Latest Post

MP NEWS24- विगत दो वर्षो से कोरोना महामारी के चते विद्यालय बंद थे। वैक्सीनेशन पश्चात अब त्यौहार पर लौटी रौनक के साथ मदर मेरी विद्यालय में प्राचार्या मारीया शेखावत के नेतृत्व में हर्षोउल्लास के साथ कोरेाना गाईड लाईन का पालन करते हुए दीपावली त्यौहार मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली, मेहंदी, सलाद, कुकिंग, नृत्य, कविता एवं हास्य नाटिका का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शोभा बढाने में मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रावल ने की। निर्णायक की भूमिका श्रीमती हेमलता तोरम प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा तथा श्रीमती मीना अग्रवाल अध्यक्ष नवकिरण संस्था ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन मनोज चावडा एवं गरिमा कोठारी ने किया। आभार उप प्राचार्या वंदना व्यास ने माना। इस अवसर पर व्यवसायी मनोज राठी, राजू लाला आदि उपस्थित थे।

MP NEWS24- मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएस जाट के निर्देशन में नपा द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दीपावली संकल्प जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका के सफाई मित्र, मेट प्रभारी के साथ मिलकर ’दीपावली संकल्प जागरूकता अभियान’’ के अंतर्गत वार्ड क्र 10 में सब्जी मंडी एवं वार्ड क्र 28 विद्यानगर में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। सभी से सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पालीथिन का उपयोग न करने की अपील की, साथ ही दीपावली पर पटाखों के कचरे को इधर-उधर न फेंकते हुए अलग रखकर निकाय के कचरा वाहन में डालने के लिए जागरूक किया गया उपस्थित नागरिको को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग नही करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान दरोगा विनोद शिंदे, मेट हरिकुमार बोयत, तानसेन मेवाती, राकेश कलयाने, संदीप चौहान, जितेंद्र राठौर, सोनू चंद्रावत, लक्की सेन, विकास, दिलीप एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

MP NEWS24- 31 अक्टुबर रविवार को एटक ने अपना 101वाँ स्थापना दिवस कार्यालय डी-12 पर मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री का. हृदयचंद ने एटक के बारे में बताया कि एटक युनियन ने आजादी के पहले कई लड़ाईयां लड़ी एवं मजदूरो व किसानो के हित में पूंजीपतियो के विरूद्ध लड़ते हुए कई कार्य किये। उद्योग प्रबंधको के समक्ष अपनी मांगो को जोरदार तरीके से रखते हुए मांग मनवाई।

अध्यक्ष का. दिलीप पांचाल ने बताया कि एटक ही सभी युनियनो की जन्मदाता है। इसके बाद ही सारी युनियनो का निर्माण हुआ। पुराने शहीदो के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर कामरेड व्यास दुबे, का. हरेन्द्र, का. मंजुर खान, का. मणिकंठन नायर, का. जयप्रकाश सोनी, का. दीपक पाल आदि कामरेड उपस्थित थे।

MP NEWS24- अपनी दीवाली तो सुखदायी है, चलो जरूरतमंद परिवारों की दीवाली को खुशियो से भर दे और दीवाली को सुखदायी करें। भगवान के द्वारा दी गई लक्ष्मी का सदुपयोग कर उन परिवारो को खुशियाँ दें। इसी भावना को लेकर दीपावली त्यौहार के पूर्व सामाजिक संस्था जैन सोश्यल गु्रप द्वारा निरन्तर कुछ नया करने की सोच को लेकर इस बार दीपावली त्यौहार के पूर्व गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को मिट्टी के दीपक, तेल, घी, मिठाई एवं फल वितरण किये गये।

जैन सोश्यल गु्रप सचिव मनीष चपलोत ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे मारूति नगर निवासरत परिवार जो कि कोरोना महामारी के चलते परेशानियो के दौर से गुजर रहे थे उनके परिवारों में भी इस दीपावली त्यौहार पर बच्चे व परिवार खुशियाँ मनाये जिसे लेकर ग्रुप अध्यक्ष शरद जैन के मार्गदर्शन में वार्ड नं. 24 में मिठाई, मिट्टी के दीपक, तेल, घी एवं फल उपस्थित ग्रुप सदस्यो द्वारा प्रदान किये गये। जिसको पाकर परिवार सहित बच्चो के मुरझाये चेहरों पर खुशियों की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर राजेश सकलेचा, अध्यक्ष शरद जैन, सचिव मनीष चपलोत, मनीष धाकड़, अमित बम, रामतारा शर्मा आदि उपस्थित थे।

MP NEWS24-अवैध शराब, मादक पदार्थो की बिकवाली पर पुलिस कार्यवाही का स्वागत नागरिक अधिकार मंच ने किया है।

मंच के संयोजक अभय चौपडा ने ताया कि पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में नागदा पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थो के विक्रेताओं पर जो कार्रवाई की जा रही है वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस की चंद लोगों पर कार्रवाई उंट के मुॅंह में जीरे के समान है।
चौपडा ने कहा कि सत्ताधारी नेताओ के संरक्षण मे चल रहे इस नशे के कारोबार से उड़ता नागदा बन गया है, गली-गली गाँव-गॉव व घर-घर के साथ ही शहर के समस्त ढाबों पर अवैध शराब के साथ अन्य अवैध धंधे ताकत वर सत्ताधारी नेताओ के इशारे पर चल रहे हैं। जिससे वर्तमान पुलीस प्रशासन लाचार है। नागदा के अवैध कारोबारियो कि प्रशासन के मूक दर्शक बने सत्ताधारी नेताओ के संरक्षण मे चल रहे अवैध शराब और मादक प्रदार्थों के कारोबार कि जिला पुलीस प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय जाच करवाकर कार्यवाही नही कि गई तो नागदा मे आत्महत्याए रोकी नही जा सकती है और झिंझर शराब से बड़ी जनहानि हो सकती है।
    चोपड़ा ने बतलाया कि स्मैक मे पकड़ाये आरोपी के भाई द्वारा लगाये गये आरोप कि जाच करते हुए जिला पुलीस प्रशासन को थाने के सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने के निर्देश भी देना चादिये। डायरी ओर ढाबो मे सप्लाय हो रही अवैध शराब को शीघ्र रोकने कि मांग भी उनके द्वारा की गई है

MP NEWS24-राष्ट्रकवि स्व. जगन्नाथ विश्व की नागदा कर्मभूमि रही है। दिवंगत कवि विश्व की स्मृतियॉं को रिस्थायी रखने के लिए संस्था समझ अब बतौर संवाहक किरदार निभाऐगी। यह घोषणा रविवार को स्व. कवि विश्व की याद में आयोजित एक समारोह में की गई।

कार्यक्रम का आयोजन कवि विश्व की जयंति के संदर्भ में हुआ। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों एवं कमलकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बतौर अतथि जाने-माने साहित्यकार यशपालसिंह यश गुडगांव हरियाण, डॉ. शीला ओझा, कवि विश्व की धर्मपत्नि पार्वतीदेवी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, पत्रकार कैलाश सनोलिया अदि ने मंच को साझा किया। गौरतलब है कि लगभग एक दर्जन काव्यकृतियों के रचयिता कवि विश्व का निधन लगभग एक वर्ष पूर्व हो गया था, कवि विश्व 50 वर्षो की काव्य साधना के साधक थे।
समारोह के दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जुझारसिंह भाटी रतलाम, सतीश सागर उज्जैन, सुरेंद्र सर्कीट उज्जैन, प्रो. रवि नगाइच उज्जैन एवं कमलेश दवे सहज इंदौर ने रचना पाठ किया। आमंत्रित कवियों को विभिन्न साहित्य उपाधियों से अलंकृत कर अभिनंदन पत्र से नवाया गया। संस्था समझ के अध्यक्ष हरचरणसिंह चावला ने अपने संबोधन में कहा कि कवि जगन्नाथ विश्व ने नागदा की धरा पर बैठकर अपनी कल के पुरूषार्थ से समुचे देश को अलोकित किया। उनकी काव्य विरासत को अब युवा पीढी नवगठित साहित्य संस्था समझ के माध्यम से आगे बढाऐगी। उन्होंने घोषणा की कि कवि विश्व की स्मृति में दिसम्बर माह में बडा कार्यक्रम होगा।
समारोह में उपस्थित डॉ. शीला ओझा ने कहा कि कवि विश्व की कविताओं में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जत की। सीएसपी मनोज रत्नाकर ने कहा कि नेक कार्य के परिणाम भी सुखद होते हें। पत्रकार सनोलिया ने काव्य की उर्वरा भूमि नागदा में अनेक राष्ट्रीय स्तर के कवियों के नाम गिनाते हुए कवि विश्व की काव्य याधना एवं उनके संग जुडे साहित्यक संस्मरणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि एक कलमकार के जवीन में उसकी काव्य साधना पर मिला पुरस्कार एक धरोहर बन जाता है। कवि विश्व की लेखनी को देश के महान चिंतक लेखक स्व. घनश्यामदास बिडला जैसी हस्तियों ने पुरस्कृत किया था। कवि सुरेन्द्र सर्कीट ने दिवंगत विश्व के साथ मंच के कविता पाठ के संस्मरणों को साझा किया। उनके साथ बिताऐ पलों को याद किया। साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र मीणा ने समारोह की समीक्षा की जिम्मेदारी निभाई, साथ ही कवि विश्व के व्यक्तित्व को साझा किया। मीणा ने कवि विश्व के साथ्ज्ञ अपने बचपन की धुंधली यादों को संस्मरण बयां किये।
इस अवसर पर मप्र शासन के पहले ठाकुर स्मृति अवार्ड से सम्मानित कवि स्व. विश्वनारायणसिंह सुयोगी की आज के परिवेश में सामयिक एक कविता का वाचन उनके पुत्र दिगंत सुयोगी ने किया। कवि विश्व की पुत्री संध्या विश्व, अशोक गौर, कमलेश दवे सहज एवं अशोक गौर ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभाषक रमेशचंद चंदेल, रोटरी क्लब के अरूणोदय सीठा, सचिव अल्केश शर्मा, गोेविन्दलाल मोहता, बद्रीलाल पोरवाल, अनुराग गुप्ता, साहित्यकार राजेन्द्र कांठेड, सुंदरलाल जोशी, अर्चना करंदीकर, केसी पुरोहित, अरविंद पाठक, कमलेश दवे, कमलेश शुक्ला, सुरेश रघुवंशी, धर्मेन्द्र बम, राशीद खान, दीपक चौहान, परवेज खान आदि ने शिरकत की। संचालन कवि कैलाश सोनी सार्थक ने किया।

