MP NEWS24-श्री सांवरिया सेठ भक्त मण्डल के तत्वाधान में दस युवाओं का जत्था सांवरिया सेठ मंदिर सांवरियाजी के लिए सोमवार को रवाना हुआ। यात्रा 56-ब्लॉक स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुई जो चंबल मार्ग, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, चामुण्डा माता मंदिर होते हुए घिनोदा की और रवाना हुई। भक्त मण्डल के सदस्य निशान को थामे हुए थे श्री सांवरिया सेठ की जय के जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा में लक्की परमार, सागर भानोपिया, बंटी गुर्जर, दिनेश जीजा, दीपक रघुवंशी, गोपाल गुर्जर, चेतन मालवीय, वैभव राठौर, संदीप गुर्जर, भारत गुर्जर, नानू बना, महेश बना आदि सम्मिलित हैं।
MP NEWS24-लायंस क्लब द्वारा 73वां एवं सत्र 21-22 का प्रथम मोतियाबिंद नेत्र शिविर का आयोजन गवर्नमेंट कॉलोनी खाटू श्याम मंदिर (शर्माजी की टाल) पर संपन्न हुआ शिविर मै 149 मरीजों का परिक्षण कर 37 मरीजों को मोतियाबिंद हेतु चयनित कर चोयातराम हॉस्पिटल नेत्रालय इंदौर भेजा गया।शिविर मै मुख्य अथिति के रूप में समाजसेवी हनुमान प्रसाद शर्मा एवं विशेष अथिति लायंस क्लब के वरिष्ठ लायन गोविन्द मोहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ लायन मेल्वीन जोन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्य्क्षता लायन लता अग्रवाल ने की एवं अथिति स्वागत अध्यक्ष सचिव, कोषाध्यक्ष एवं उपस्थित लायन सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिविर संयोजक लायन मुकेश मोहता का सम्मान सम्मान पत्र द्वारा किया गया। शिविर मै पधारे प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान का अथिति द्वारा पुष्प माला से सम्मान किया गया। शिविर में सचिव लायन एनके मिश्रा कोषाध्यक्ष एसएस शर्मा, झोन चेयरमैन कमलेश जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन सुनील नरूला, वीरेंद्र कटियार, अरविन्द नाहर, अजय खेतान, शिल्पी गुप्ता, राजेश इंद्र, समाज सेवी प्रहलाद, पंकज अग्रवाल एवं पार्षद साहिल शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन लायन हरीश तिवारी द्वारा किया गया।
MP NEWS24- लायंस ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास हेतु देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित संस्था स्नेह में दिव्यांगों के कौशल प्रशिक्षण कक्ष हेतु बैंक ऑफ़ इण्डिया की नागदा शाखा द्वारा 4 सीलिंग फेन भेंट किये गए।स्नेह के परियोजना अधिकारी विप्लव चौहान ने बताया की क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए स्नेह द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहते हुए संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं को प्रत्यक्ष रूप से जानने के लिए विभिन्न संस्था प्रमुखों द्वारा स्नेह का भ्रमण किया जाता है। इसी तारतम्य में सोमवार को बैंक ऑफ़ इण्डिया की स्थानीय शाखा के अधिकारियों द्वारा स्नेह का भ्रमण किया गया एवं स्नेह के कम्प्यूटर प्रशिक्षण कक्ष हेतु बैंक ऑफ़ इण्डिया शाखा प्रबंधक मिथलेश कुमार के निर्देशन में जितेन्द्र मीणा, महेंद्र राठौड़ एवं मनोज शेर द्वारा 4 सीलिंग फेन स्नेह संस्थापक पंकज मारू एवं उपनिदेशक महेशचंद्र राठौड़ को भेंट किये गए। इस कार्य हेतु स्नेह के गोविन्द मोहता, विनयराज शर्मा, विजय पोरवाल, पंकज पावेचा, रवि कांठेड, सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
MP NEWS24- सावन माह के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में बडी संख्या में भक्तगण पहुॅंचे तथा भगवान भोले शंकर का पूजा अर्चन किया। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ की सवारी भी निकाली जाती है। बच्चों ने आकर्षक रूप में भगवान भोलेनाथ की सवारी ढोल-ढमाकों के साथ्ज्ञ शहर के विभिन्न मार्गो पर निकाली।दिन भर लगा रहा भक्तों का तांता चंबल तट स्थित अति प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यहॉं बडी संख्या में पहुॅंचे श्रृद्धालुओं ने मुक्तेश्वर महादेव भगवान का जल, दुध, पंचामृत आदि से अभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जीत किया। मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन का क्रम सुबह से आरंभ होने के बाद रात्रि तक अनवरत चलता रहा। यहॉं नगर के अलावा आस-पास के क्षेत्रों से भी श्रृद्धालु भोले की भक्ति के लिए पहुॅंचे थे। बद्रीविशाल मंदिर, रेल्वे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चिकित्सालय मार्ग स्थित शिव हनुमान मंदिर, बस स्टेण्ड स्थित शंकर मंदिर आदि स्थानों पर भी महादेव के दर्शन के लिए श्रृद्धालु महिला पुरूषों की भीड नजर आई। लक्कडदास मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ निकली शंकर सवारी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रानीलक्ष्मीबाई मार्ग स्थित लक्कडदास मंदिर से भगवान भोलेनाथ की सवारी शाम को निकाली गई। प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करने के उपरंात सवारी का समापन मंदिर पहुॅच कर हुआ। मार्ग पर श्रृद्धालु नागरिकों ने जगह-जगह सजा कर निकाली गई सवारी में विराजे भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना भी की। महात्मा गांधी मार्ग पर समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा सवारी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पुरानी नगर पालिका के समीप स्थित मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। यहॉं भी शाम को महादेव के दर्शन हेतु श्रृद्धालुओं की भीड देखी गई। बॉकस शिव हनुमान मंदिर पर स्वामी पढ रहे हैं शिव महापुराण कथा चिकित्सालय मार्ग स्थित शिव हनुमान मंदिर में कांग्रेस नेता सुबोध स्वामी द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। सावन के पावन माह के दौरान श्री स्वामी के मुखारविन्द से हो रही कथा का श्रवण करने भी अनेक श्रृद्धालु मंदिर पहुॅंच रहे हैं। सोमवार को श्री स्वामी ने पुराण में उल्लेखित विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। दोपहर 3 बजे अध्याय के समापन के पश्चात आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया। आरंभ में मंदिर के पुजारी ओमजी महाराज व श्रृद्धालुओं ने श्री स्वामी का पुष्पमाला पहना कर स्वागत, सत्कार भी किया। कथा के आयोजन से पूर्व जय महादेव भक्त मण्डल के सदस्य केपी मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर श्री स्वामी सहित उपस्थित श्रृद्धालुओं ने उनका भी पुष्पमालाऐं पहना कर स्वागत किया।
MP NEWS24-शराब पीकर गाली-गलौच करने की बात को लेकर गांव भाटीसुड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लट्ठ-तलवार चले। विवाद में आधा दर्जन लोगों को चोटे आई है। बिरलाग्राम पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस कायमी की है।जानकारी के मुताबिक शनिवार रात गांव के गणेश मंदिर पर कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही कमल पिता कैलाश बागरी व प्रहलाद पिता मोहन शराब पीकर मंदिर पहुंचा और महिलाओं एवं ग्रामीणों से गाली-गलौच करने लगा। दोनों युवकों को जब भैरूसिंह राजपूत ने रोकने की कोशिश की तो कैलाश और प्रहलाद ने अपने साथी अमरसिंग को मौके पर बुला लिया और भैरूसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख भैरूसिंह की तरफ से मेहरबानसिंह, लाखनसिंह, रिव पाटीदार ने बीच-बचाव किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार और लट्ठ से हमला कर दिया। हमले में गोवर्धनसिंह, मेहरबानसिंह, लाखनसिंह, रवि पाटीदार को चोंटे आई है। जबकि दूसरे पक्ष से कमल घायल हुआ है। सभी घायलों को उज्जैन रेफर किया है। बिरलाग्राम पुलिस ने गोवर्धनसिंह की शिकायत पर कमल, प्रहलाद एवं अमरसिंह के खिलाफ धारा 323,324,294,506 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह दूसरे पक्ष के प्रहलाद की रिपोर्ट पर भेरूसिंह, गोवर्धन व नरेंद्रसिंह पर केस दर्ज किया है।
