाई, कमलाबाई, बबीता डागर, लक्ष्मीबाई, अनिताबाई, टीनाबाई, रामीबाई, कांताबाई, नैनादेवी, सुमित्राबाई, करिश्मा, पूनम, संजना, रेखाबाई, सीमाबाई, मीराबाई, मनोज पाण्डे, रमेश प्रजापत, सत्यनारायण, दशरथलाल, कमल शर्मा, राजेन्द्र जयराज, रमेश यादव, बाबुलाल, संजय गेहलोत, रमेश साहु, कमल शर्मा, नरेन्द्र गुर्जर, सायराम सेन, जितेन्द्र चैहान, रोशनसिंह सिकरवार, कन्हैया मिश्रा, मोन्टू ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, हरहंगी तिवारी, रोहित गुर्जर, मुक्तेश सेन आदि बडी संख्या में ठेका श्रमिक व कांग्रेसजन उपस्थित थे।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget