NEWS24-शहर में एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर सपाक्स ने इसका विरोध दर्ज करवाया है। यहां नगर पालिका के कर्मचारियों ने कर्मचारी नेता भवानीसिंह शेखावत को एट्रोसिटी हथियार का दुरुपयोग करते हुए दुर्भावना के साथ आहत किया है।पार्टी प्रवक्ता जेआर माहुरकर एड़व्होकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि नपा परिषद नागदा में सफाई का काम देखने वाली मैनेजमेंट एंड कंसलटेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सफाई कामगारों को कम वेतन देने, उनका पीएफ जमा ना करने, सफाई कर्मियों को कोई सुविधा ना देने तथा अधिक राशि के वाउचर बनाने की शिकायत करने पर कर्मचारी नेता शेखावत के विरुद्ध नागदा नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक कन्हैयालाल चौहान एवं कुशल धौलपुरे ने शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं एट्रोसिटी एक्ट में पुलिस में झूठी एफ आई आर दर्ज करा दी है। उक्त कार्रवाई के विरुद्ध शुक्रवार को सपाक्स प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल त्रिवेदी (पूर्व आईएएस) के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला एवं एडीएम संतोष टैगोर से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने इस प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारी से पूरी जांच करने, नगर पालिका के दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, तथा सफाई कर्मियों को उनका हक दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सपाक्स पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जियालाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अरविंदसिंह चंदेल, राजहंस गायकवाड, विशाल महाडिक, पीपी त्रिपाठी, हरिसिंह पंड्या, चतरसिंह, कमल जोशी, माणकलाल उपाध्याय, ग्रेसिम कर्मचारी युनियन के पवन गुर्जर, संजय रघुवंशी के साथ बड़ी संख्या में सपाक्स विचारधारा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
MP NEWS4-मोहन श्री फाऊंडेशन द्वारा गोद ली गयी बच्ची वैशाली ने कक्षा दसवीं में 85 प्रतिशत अंक अर्जीत किए। वैशाली की देखभाल करने वाले फाउण्डेशन के प्रमुख मनोज राठी बारदान वाला ने बताया कि आलोट निवासी वैशाली की माँ अपने पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी, सौतेला पिता वैशाली को बहुत प्रताड़ित करता था। 6 वर्ष पहले यह बच्ची उनके सम्पर्क में आई तब से वैशाली की समस्त जवाबदारी मोहन श्री फाऊंडेशन वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैशाली बिटियॉं ने इतनी विपरीत परिस्थिति में भी इतना कर पाई यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मैं बेटी वैशाली के लिए जितना भी कर सकता हु उतना करने का प्रयास करता रहूंगा। श्री राठी ने कहा कि यदि किसी की भी नज़र में ऐसा कोई बच्चा हो जिसकी माँ ना हो या माता पिता दोनो ही नहीं है और वो बच्चा अपने रिश्तेदारों के यहाँ रहकर प्रताड़ित होता हो तो एसे बच्चे की जानकारी मोहन श्री फाऊंडेशन को दे। उस बच्चे की 21 वर्ष तक की आयु पूरी होने तक सम्पूर्ण जवाबदारी मोहन श्री फाऊंडेशन द्वारा वहन की जायेगी।
MP NEWS24- मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शुक्रवार को घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणामों में नागदा शहर के विद्यार्थीयों ने अपना परचम लहराया है। मदर मेरी विद्यालय में अध्ययनत छात्र राकेश जैन ने जहॉं हाई स्कूल (10वी) में टाप किया है वहीं हायर सेकेण्डरी (12वीं) में शासकीय कन्या विद्यलय की नाजिया ने पुरे जिले में टॉप थ्री में स्थान पाकर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। शहर के अन्य विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी काफी अच्छा रहा है तथा यहॉं के विद्यार्थीयों ने ज्यादातर ने फर्स्ट क्लास में इस वर्ष की परीक्षाऐं उत्तीर्ण की है।दोनों ही कक्षा के परिणामों में नागदा का नाम किया रोशन माध्यमिक शिक्षा मंडल के ओर से घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार दोपहर को जारी हुए। इसमें नागदा के अक्षत पिता राकेश जैन को मेरिट लिस्ट में प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। अक्षत जैन मदर मेरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र है। जैन को विज्ञान-गणित समूह 482 नंबर मिले हैं। उनके पिता राकेश जैन ने कहा बेटा शुरू से ही आशान्वित था कि, उसे काफी अच्छे नंबर आएंगे। अक्षत ने टॉप करने का पूरा श्रेय परिवार एवं विद्यालय को दिया है। अक्षत इन दिनों जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे हैं। भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते है।
MP NEWS24-श्रमिक नेता भवानीसिंह शेखावत के खिलाफ झुठे हरिजन एक्ट में प्रकरण दर्ज करवाया गया है जिसके विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन तहसीलदार और सीएसपी मनोज रत्नाकर को देकर उक्त घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. भेरूसिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में और जिले कीं तहसील में सामान्य वर्ग पर लगातार हरिजन एक्ट के दुरुपयोग के मामले सामने आ रहे हैं जो निंदनीय है। श्री चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले ही खाचरोद तहसील के ग्राम चंदवासला में 6 राजपूत भाइयों पर पुलिस की मिलीभगत से झुठे हरिजन एक्ट की कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज करवा दिया है। इसी तरह श्रमिक नेता भवानीसिंह शेखावत के खिलाफ भी नगर पालिका कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश और उनके वेतन आदि से सम्बंधित जानकारी मांगने पर नगर पालिका प्रशासन ने आवेश में आकर उसी कर्मचारी पर दबाव डालकर एफआईआर दर्ज करवा दी गई जिन कर्मचारियो के हक और अधिकारियों की लड़ाई श्री शेखावत लड़ रहे थे। चौहान ने मांग की है की उक्त घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर की गई झुठी हरिजन एक्ट की कार्यवाही को वापस ली जाए अन्यथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. भेरू सिंह चौहान, यशपाल सिंह सिसौदिया, जीवन सिंह तंवर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, बजरंग सिंह चौहान, गजराज सिंह पंवार, गोविंद सिंह देवड़ा, श्रीमती प्रेम कुंवर चंद्रावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत, तेज सिंह पंवार, सत्येंद्र सिंह पंवार, सूर्य प्रताप सिंह शेखावत, भवानी सिंह देवड़ा, जीवन सिंह डोडिया आदि उपस्थित थे।
MP NEWS24-महावीर भवन की धर्मसभा में प्रवर्तक प्रकाशमुनिजी निर्भय ने कहा कि वर्तमान समय में हर मानव की इच्छा होती है कि प्रत्येक व्यक्ति मेरे हिसाब से चले लेकिन प्रत्येक मानव अपने ही हिसाब से चलता है। लेकिन ज्ञानी पुरूष कहते है कि आप अपनी विचारधारा बदल दिजीये फिर पायेंगे कि जो मैं सोच रहा हूँ वही हो रहा है। जैसे नकारात्मक विचारधारा वाला कहता है कि पानी का आधा गिलास खाली है। जबकि सकारात्मक व्यक्ति कहता है कि पानी का गिलास आधा भरा हुआ है। यही पहचान ज्ञानी एवं अज्ञानी मानव की है जैसे हम पाप को पाप मानने को तैयार नहीं है। पाप को भी धर्म मानकर खुश हो रहे है।धर्मसभा में महासतीजी रमणीककुंवरजी रंजन ने कहा कि संसार की मोह माया कुछ पल की होती है। बचपन जाता है तो जवानी आती है। जवानी के बाद बुढ़ापा आता है एवं मरने के बाद बुढापा चला जाता है। नगर की जनता को धर्मलाभ मिल रहा है। गुरूभक्तो को पूज्य दर्शनमुनिजी, पूज्य अभिनंदनमुनिजी एवं साध्वी मण्डल चन्दनबालाजी एवं चन्दनाजी के भी दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। गुरूदेव के दर्शनार्थ विभिन्न शहरो से गुरूभक्तो का आवागमन निरंतर चल रहा है। रात्री को कल्याण मंदिर के श्रवण हेतु काफी संख्या में जनसमुह लाभ ले रहा है। तपस्या के अंतर्गत रमेश तांतेड के 5 उपवास की तपस्या चल रही है। संचालन अरविंद नाहर ने किया एवं आभार श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत एवं सतीश जैन सांवेरवाला ने माना। उपरोक्त जानकारी महेन्द्र कांठेड एवं नितिन बुडावनवाला ने दी।
MP NEWS4-आध्यात्म योगी परम पूज्य आचार्य श्री विजय कलापूर्ण सूरीश्वर जी के शिष्य रत्न सूरी मंत्र समाराधक परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुमुदचंद्र सूरीश्वरजी एवं मुनि श्री पुण्यनिधान विजयजी महाराज साहब ने शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मानव अपनी जीवन लीला को समेट के परलोक गमन करता है तो उसकी प्रार्थना सभा में सब अपने अपने शब्दों में भावांजलि अर्पण करते हैं, सभा के भाव अंजलि के अंत में एक वाक्य समान होता है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बात स्पष्ट है पर उस महानुभाव के पास धन दौलत शोहरत पद प्रतिष्ठा सब कुछ था पर शांति नहीं थी कोई भी उनके लिए धन मिले दौलत मिले परिवार मिले ऐसी प्रार्थना नहीं करता जीवन में शांति का स्थान ना हो तो जीवन व्यर्थ है मरने के बाद जो शांति हम चाहते हैं वह शांति अभी नहीं होगी तो मरने के बाद कहां से मिलेगी। एक चिंतक ने बड़ी अच्छी बात बताई हैं पहले अभाव में खुशी थी अब खुशी का अभाव है वस्तु सामग्री का ढेर है पर जीवन में शांति का एक क्षण मात्र का अंदेशा नहीं है। इसलिए जीवन में शांति प्रसन्नता समाधि की समता को बनाए रखें जो पाओगे वही मरने के बाद साथ आएगा। पूज्य आचार्य की श्री पार्श्व प्रधान पाठशाला मे दो दिन की स्थिरता रहेगी। शनिवार को भी प्रधान पाठशाला भवन में सुबह 9 बजे प्रवचन रखे गये है। उपरोक्त जानकारी नागदा श्रीसंघ के दिलीप ओरा व ब्रजेश बोहरा द्वारा दी गई।
MP NEWS24- समाज के बच्चे शिक्षित होगें तो समाज में जागृति आएगी वहीं अपने हक एवं अधिकारों के लिए मांग उठाएंगे समाज को उन्हीं लोगों का साथ देना चाहिए जो समाज का साथ देते है यह बात अखिल भारतीय मेवाडा गायरी समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु चौधरी ने कही।सामूहिक विवाह समाज को, एकता के सुत्र में बांधते है - विधायक गुर्जर क्षत्रिय मेवाडा गायरी (चौधरी) समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति सरक्षक विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज को, एकता के सुत्र में बांधते है सामूहिक विवाह से समाज के अमीर, गरीब वर्ग के व्यक्ति को एक समान अवसर प्रदान करता है। स्व. राकू चौधरी न्याय दिलाने हेतू हर सम्भव मदद की जाएगी। 11 जोडों को हुआ विवाह, प्रदान किए उपहार ग्राम फर्नाजी में गुर्जर गायरी समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान के मंदिर पर आयोजित मेवाडा गायरी चौधरी समाज के बारवा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधायक गुर्जर द्वार 11 जोडों को 11 गैस कनेक्शन टंकी चुल्हा प्रदान कर वर-वधु को शुभ आशीष प्रदान किया। विवाह समिति द्वारा प्रत्येक जोडे को 21 बर्तन, वस्त्र, मंगलसुत्र, बिछुडी, अंगुठी, अलमारी और विशेष रूप से वर को हेलमेट प्रदान किया गया। यह थे उपस्थित इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, सामूहिक विवाह समिति के संयोजक गिरधारीलाल चौधरी, अध्यक्ष बहादुरसिंह चौधरी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजु चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द भरावा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, युकां अध्यक्ष विशाल गुर्जर, रमेशचन्द्र पाल, शाहनवाजउद्दीन शेख, डॉ. रविन्द्र पाल ताल, डॉ. लक्ष्मण काटकर, भंवरलाल काटकर, गोविन्द चौधरी, कचरूलाल चौधरी, चम्पालाल चौधरी, रायसिंह चौधरी, मोहनलाल चौधरी, सेवाराम चौधरी, मनोहरलाल चौधरी, बद्रीलाल चौधरी, संजय चौधरी, भंवर पहलवान, बाबुलाल चौधरी, नरसिंह चौधरी, विक्रम चौधरी, बालेश्वर चौधरी, गोपाल चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, छोटु चौधरी, राकेश चौधरी, बगदीराम गुर्जर, मोहन गुर्जर, निलेश गुर्जर, रामकिशन गुर्जर आदि उपस्थित थे।