MP NEWS24- शनिवार को सट्टा कारोबारी दिलीप पोरवाल (दिलीप सावन) का दिनदहाडे अपहरण करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने चंद घंटों में ही पकड लिया था। न्यायालय में आरोपीयों को पेश करने के बाद 2 अगस्त तक का पुलिस रिमांड न्यायालय द्वारा प्रदान किया गया है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपीयों को साथ लेकर रेल्वे कॉलोनी स्थित मंदिर पर पहुॅंची तथा पुरे घटनाक्रम की तस्दीक की गई। थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तस्दीक के बाद पुलिस अधिकारी आरोपीयों को पैदल थाने तक लेकर गए जिससे की क्षेत्र के रहवासियों में आरोपीयों का किसी भी प्रकार का भय नहीं रहे। थाना प्रभारी श्री शर्मा ने स्वयं भी कहा कि यदि कोई आरोपी किसी से अवैध वसुली कर रहा है तो वह पुलिस में आकर सूचना दें, नाम गुप्त रखकर आरोपीयों को पकड लिया जाऐगा।मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस शनिवार सुबह जवाहर मार्ग से दीनदयाल चौक निवासी दिलीप पोरवाल का हिस्ट्रीशीटर बदमाश गुलफाम, इमरान और समद ने योजनाबद्ध तरीके से बंदूक और चाकू की नोंक पर अपहरण कर लिया था। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी श्री शर्मा ने त्वरित कार्रवाई की तथा आरोपीयों को तो पकडा ही पोरवाल को भी छुडा लाऐ थे। हालांकि आरोपीयों द्वारा की गई मारपीट के चलते दिलीप का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने आरोपीयों को साथ लेकर घटनास्थल की तस्दीक की तथा आरोपीयों ने वारदात को किस प्रकार से अंजाम दिया इसका पुरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। आरोपीयों को आज पुनः न्यायालय में पेश किया जा सकता है। बदनावर के हत्याकांड में हो सकता है हाथ कुछ दिनों पूर्व बदनावर में हुई हत्या में इसी तरह चाकू से लगातार वार कर युवक की हत्या की गई थी। हत्या में तीनों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का हाथ हो सकता है। इसी आशंका के चलते बदनावर पुलिस रविवार को शहर पहुंची। यहां पर पुलिस तीनों से दिनभर पूछताछ करती रही। इसकी पुष्टि मंडी थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने की है। बॉक्स टीआई सहित पूरी पुलिस टीम का स्वागत पहले कंजर और अब महज तीन घंटे में व्यापारियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के बाद जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा हैं। रविवार को किराना व्यापारी संघ, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने टीआई श्यामचंद्र शर्मा, सहित एसआई प्रशांत गूंजाल, एएसआई जोगेंद्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक विनोद माली, नारायणसिंह कुशवाह, धर्मेंद्रप्रताप सिंह, आरक्षक सुखदेव सोलंकी, संदीप यादव, मुकेश राठौड़, यशपालसिंह सिसौदिया, मनोहर मोहरी, विजय मीणा, रोहित मालवीय, मुकेश राठौड का स्वागत किया। सोमवार को सहारा इंडिया परिवार द्वारा थाना प्रभारी श्री शर्मा व स्टाफ का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेक्टर मैनेजर रणविजय कुमार गुप्ता, कमल जैन, विक्रम तंवर, जगदीश शर्मा, अनिल परेल, संजय पोरवाल, जितेंद्र सोलंकी, रामेश्वर जोशी अनिल डोरवाल आदि उपस्थित थे।
MP NEWS24-स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। गायत्री मंदिर शक्तिपीठ परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवतजी का शुभारंभ गत 24 जुलाई को हुआ था। यहॉं कथा वाचक श्री रामस्वरूपजी शर्मा (शांतिकुंज हरिद्वार) द्वारा समापन पर श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता एवं सुदामा चरित्र के बारे में बहुत ही सुन्दर चित्रण किया गया एवं भक्त की पराकाष्ठा के बारे में बताया गया। श्रीमद भागवतजी का आयोजन गुलाबबाई कॉलोनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मदनलाल शर्मा, अखिलेश शर्मा एवं पंकज शर्मा किया गया था। शनिवार को प्रातः 8 बजे से पूर्णाहुती यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य भक्तगण सम्मिलित हुए। समापन अवसर पर विनयराज शर्मा, श्रीमती दीपमाला शर्मा, अनिल शर्मा, हरीश अग्रवाल, रवि चौहान, अवधेश राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।