MP NEWS24-नागदा के सौरभ सेजवार पिता सुनील सेजवार जो व्यवसाय प्रबंध संस्थान (एमबीए), देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इन्दौर में अध्ययरत रहते हुए विशेष योग्यता से पास कर रजत पदक प्राप्त किया।सौरभ को विशेष योग्यता प्राप्त होने पर बुधवार 23 मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह 2022 में राज्यपाल मांगुभाई पटेल द्वारा रजत पदक प्रदान किया गया। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राष्ट्रीय कला केन्द्र के सदस्य सचिव डॉ. संचिदांनद जोशी उपस्थित थे। सौरभ को यह उपलब्धि 120 विद्यार्थियों की बीच प्राप्त हुई है। सौरभ को मिली इस उपलब्धि पर उनके परिजनो एवं ईष्ट मित्रो ने बधाई दी है।
MP NEWS24-विधायक दिलीपसिंह गुर्जर और शिव दुर्गा विकास समिति के संरक्षक कौशल्या देवी रघुनाथसिंह बब्बू द्वारा स्व. कैलाश सोलँकी बच्चन के परिवार को लगभग एक लाख रूपये और 4 माह का राशन दिया गया। साथ ही परिवार को आगे भी जरूरत पडने पर विधायक श्री गुर्जर और शिव दुर्गा समिति द्वारा मदद करने का भरोसा दिया गया।विधायक गुर्जर द्वारा बच्चन परिवार को कंपनी के द्वारा भी सभी हितलाभ दिलवाने का भरोसा दिलाया है। उल्लेखनीय है कि स्व. कैलाश उद्योग पर ड्यूटी जाते समय गिरने से मृत्यु को प्राप्त हो गया था। इसके पश्चात् कैलाश के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था। क्षेत्रीय विधायक एवं शिवदुर्गा विकास समिति नागदा द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की एवं राशन सामग्री भी प्रदान की गई। इस मौके पर विघायक दिलीपसिंह गुर्जर, शिवदुर्गाविकास समिति के संरक्षक श्रीमती कौशल्यादेवी रघुनाथसिंह बब्बु, राधे जायसवाल एवं अन्य कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित थे।
MP NEWS24-गर्मी प्रारंभ होते ही शहर में जल संकट भी उत्पन्न हो गया है। नपा प्रशासक एवं मुनपा अधिकारी ने जल संकट से निजात पाने के बजाए शहरवासियों और जल संकट की और धकेल दिया है। नपा प्रशासन ने दो दिन पूर्व शहर में चल रहे बोरिंग को बंद करवा दिया है। जिससे कई क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न हो गया है। इन बोरिंगों को नपा में प्रत्येक वार्ड में दो से तीन बोरिंग लगा रखे हैं। इन बोरिंगों के माध्यम से पाईप लाईन बिछा रखी है जिससे नागरिकों के घरों में पानी पहुॅंचता है। इन बोरिंगों में सभी जगह टोटियॉं लगी हुई है तथा व्यर्थ जल भी नहीं बहता है। इसके अलावा नदी के पानी की पाईप लाईन भी बीछी हुई है। लेकिन नवीन एवं पुरानी लाईन से पेयजल वितरण में उलझी नपा अभी तक न तो पुरी तरह नवीन पेयजल लाईन प्रारंभ कर पाई है और ना ही पुरानी पुरी तरह बंद हुई है। ऐसे में नवीन पेयजल लाईन से पानी सप्लाई के दौरान काफी व्यर्थ बहता है। वहीं बोरिंग की लाईन बंद होने से कई स्थानों पर जल संकट उत्पन्न हो गया है। मध्यमवर्गीय तो पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं वही रसुखदार व राजनेता बोरिंग से ही पानी लेकर अपने व्यवसाय चला रहे हैं। प्रशासक की दलील है कि नपा द्वारा शहर में दो समय नदी का पानी पाईप लाईन के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा है ऐसे में बोरिंग से अनावश्यक पानी बहता है। जबकि नपा के कर्मचारी बाले-बाले पानी के टेंकर बेच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरूवार को उजागर हुआ।राजनेता का टेंकर पकडा, बिना कार्रवाई के छोडा शहर में कई रसुखदार व राजनेता खुलेआम नगर पालिका के संसाधनों से पानी की चोरी कर रहे हैं। उन पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसा ही एक मामला गुरूवार सुबह देखने को मिला। एसडीएम व नपा प्रशासक आशुतोष गोस्वामी ने नपा के बोरिंग से पानी ले रहे एक प्रायवेट टेंकर को पकडा। एसडीएम ने तुरंत नपा अधिकारियों केा बुला कर उस टेंकर को वहॉं से हटवाया और उस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। लेकिन कुछ देर बाद ही टेंकर मालिक व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापत मौके पर आ गए और टेंकर अपने साथ ले गए। प्रजापत का कहना था कि उनके क्षेत्र में कुछ दिन से पानी नहीं आ रहा है इस कारण घर के लिए टेंकर ले जा रहे थे। जिससे एसडीएम के आदेश हवा में उड गया। इसके कुछ देर बाद ही एक और प्रायवेट टेंकर उक्त बोरिंग पर पानी भरने आ गया, यह टेंकर भी किसी व्यक्ति का था जो जुना नागदा ईंट के भट्टे पर ले जाया जा रहा था। इस टेंकर को नपा के वाहन शाखा के अधिकारी अशोक परमार ने पकडा इसको भी चेतावनी देकर छोड दिया। इनका कहना है नपा के बोरिंग से किसी भी निजी टेंकर को पानी नहीं भरने दिया जाऐगा। सभी बोरिंग पर ताले लगाऐ जाऐंगे। गुरूवार को एक टेंकर को पकडा था जिसे चेतावनी देकर छोड दिया है। आशुतोष गोस्वामी, एसडीएम एवं नपा प्रशासक नागदा
MP NEWS24-प.पु. आचार्य देवेश नवरत्न सागर सुरीश्वरजी के सुशिष्य आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वरजी का 50वाँ जन्मोत्सव 7 अप्रेल से 17 अप्रेल तक दस दिवसीय महोत्सव के रूप में उज्जैन नगरी के कार्तिक मेला ग्राउण्ड पर वृहद स्तर पर अनेकानेक जीवदया एवं मानवसेवा के साथ ही ओलीजी तप आयंबिल तप एवं कई महापुजनो श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भैरव पूजन अनुष्ठान, सिद्धचक्र महापुजन, सरस्वती महापुजन, शक्रस्तव महामस्तकाभिषेक के साथ मनाया जा रहा है। समस्त श्रीसंघो में निमंत्रण देने व एकता के संदेश को प्रचारीत करने हेतु पुरे म.प्र. में अहिंसा यात्रा का आयोजन कर निमंत्रण दिया जा रहा है । उसी तारतम्य में बुधवार को यात्रा का नागदा श्रीसंघ में यात्रा संयोजक त्रिलोकजी मोदी के नेतृत्व में उक्त यात्रा का नगरागमन हुआ।श्री संघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया, सचिव मनीष सालेचा व्होरा, कोषाध्यक्ष हर्षित नागदा, मालव महासंघ के राष्ट्रीय महाप्रबंधक अभय चोपडा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय तांतेड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, के आव्हान पर श्रीसंघ सदस्यो द्वारा उक्त यात्रा की अगवानी बस स्टेण्ड स्थित होटल आंगन से करते हुए वाहन रैली के रूप में नगर के राजमार्गाे से होती हुई स्थानीय रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित पार्श्वाप्रधान पाठशाला भवन पहुंचकर एकता का संदेश देते हुए उज्जैन महोत्सव में आगमन का निमंत्रण पधारे गये अतिथियो द्वारा दिया गया जहाँ श्रीसंघ सदस्यो मनोज ओरा, मनोज वागरेचा, आशीष छाजेड़, भावेश बुरड़, राजेश गेलड़ा, शरद जैन (गबुल), चन्द्रप्रकाश कांठेड़, नरेन्द्र ओरा, सुनील सकलेचा अमित बम, राजेश सकलेचा, ब्रजेश बोहरा, अमित कांकरिया, राहुल चौरड़िया, पारसमल पोखरना, कमल जैन, श्रेणिक बम, यश गेलड़ा, दिपक गांग, दिपक धाकड़, राकेश ओरा(नुतन), सुरेश नाहटा सहित कई समाजजनो की उपस्थिति में बाहर से पधारे अतिथियों का स्वागत बहुमान किया गया। अतिथियों द्वारा गुरूदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एकता के संदेश को प्रचारित किया गया एवं बताया गया कि दस दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत सभी परंपरा के आचार्याे की गुणानुवाद सभा का आयोजन भी किया जायेगा।
MP NEWS24-महावीर इंटरनेशनल केन्द्र नागदा के नवीन पदाधिकारियो का शपथ विधि व कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह स्नेहकूंज गार्डन पर सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष राजेश गेलडा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय महासचिव महावीर इंटरनेशनल एपेक्स से वीर अनिल जैन उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अशोक भंडारी, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, अपर कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, एसडीएम खाचरौद पुरूषोत्तम कुमार, रेल्वे डीएसपी मानसिंह परमार इन्दौर, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड, झोन अध्यक्ष राजेन्द्र हिंगड, झोन सचिव मनीष सालेचा व्होरा रहे। नवीन अध्यक्ष के रूप में चन्द्रप्रकाश कांठेड़ एवं सचिव सुनील सकलेचा ने शपथ ग्रहण की तत्पश्चात कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीगण द्वारा शपथ ग्रहण की गई। जिसमें कोषाध्यक्ष आशीष पोखरना, उपाध्यक्ष मनोज वागरेचा, अभिषेक कोलन, सहसचिव अभय बोहरा, जितेन्द्र पोखरना ने शपथ ग्रहण की। ग्रुप के संरक्षक राजेन्द्र कांठेड़, वर्धमान जैन, सुरेन्द्र कोलन, विजय तांतेड, कमल जैन, संजय वागरेचा, दिलीप कांठेड, रवि कांठेड, कमलेश नागदा, ऋषभ नागदा नियुक्त किये गये। इसके साथ ही ग्रुप सदस्यो के विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं कोरोना काल में मानव सेवा प्रदान करने वाले कोरोना योद्धाओं थाना प्रभारी श्री शर्मा, एसडीएम श्री गोस्वामी, श्री पुरूषोत्तम कुमार, डॉ. सुनील चौधरी, शरद जैन, मनीष चपलोत, अनिल छाजेड का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल जैन एवं दिलीप सिसोदिया के द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष हेमन्त कांकरिया, दिगंबर संघ अध्यक्ष सुनील जैन एवं स्थानकवासी श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश लुणावत, हर्षित नागदा, मनोज ओरा, मुकेश बोहरा, ललित सोलंकी, रसमन जैन, श्रेणिक बम, राजेश सकलेचा, अमित बम, मनीष चपलोत, यश गेलडा, पंकज पोरवाल, रमेशचन्द्र पाल, नितिन बुडावनवाला, आदि उपस्थित थे। आभार मनोज वागरेचा ने माना।
MP NEWS24-नागदा के गौरव शहीद बादलसिंह चंदेल की प्रथम पूण्यतिथि 24 मार्च गुरूवार को शाम 7 बजे एक कार्यक्रम ‘एक शाम शहीद के नाम‘ का आयोजन किल्कीपुरा स्थित अंबेमाता मंदिर नागदा पर होगा। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता तोमर ने बताया कि शहीद बादलसिंह चंदेल जो कि नागदा के गौरव है एवं आज से एक वर्ष पूर्व 24 मार्च 2021 को 27000 फीट की उंचाई सियाचिन ग्लेशियर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। शहीद चंदेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए गीतो भरी महफिल के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली दी जावेगी। आयोजन में शहीद चंदेल की पत्नी दीपीका चंदेल तथा पुत्र विवान चंदेल एवं उनके माता-पिता श्रीमती उमादेवी-राजेन्द्रसिंह चंदेल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में रीवा मध्यप्रदेश से पधारे असीम शुक्ला अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे साथ ही गीतो की प्रस्तुति स्वर सरगम ग्रुप के अजय गरवाल, सखी म्यूजिकल ग्रुप के महेश खत्री एवं नटराज म्यूजिकल ग्रुप उज्जैन की साधनासिंह ठाकुर अपनी प्रस्तुति देगी।श्रीमती तोमर ने नगर की शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधाकर आयोजन को सफल बनावे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाजसेवी गुलजारीलाल त्रिवेदी, लल्ला चौहान, रमेश प्रजापत, नरेन्द्रसिंह तंवर, सुमित तंवर, विजयसिंह राठौर, राजकुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र इन्द्र, गज्जु राणा, विशाल गुर्जर, डॉ. प्रमोद बाथम, अनुराग प्रजापत, विपिन प्रजापत, श्रीमती निर्मला रावल, पुष्पा रघुवंशी, गुड्डी गुर्जर, मंजूकुंवर डोडिया, पल्लवी प्रजापत, निशा चौहान सहित कई लोगो ने अपील की है।
MP NEWS24- सिविल अस्पताल नागदा की पुरानी बिल्डिंग को जमींदोज किए जाने की गति का निरीक्षण बुधवार दोपहर को पीआईयू के अफसरों ने किया। निरीक्षण के दौरान नए भवन के निर्माण को लेकर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर,, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, प्रभारी बीएमओ डॉ. कमल सोलंकी, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पीआईयू के जतिन कुमावत ने चर्चा की।एसडीएम गोस्वामी ने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा अस्पताल परिसर के बाहर कुछ दुकानें स्थानीय व्यापारियों को किराए पर दी गई हैं। पुराने भवन को डिस्टमेंटल किए जाने में अधिक समय लग जाने से व्यापारियों में चिंता व्याप्त है। कहीं ना कहीं व्यापारियों के मन में असमंजस है कि रोगी कल्याण समिति द्वारा उन्हें दोबारा दुकानें वितरित की जाएगी या नहीं। उक्त संबंध में बुधवार को दौरा किया गया है। निरीक्षण में नए लेआउट को देखा गया। मुख्य द्वार को जवाहर मार्ग पर बनाने की बजाए, रेलवे स्टेशन मार्ग की ओर देने पर चर्चा की गई। अन्त्य परीक्षण रूम पर मंथन शासकीय अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर 60 बेड का नया सर्व सुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 7 लाख 50 हजार का बजट स्वीकृत है, लेकिन हाल ही में यह पता चला है कि बहुमंजिला भवन को बनाने के लिए 11 करोड़ की लागत आ रही है। पीआईयू के जतिन कुमावत ने बताया कि, अफसरों ने चर्चा कर पुराने पीएम रूम को नए ड्राईंग में शामिल करने की बात कही है साथ ही उचित पार्किंग को लेकर भी चर्चा की गई।