MP NEWS24-स्नेह की टीम जिस तन्मयता एवं समर्पण के साथ बौद्धिक दिव्यांगजनों के सम्पूर्ण पुनर्वास हेतु कार्य कर रही है उसकी  जितनी प्रसंशा की जाये वह कम है। उज्जैन जिला सौभाग्यशाली है कि यहाँ स्नेह जैसी संस्थाओं से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर इसका नाम गौरवान्वित हो रहा है।

उपरोक्त उद्गार असंगठित कामगार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुलतानसिंह शेखावत ने लायंस ऑफ़ नागदा की स्थायी परियोजना एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास हेतु कार्यरत संस्था स्नेह द्वारा आयोजित दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर की। स्नेह के बच्चे खुशी सवासिया, सोनू मारू, श्रुति निषाद, आदि ने प्रार्थना गीत की प्रस्तुती दी द्य अतिथियों का स्वागत स्नेह के प्रमोद धर दुबे, अजय चंद्रावत, फरजन, गणेश, श्रुति, ख़ुशी, डिम्पल, सोनू, पुष्कर, कुलदीप बच्चे ने किया।
स्नेह संस्थापक पंकज मारू ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में स्नेह के स्थापना से लेकर वर्तमान तक स्नेह द्वारा किये जा रहे दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पुनर्वास के कार्याे पर प्रकाश डाला। स्नेह की  उप निदेशक अकेडमी डॉ. नीति डेनियल ने स्नेह की पूर्व निदेशक स्वर्गीय डॉ नैना क्रिश्चयन द्वारा 2010 से प्रारम्भ इस गतिविधि एवं उससे बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि लगातार 11 वे वर्ष  में भी बच्चों ने कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत कलात्मक दीपकों का निर्माण किया है जिसे स्नेह द्वारा दिल्ली, मुंबई,  कोलकाता,  बड़ोदा,  पुणे,  इंदौर, भोपाल, बेंगलोर सहित देश के अनेक शहरों में विभिन्न कार्पाेरेट्स के माध्यम से इनकी बिक्री की गयी।
दीपों की बिक्री से प्राप्त लाभांश से प्रदान किए जाते हैं बच्चों को उपहार
दीपकों की बिक्री से प्राप्त आय के लाभांश एवं दानदाताओं के सहयोग से दिव्यांग बच्चो और  प्रशिक्षको को लगभग दो लाख पचास हजार रूपये से अधिक राशि के उपहार जिनमें कपडे, मिठाई, पटाखे, स्टेशनरी एवं नगदी का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष प्रदेश के सभी संभागीय कमिश्नर, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओं को भी जिलाधीश आशीषसिंह एवं जिला पंचायत सीईओं श्रीमती अंकिता धाकरे द्वारा स्नेह के दीपक प्रेषित किये गए है। इसके साथ ही महामहीम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा तीनों सेनाध्यक्षों को भी दीपक भेजे गए है।
इन्होंने की बतौर अतिथि शिरकत
कार्यक्रम को विशेष अतिथि पूर्व विधायक जीतेन्द्र गेहलोत, लायन्स प्रान्त 3233 जी2 के प्रथम  उप प्रान्तपाल लायन डॉ. अजय गुप्ता, ग्रेसिम उद्योग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमारसिंह, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर ने भी संबोधित किया। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर स्नेह की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया। स्नेह के पूर्व छात्र विजय सूर्यवंशी जो कि विगत चार वर्षों से लापता होकर देहरादून पहुच गया था वो भी स्नेह के प्रयासों से आज नागदा पहुचा जिसका अतिथियों ने स्वागत किया।
यह थे उपस्थित
इस अवसर पर स्नेह के गोविन्द मोहता, विजय पोरवाल, सीएम् अतुल, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, ओपी गहलोत, जोन चेयरपर्सन विनयराज शर्मा, लायंस अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता, पूर्व केबिनेट सचिव अरविन्द जैन, लायन जगदीश पंचारिया, सतीश बजाज, झमक राठी, निर्मल जैन, अजय गरवाल, गुलजारीलाल त्रिवेदी, रवि शर्मा, सुनील नरूला, राकेश डाबी, हरीश तिवारी, राजेश इंद्र, श्यामलाल चौहान, मनोहर लाल शर्मा, हर्शल धाकड़, कमल जैन सहारा, श्रेणिक बम,  स्नेह के बच्चो के अभिभावकगण, स्नेह स्टाफ, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन स्नेह के उप निदेशक प्रशासनिक महेशचंद्र राठौड़ एवं आभार सुरेन्द्र सिंह चौहान ने माना।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget